Vijay School Marksheet: सोशल मीडिया पर वायरल हुई विजय थलापति की 10वीं की मार्कशीट, जानें गणित में आए थे कितने नंबर

Vijay Thalapathy School Marksheet: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में बड़ी जीत के बाद थलापति विजय की 10वीं की मार्कशीट वायरल हो रही है. आइये जानते हैं कि उनके किस सबजेक्ट में सबसे ज्यादा और किस विषय में सबसे कम नंबर आए थे.

VIJAY thalapti 10th marksheet

10वीं में विजय थलापति के कितने मार्क्स थे? | AI Marksheet

विज्ञापन

Actor Vijay Thalapathy School Marksheet: तमिलनाडु की राजनीति में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाले टीवीके (TVK) प्रमुख जोसेफ विजय चंद्रशेखर, जिन्हें दुनिया ‘थलापति’ विजय के नाम से जानती है, इन दिनों अपनी राजनीतिक सफलता के साथ-साथ अपने पुराने शैक्षणिक रिकॉर्ड को लेकर भी चर्चा में हैं. साल 2026 के विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन के बाद सोशल मीडिया पर उनकी कक्षा 10वीं की मार्कशीट तेजी से वायरल हो रही है. इस रिपोर्ट कार्ड ने उनके प्रशंसकों को अपने पसंदीदा सितारे के छात्र जीवन की एक झलक दिखाई है. रिकॉर्ड के अनुसार विजय एक ‘औसत छात्र’ रहे थे और उन्होंने अपनी मैट्रिक परीक्षा में कुल 65 प्रतिशत अंक हासिल किए थे.

10वीं में विजय थलापति के कितने मार्क्स थे?

विजय की मार्कशीट के आंकड़ों पर गौर करें तो पता चलता है कि वह अपनी मातृभाषा में बहुत होनहार थे. उन्होंने तमिल विषय के पेपर में 200 में से 155 अंक हासिल कर टॉप किया था. हालांकि गणित के विषय में उनके हाथ निराशा लगी थी और उन्होंने इसमें सबसे कम महज 95 अंक प्राप्त किए थे. इसके अलावा अंग्रेजी में उन्हें 133, विज्ञान में 206 और सामाजिक विज्ञान में 122 नंबर मिले थे. विजय ने अपनी हाईस्कूल की परीक्षा चेन्नई के विरुगामबक्कम के एक नामी स्कूल से दी थी, जहाँ उन्होंने 1100 में से कुल 711 अंक हासिल किए थे.

विज्ञापन

विजय थलापति क्यों कॉलेज की पढ़ाई क्यों नहीं कर पाए थे?

स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद विजय ने चेन्नई के लोयोला कॉलेज में विजुअल कम्युनिकेशन की डिग्री के लिए दाखिला लिया था. हालांकि एक्टिंग के प्रति उनके जुनून ने उन्हें पढ़ाई बीच में ही छोड़ने पर मजबूर कर दिया. सुपरस्टार बनने की चाहत में उन्होंने कॉलेज ड्रॉपआउट कर दिया और तमिल फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने में जुट गए. दिलचस्प बात यह है कि दशकों बाद राजनीति में कदम रखने के बाद वह अपनी इस ‘अधूरी यात्रा’ को पूरा करने के लिए वापस लोयोला कॉलेज पहुंचे. हाल ही में तिरुचिरापल्ली पूर्व सीट से जीत दर्ज करने के बाद उनकी कॉलेज से सर्टिफिकेट लेते हुए तस्वीरें भी वायरल हुई थीं.

राजनीति में विजय का नया अध्याय

फिल्मों में सुपरस्टार बनने के बाद अब विजय तमिलनाडु के अगले मुख्यमंत्री बनने की ओर अग्रसर हैं. उनकी पार्टी टीवीके ने 2026 के चुनावों में दशकों पुराने द्रविड़ राजनीति के दबदबे को चुनौती दी है. जहाँ एक तरफ डीएमके पिछड़ती दिख रही है, वहीं विजय की पार्टी 100 से ज्यादा सीटों पर बढ़त बनाकर बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है. चुनावी नतीजों के बीच उनकी पुरानी मार्कशीट का सामने आना यह दिखाता है कि एक औसत छात्र भी अपनी मेहनत और लगन के दम पर सफलता की किसी भी ऊंचाई को छू सकता है. विजय अब जल्द ही मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर राज्य की सेवा करने की तैयारी में हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raja Alam

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ