---विज्ञापन---

शिक्षा

HBSE Result 2026: हरियाणा बोर्ड के छात्रों का इंतजार खत्म! इस तारीख को जारी होगा 10वीं, 12वीं का रिजल्ट

HBSE Haryana Board 10th 12th Result dates 2026 Out: हरियाणा बोर्ड (HBSE) के 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई हैं। परीक्षा परिणामों को लेकर बोर्ड ने आधिकारिक तारीखों का ऐलान कर दिया है।

Author
Written By: Vandana Bharti Updated: May 11, 2026 17:22

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) की 10वीं और 12वीं की परीक्षा देने वाले 5 लाख से अधिक छात्रों के लिए बड़ी खबर है। बोर्ड ने नतीजों की तारीखें घोषित कर दी हैं। अगर आपने भी इस साल परीक्षा दी है, तो अपने रोल नंबर के साथ तैयार हो जाइए, क्योंकि आपके साल भर की मेहनत का परिणाम अब चंद दिनों की दूरी पर है।

नोट कर लें ये तारीखें

हरियाणा बोर्ड के अनुसार, रिजल्ट अलग-अलग दिन जारी किए जाएंगे:

---विज्ञापन---

HBSE 12वीं का रिजल्ट: गुरुवार, 14 मई 2026 को जारी होगा।
HBSE 10वीं का रिजल्ट: रविवार, 17 मई 2026 को घोषित किया जाएगा।

परीक्षा का सफर: एक नजर में
इस साल 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में 5 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए थे। कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 25 फरवरी से शुरू होकर 1 अप्रैल, 2026 तक चली थीं। जबक‍ि कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 26 फरवरी से 20 मार्च, 2026 तक आयोजित की गई थीं।

---विज्ञापन---

कैसे चेक करें अपना रिजल्ट? (Step-by-Step Guide)
रिजल्ट घोषित होने के बाद आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इन आसान स्टेप्स से अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:

सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।

---विज्ञापन---

होमपेज पर दिए गए HBSE 10th Result 2026 या HBSE 12th Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें।

अब अपना रोल नंबर और मांगी गई अन्य जरूरी जानकारी दर्ज करें।

---विज्ञापन---

आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेकर रख लें।

बिना इंटरनेट के भी देख सकेंगे नतीजे
अगर वेबसाइट पर ट्रैफिक ज्यादा होने की वजह से साइट धीमी चलती है, तो घबराएं नहीं। छात्र अपना रिजल्ट Digilocker और SMS के जरिए भी चेक कर सकेंगे।

---विज्ञापन---

First published on: May 11, 2026 05:05 PM

End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.