---विज्ञापन---

देश

Kal Ka Mausam: क्या कल भी होगी बारिश? IMD ने जारी किया 5 राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट; जानें कैसा रहेगा मौसम

देश के कई राज्यों में भीषण ठंड के बाद अब कुछ राज्यों में हुई बारिश ने एक बार फिर से मौसम को बदल दिया है. बारिश होने से लोगों की मुश्किलें एक बार फिर से बढ़ गई हैं. वहीं, मौसम विभाग ने 19 फरवरी गुरुवार को 5 राज्यों में बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया है. इस बारिश के कारण तापमान में भी 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है. इस दौरान गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है.

Kal Ka Mausam 19 February: देश के कई राज्यों में भीषण ठंड के बाद अब कुछ राज्यों में हुई बारिश ने एक बार फिर से मौसम को बदल दिया है. बारिश होने से लोगों की मुश्किलें एक बार फिर से बढ़ गई हैं. वहीं, मौसम विभाग ने 19 फरवरी गुरुवार को 5 राज्यों में बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया है. इस बारिश के कारण तापमान में भी 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है. इस दौरान गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है.

दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली में कल यानी 19 फरवरी को भी बारिश होने की संभावना जताई गई है. बारिश होने से तापमान में भी गिरावट आ सकती है और ठंड बढ़ सकती है. IMD के अनुसार, 20 फरवरी को एक बार फिर से राजधानी दिल्ली में तापमान में परिवर्तन होगा और 2 से 3 डिग्री बढ़ेगा जिसके कारण गर्मी का एहसास होगा.

---विज्ञापन---

यूपी में कैसा रहेगा कल का मौसम?

IMD के अनुसार, उत्तर प्रदेश में कल यानी 19 फरवरी को हल्की बारिश होने के आसार हैं. मौसम विभाग के अनुसार, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, बागपत, मुजफ्फरनगर और शामली में बारिश होने की संभावना है. इस दौरान लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. लखनऊ में कल अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

बिहार में कैसा रहेगा कल का मौसम?

बिहार में कल यानी 19 फरवरी को मौसम साफ रहने की संभावना है. बिहार में 19 फरवरी को बारिश होने की संभावना नहीं है. हालांकि बिहार में गुलाबी ठंड की स्थिति बनी रहेगी यानी कि सुबह और शाम ठंड अभी बरकरार रहेगी. IMD के अनुसार, कटिहार, पूर्णिया, अररिया, शिवहर, सीतामढ़ी, दरभंगा, मधुबनी, मुजफ्फरपुर में ठंड पड़ सकती है. वहीं, गया में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

---विज्ञापन---

हिमाचल प्रदेश में कल मौसम कैसा रहेगा?

हिमाचल प्रदेश में भी कल यानी 19 फरवरी को भी हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है. IMD के अनुसार, कुल्लू, सिरमौर, सोलन, लाहौल, उना और स्पीति में बारिश हो सकती है. राजधानी शिमला समेत आस-पास के जिलों में ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश की संभावना है. शिमला में कल अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रहेगा.

उत्तराखंड में कैसा रहेगा कल का मौसम?

IMD के अनुसार, उत्तराखंड में मौसम बिगड़ने वाला है. IMD के अनुसार, राज्य में बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, देहरादून, नैनीताल, उत्तराकाशी, रुद्रप्रयाग और हरिद्वार शामिल हैं. इस दौरान उत्तराखंड में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चलने के आसार हैं. वहीं, देहरादून में कल अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

---विज्ञापन---

राजस्थान में कैसा रहेगा कल का मौसम?

राजस्थान में कल यानी 19 फरवरी को बारिश होने की संभावना है. हालांकि जयपुर और आस-पास के जिलों में आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है. राजस्थान के अजमेर, अलवर, भीलवाड़ा, बांसवाड़ा, चुरू, गंगानगर, हनुमानगढ़, चित्तौड़गढ़ में तापमान में कमी आ सकती है. वहीं, जयपुर में कल अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है.

जम्मू-कश्मीर में कैसा रहेगा कल का मौसम?

IMD के अनुसार, जम्मू-कश्मीर में 19 फरवरी को मौसम साफ रहने की संभावना है. बारिश की किसी तरह की चेतावनी नहीं है. वहीं, सोनमर्ग, गुलमर्ग, डोडा और बनिहाल में बर्फबारी संभावना है. वहीं, श्रीनगर में कल अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. वहीं, कल जम्मू में कल अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

---विज्ञापन---

महाराष्ट्र और गुजरात में कल कैसा रहेगा मौसम?

IMD के अनुसार, अगले 2 दिनों के दौरान पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा. उसके बाद के दो दिनों में 2-3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि होगी और उसके बाद कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा. अगले 5 दिनों के दौरान महाराष्ट्र में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी.

वहीं, अगले 2-3 दिनों के दौरान गुजरात राज्य में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस वृद्धि की संभावना है. उसके बाद 4 दिनों में कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन नहीं होगा.

---विज्ञापन---

मध्य प्रदेश में कैसा रहेगा कल का मौसम?

19 फरवरी यानी कल मध्य प्रदेश में एक बार फिर से 23 जिलों में बारिश होने की संभावना है. IMD के अनुसार, विदिशा, धार, रतलाम, इंदौर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, झाबुआ, ग्वालियर, दतिया, भिंड, छतरपुर और टीकमगढ़ में बारिश होने की संभावना है. इस दौरान भोपाल में अधिकतम तापमान 28 डिगी सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

First published on: Feb 18, 2026 06:41 PM

End of Article

About the Author

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. आप वर्षा सिंह से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (Twitter), Facebook और LinkedIn पर भी जुड़ सकते हैं. News 24 से पहले वर्षा Jagran New Media, ANI और ETV Bharat (हैदराबाद) में काम कर चुकी हैं. शिकायत और सुझाव के लिए वर्षा स‍िंह से Versha.Singh@bagconvergence.in पर संपर्क क‍िया जा सकता है.

Read More

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. आप वर्षा सिंह से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (Twitter), Facebook और LinkedIn पर भी जुड़ सकते हैं. News 24 से पहले वर्षा Jagran New Media, ANI और ETV Bharat (हैदराबाद) में काम कर चुकी हैं. शिकायत और सुझाव के लिए वर्षा स‍िंह से Versha.Singh@bagconvergence.in पर संपर्क क‍िया जा सकता है.

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola