रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए दो दिन बस का सफर फ्री, इस राज्य में 28-29 अगस्त को नहीं लगेगा किराया

Raksha Bandhan Free Bus Travel: रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में राजस्थान सरकार ने प्रदेश की महिलाओं के लिए बड़ा तोहफा दिया है. राजस्थान रोडवेज की बसों में महिलाओं के लिए 28 और 29 अगस्त को दो दिनों तक सफर मुफ्त रहेगा. जानें किन मिलेगी यह सुविधा और क्या हैं इसके नियम.

rajasthan roadways

राजस्थान रोडवेज की बसों में महिलाओं के लिए 28 और 29 अगस्त को दो दिनों तक सफर मुफ्त। Image Credit: News24

Raksha Bandhan Free Bus Travel: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर राजस्थान की बहनों के लिए खुशखबरी है. राजस्थान रोडवेज ने इस साल रक्षाबंधन पर महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सौगात दी है. इस बार बहनों को केवल एक दिन नहीं, बल्कि पूरे 2 दिन तक फ्री बस यात्रा का लाभ मिलेगा. रोडवेज प्रशासन की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, महिलाएं 28 और 29 अगस्त को रोडवेज की बसों में बिना कोई किराया दिए सफर कर सकेंगी. सरकार के इस कदम से प्रदेशभर की लाखों महिलाओं को त्योहार के मौके पर आवागमन में बड़ी आर्थिक राहत और सुविधा मिलेगी. रोडवेज प्रबंधन ने डिपो स्तर पर अतिरिक्त बसों के संचालन और महिला यात्रियों की सुविधा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं.

विज्ञापन

किन बसों में मिलेगी छूट?

निगम के अनुसार, यह छूट वॉल्वो और एसी (AC) बसों को छोड़कर रोडवेज की अन्य सभी साधारण व एक्सप्रेस बसों में लागू रहेगी. यानी साधारण और एक्सप्रेस श्रेणी की बसों में यात्रा करने वाली किसी भी महिला या बालिका से टिकट का पैसा नहीं लिया जाएगा.

विज्ञापन

केवल राजस्थान सीमा के भीतर ही मान्य

इस योजना का लाभ केवल राजस्थान राज्य की सीमा के भीतर ही मिलेगा. यदि कोई बस राज्य की सीमा से बाहर जाती है, तो प्रदेश की सीमा समाप्त होने के बाद की दूरी का सामान्य नियमानुसार किराया देना होगा.

विज्ञापन

UP रोडवेज की बसों में 3 दिन सफर मुफ्त

रक्षाबंधन पर उत्तर प्रदेश सरकार ने बहनों को बड़ी राहत देते हुए रोडवेज बसों में 3 दिन के मुफ्त सफर का ऐलान किया है. 27 से 29 अगस्त तक महिलाएं बिना किराए के यात्रा कर सकेंगी. भीड़ से निपटने के लिए डिपो से अतिरिक्त बसों के फेरे बढ़ाने और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द करने के निर्देश दिए गए हैं.

उत्तराखंड में रोडवेज बसों में मिलेगा 2 दिन फ्री सफर

उत्तराखंड की धामी सरकार ने भी रक्षाबंधन पर प्रदेश की महिलाओं को बड़ी सौगात दी है. बहनें 28 और 29 अगस्त को उत्तराखंड परिवहन निगम की साधारण बसों में 2 दिनों तक बिना किसी किराए के मुफ्त सफर कर सकेंगी. इस योजना का लाभ राज्य की सीमा के भीतर मिलेगा और सरकार परिवहन निगम के खर्च की भरपाई करेगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ