Live Updates
21:35 (IST) 16 Jan 2026
LIVE Updates | Maharashtra Election Result 2026: MNS प्रमुख राज ठाकरे ने पार्टी समर्थकों का किया अभिवादन

LIVE Updates | Maharashtra Election Result 2026: महाराष्ट्र निकाय चुनाव: MNS प्रमुख राज ठाकरे मुंबई में अपने घर के बाहर जमा हुए पार्टी समर्थकों को हाथ हिलाकर अभिवादन कर रहे हैं.

20:50 (IST) 16 Jan 2026
LIVE Updates | Maharashtra Election Result 2026: हम 4 जगहों पर हार गए- NCP नेता

LIVE Updates | Maharashtra Election Result 2026: महाराष्ट्र निकाय चुनाव : जलगांव: NCP नेता गुलाबराव देवकर ने कहा, ‘हमने 5 जगहों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे. इनमें से प्रफुल एक जगह से जीत गए. लेकिन बाकी 4 जगहों पर हम हार गए. यह दुर्भाग्यपूर्ण है.’

18:41 (IST) 16 Jan 2026
LIVE Updates | Maharashtra Election Result 2026: अभी प्रतिक्रिया देने का समय नहीं आया है- संजय राउत

LIVE Updates | Maharashtra Election Result 2026: महाराष्ट्र निकाय चुनावों पर, शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने कहा, ‘अभी प्रतिक्रिया देने का समय नहीं आया है. मुंबई में जिस तरह से वोटों की गिनती चल रही है, उसे देखते हुए अंतिम नतीजे आधी रात तक नहीं आएंगे. जो आंकड़े जारी किए जा रहे हैं, वे गलत हैं. लगभग 100 वार्डों में तो अभी वोटों की गिनती शुरू भी नहीं हुई है… हालांकि मैं यह मानूंगा कि यह मुकाबला कांटे का है. टक्कर कड़ी है. लेकिन यह सच नहीं है कि शिवसेना (UBT) बहुत पीछे है, जैसा कि कुछ लोग दावा कर रहे हैं… जो आंकड़े आप अभी देख रहे हैं, वे बदलेंगे… हमारे 60 पार्षद शिंदे गुट में शामिल हो गए थे। उनमें से लगभग सभी हार गए… शायद यह मैच ड्रॉ पर खत्म हो सकता है.’

17:08 (IST) 16 Jan 2026
LIVE Updates | Maharashtra Election Result 2026: BJP की उम्मीदवार शिल्पा केलुस्कर को मिली जीत

LIVE Updates | Maharashtra Election Result 2026: मुंबई: BJP की जीतने वाली उम्मीदवार शिल्पा केलुस्कर ने कहा, ‘मैं सभी वोटरों को धन्यवाद देती हूं. उनके भरोसे की वजह से ही मुझे इतना बड़ा जनादेश मिला है.’

16:19 (IST) 16 Jan 2026
LIVE Updates | Maharashtra Election Result 2026: 29 में से 13 महानगर पालिका में MIM के 89 उम्मीदवार अब तक जीते

LIVE Updates | Maharashtra Election Result 2026: महाराष्ट्र की 29 में से 13 महानगर पालिका में MIM के 89 उम्मीदवार अब तक जीते और 6 जगह पर एमआईएम उम्मीदवार आगे चल रहे हैं.

छत्रपति संभाजी नगर 24 सीट एमआईएम जीती

मालेगांव में 20 सीट एमआईएम जीती

सोलापुर :- 8

धुले :- 8

नांदेड़:- 8

मुंबई:- 6

अमरावती:- 6

ठाणे :- 5

नागपुर में :- 4

अबतक राज्य में महानगरपालिका चुनाव में 89 सीट अबतक एमआईएम जीत चुकी है.

15:50 (IST) 16 Jan 2026
LIVE Updates | Maharashtra Election Result 2026: BMC चुनावों में बीजेपी-शिवसेना महायुति की बढ़त

LIVE Updates | Maharashtra Election Result 2026: BMC चुनावों में बीजेपी-शिवसेना महायुति की बढ़त के बाद, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई बीजेपी अध्यक्ष अमित सातम को फोन करके बधाई दी.

15:25 (IST) 16 Jan 2026
LIVE Updates | Maharashtra Election Result 2026: BJP गठबंधन पर भरोसा जताने के लिए आभार - राहुल नार्वेकर

LIVE Updates | Maharashtra Election Result 2026: मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा स्पीकर राहुल नार्वेकर ने कहा, ‘सबसे पहले, मैं मुंबई के लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं और BJP गठबंधन पर भरोसा जताने के लिए उनका आभार व्यक्त करता हूं… यह जनादेश मुंबई के विकास के लिए दिया गया है. हमने मेट्रो रेल नेटवर्क, कोस्टल रोड और ट्रांस हार्बर लिंक जैसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स उन्हें समर्पित करके मुंबई के लोगों का भरोसा जीता है, और यह जनादेश शहर के विकास के लिए मुंबई के लोगों की इच्छा को दिखाता है.’

15:02 (IST) 16 Jan 2026
LIVE Updates | Maharashtra Election Result 2026: जीत का जश्न मनाने की तैयारी में BJP

महाराष्ट्र के 29 नगर निकाय चुनाव के परिणामों को देखते हुए BJP जश्न मनाने के मूड में आ गई है. इसके लिए BJP के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण और CM देवेंद्र फडणवीस दोपहर बाद 3.30 बजे पार्टी मुख्यालय आ रहे हैं. पार्टी यहीं पर जीत का जश्न मनाएगी.

14:26 (IST) 16 Jan 2026
LIVE Updates | Maharashtra Election Result 2026: BMC में बहुमत के करीब पहुंची BJP

मुंबई नगरपालिका में भारतीय जनता पार्टी पहली बार बहुमत के करीब पहुंच गई है. 227 वार्ड में से 180 वार्ड के रुझान आ गए हैं, जिसमें से 106 पर BJP गठबंधन आगे चल रहा है, जबकि उद्धव शिवसेना गठबंधन महज 65 सीटों पर ही आगे चल रहा है और 6 पर कांग्रेस आगे है. चुनाव जीतने के लिए 114 सीटें चाहिएं, ऐसे में इस बार BMC में BJP का मेयर बनना तय है.

13:42 (IST) 16 Jan 2026
LIVE Updates | Maharashtra Election Result 2026: नासिक में BJP का खाता खुला

नासिक नगर निकाय में BJP का खाता खुल गया है. यहां से BJP के सुधाकर बडगुजर चुनाव जीत गए हैं. उन्होंने वार्ड 25 की 4 सीटों में से एक सीट जीती है और इनके अलावा साधना मतले चुनाव जीती है. बाकी 2 सीटों में से एक सीट शिवसेना शिंदे गुट की कविता नाइक और दूसरी सीट शिवसेना ठाकरे के मुरलीघर भाम्ब्रे ने जीती है.

13:06 (IST) 16 Jan 2026
LIVE Updates | Maharashtra Election Result 2026: 4 नगर निगमों में BJP को कांग्रेस दे रही चुनौती

महाराष्ट्र में कुल 29 महानगरपालिकाओं में सें सभी 29 महानगर पालिका में BJP ने बढ़त बनाई हुई है. सांगली, कोल्हापुर, वसई विरार और मालेगांव में कांग्रेस ने BJP को कड़ी टक्कर दी हुई है. पुणे और पिंपरी चिंचवाड़ में भी BJP अच्छा प्रदर्शन कर रही है. इन दोनों ही जगहों पर दोनों NCP ने मिलकर चुनाव लड़ा.

12:54 (IST) 16 Jan 2026
LIVE Updates | Maharashtra Election Result 2026: जलगांव में जेल से चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार जीते

जलगांव में जेल से चुनाव लड़ने वाले शिवसेना (शिंदे गुट) के उम्मीदवार और पूर्व महापौर ललित कोल्हे के पुत्र पियूष कोल्हे ने बड़ी जीत दर्ज की है.

12:19 (IST) 16 Jan 2026
LIVE Updates | Maharashtra Election Result 2026: महाराष्ट्र के 29 नगर निगमों के अब तक रुझान

BJP- 688

Shivsena- 200

Shivsena UBT- 85

NCP- 83

NCP-SP- 10

Congress- 166

MNS- 9

VBA- 8

Others- 177

11:53 (IST) 16 Jan 2026
LIVE Updates | Maharashtra Election Result 2026: शिवसेना (UBT) ने उठाया EVM में गड़बड़ी का मुद्दा

शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने EVM में गड़बड़ी का मुद्दा उठाया है. मुंबई जैसे शहर में मतदान का जिस तरह का पैटर्न चल रहा है, वह एक गंभीर मुद्दा है. विधानसभा चुनाव में वोट डाल चुके हजारों लोगों के नाम गायब हैं, खासकर जहां शिवसेना (UBT), MNS या कांग्रेस का दबदबा है. EVM मशीन ठीक से काम नहीं कर रही है. चुनाव आयोग हमारी बात सुनने को तैयार नहीं है.

11:16 (IST) 16 Jan 2026
LIVE Updates | Maharashtra Election Result 2026: महाराष्ट्र में मतदान केंद्रों के बाहर कड़े सुरक्षा इंतजाम

महाराष्ट्र में 23 केंद्रों पर मतगणना चल रही है और सभी 23 केंद्रों के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. पूरा मुंबई शहर कड़ी सुरक्षा के घेरे में है. चप्पे-चप्पे पर पुलिस जवान तैनात हैं और ड्रोन से नजर रखी जा रही है. वहीं मतगणना केंद्रों के बाहर थ्री लेयर सिक्योरिटी तैनात है

11:04 (IST) 16 Jan 2026
LIVE Updates | Maharashtra Election Result 2026: शिवसेना नेता शायना एनसी की प्रतिक्रिया

महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव पर शिवसेना नेता शायना एनसी ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है. उन्होंने कहा है कि एग्जिट पोल तो बस एक ट्रेलर है, नतीजे 2 घंटे में आ जाएंगे और फिर सब साफ हो जाएगा. जनता ने विकास और एकनाथ शिंदे के प्रगति कार्यों के आधार पर 29 नगर निगमों के लिए जनादेश दिया है. उद्धव ठाकरे को तो अब अपनी स्क्रिप्ट बदल लेनी चाहिए और कोई बहाना तलाश लेना चाहिए. उन्हें समझना चाहिए कि चुनाव में हार जीत का फैसला जनता करती है. जनता उनकी है, जो जमीनी स्तर पर काम करते हैं.

10:49 (IST) 16 Jan 2026
LIVE Updates | Maharashtra Election Result 2026: राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर साधा निशाना

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने स्याही विवाद पर एक पोस्ट लिखी है. उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग लोगों को गुमराह करके लोकतंत्र पर चोट मार रहा है. वोट चोरी राष्ट्र विरोधी काम है, जिसे चुनाव आयोग और बीजेपी मिलकर सरेआज अंजाम दे रहे हैं.

10:36 (IST) 16 Jan 2026
LIVE Updates | Maharashtra Election Result 2026: संजय राउत का बड़ा बयान

शिवसेना यूबीटी के नेता संजय राउत ने चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया जाहिर की है. उन्होंने बड़ा आरोप लगाया है और कहा है कि चुनाव परिणाम कल ही तय हो गए थे. बीजेपी के नेताओं से बीएमसी के कमिश्नर ने मुलाकात की थी, लेकिन आचार संहिता के बीच यह मुलाकात क्यों हुई? इसका जवाब चाहिए.

10:24 (IST) 16 Jan 2026
LIVE Updates | Maharashtra Election Result 2026: BMC में कौन कितनी सीटों पर आगे

मुंबई बीजेपी प्लस शिंदे शिवसेना- 50

ठाकरे बंधु- 30

कांग्रेस- 10

अन्य- 6

10:12 (IST) 16 Jan 2026
LIVE Updates | Maharashtra Election Result 2026: नई प्रक्रिया के अनुसार होगी मतगणना

मुंबई महानगर पालिका में चुनाव के काउंटिंग के लिए इलेक्शन समय इलेक्शन कमीशन द्वारा एक समय पर दो ही वार्ड की काउंटिंग की जाएगी। इससे पहले अगर एक पोलिंग बूथ पर 10 वार्ड हैं तो उन 10 वार्ड की गिनती एक साथ होती थी, लेकिन इस बार एक समय पर दो ही वार्ड की गिनती होगी और उनकी गिनती पूरे होने के बाद दूसरे दो वार्ड की गिनती शुरू की जाएगी, यानी एक समय पर सिर्फ‌ दो वार्ड की गिनती की जाएगी।

Maharashtra Election 2026, BMC, PMC, PCMC, Thane Election Results Live Updates, Vote Counting: महाराष्ट्र की 29 नगर निगमों के चुनाव परिणाम आज आ गए. सुबह करीब 10 बजे मतगणना शुरू हुई थी और अब शाम तक जारी रही. 29 नगर निगमों में 893 वार्ड हैं, जिनकी 2869 सीटों के लिए 15931 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं. वहीं करीब 3.48 करोड़ मतदाताओं ने इसकी किस्मत का फैसला किया है, जिसका ऐलान आज होगा.

इन 29 नगर निगमों के परिणाम आएंगे

आज महाराष्ट्र में BMC, पुणे, ठाणे, नागपुर, नवी मुंबई, नासिक, सोलापुर, वसई-विरार, मीरा-भयंदर, कोल्हापुर, अमरावती, अकोला, उल्हासनगर, मालेगांव, धुले, जलगांव, लातूर, परभणी, चंद्रपुर, पनवेल, अहमदनगर, इचलकरंजी, पिंपरी-चिंचवड़, जालना, कल्याण-डोंबिवली, छत्रपति संभाजीनगर, भिवंडी-निजामपुर, नांदेड़-वाघाला, सांगली-मिरज-कुपवाड़ नगर निगमों के चुनाव परिणाम घोषित होंगे.

---विज्ञापन---

क्या कहते हैं एग्जिट पोल के अनुमान?

बता दें कि इस बार वोट प्रतिशत साल 2017 के वोट प्रतिशत से ज्यादा रहा. वहीं कल वोटिंग खत्म होने के बाद एग्जिट पोल के अनुमान आए, जिनमें BJP-शिवसेना शिंदे गठबंधन को बहुमत मिलने का अनुमान लगा है. गठबंधन को 130 से 150 सीटें मिल सकती हैं, जबकि बहुमत के लिए 114 सीटों की जरूरत है. वहीं कांग्रेस गठबंधन को 60 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है. अन्य दलों को 5 से 7 सीटें मिल सकती हैं.

---विज्ञापन---

महाराष्ट्र की 29 नगर निगमों के चुनाव परिणाम से जुड़े पल-पल के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…