News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Delhi NCR Weather Update Today: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने गुजरात और महाराष्ट्र में भारी बारिश का अनुमान लगाया था तो आज कई इलाकों में भारी बारिश हुई, ऐसे ही पूर्वोत्तर के कई हिस्सों में भी भारी बारिश की संभावना बनी रही। अब 30 सितंबर 2025 को भी भारत के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है, जबकि कुछ क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में शाम के समय हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी गरज और तेज़ हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश और बिहार में बारिश की संभावना है। सौराष्ट्र और कच्छ के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। कोंकण और गोवा में गरज और बिजली गिरने के साथ बारिश का अनुमान है। मध्य प्रदेश (पश्चिमी), छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में बिजली गिरने के साथ बारिश और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
यह भी पढ़ें: दो घंटे का सफर केवल 5 मिनट में, खुला चीन का सबसे ऊंचा पुल, 3 साल में बनकर तैयार
यह भी पढ़ें: Gold Price Prediction: दशहरे तक सोना महंगा होगा या सस्ता? RBI की बैठक से क्या बदलाव की उम्मीद
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।