---विज्ञापन---

शिक्षा angle-right

School Closed News: दिल्ली, यूपी, बिहार समेत इन राज्यों में गर्मियों की छुट्टियों का ऐलान, जानें आपके राज्य में कब से बंद होंगे स्कूल

School Holiday 2026: दिल्ली, यूपी, राजस्थान और बिहार जैसे कई राज्यों में भीषण गर्मी को देखते हुए गर्मियों की छुट्टियों की तारीखें घोषित कर दी गई हैं. बच्चों को राहत देने के लिए मई और जून में स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया गया है.

---विज्ञापन---

School Holiday 2026: देश की राजधानी दिल्ली में सूरज के तेवर तीखे होते जा रहे हैं और तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच चुका है. बच्चों को राहत देने के लिए शिक्षा निदेशालय ने दिल्ली के स्कूलों में 11 मई से 30 जून 2026 तक गर्मियों की छुट्टियों का ऐलान कर दिया है. इसका मतलब है कि बच्चों को पूरे 50 दिनों की लंबी छुट्टी मिलेगी और स्कूल अब सीधे 1 जुलाई 2026 को खुलेंगे. वहीं उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शैक्षिक कैलेंडर के अनुसार 20 मई से 15 जून तक छुट्टियां रहेंगी. प्राइवेट स्कूलों ने भी 15 से 20 मई के बीच छुट्टियां करने का मन बनाया है, हालांकि गर्मी ज्यादा बढ़ने पर जिला अधिकारी समय से पहले भी छुट्टी का आदेश दे सकते हैं.

राजस्थान के स्कूलों में कब से है गर्मियों की छुट्टी?

राजस्थान में गर्मी का प्रकोप हमेशा से ज्यादा रहता है, जिसे देखते हुए शिक्षा विभाग ने आधिकारिक कैलेंडर जारी कर दिया है. यहां के स्कूलों में 17 मई से 20 जून 2026 तक गर्मियों की छुट्टियां घोषित की गई हैं. तेज धूप और लू को देखते हुए कई जिलों में स्कूलों के समय में पहले ही बदलाव किया जा चुका है ताकि बच्चों को दोपहर की तपिश से बचाया जा सके. पिछले सालों के रिकॉर्ड को देखते हुए यह उम्मीद जताई जा रही है कि अगर जून के अंत में भी गर्मी कम नहीं हुई, तो इन छुट्टियों को जिला स्तर पर और भी आगे बढ़ाया जा सकता है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: दिल्ली वालों के लिए खुशखबरी! NHAI ने इन 3 रास्तों को सिग्नल फ्री बनाने का लिया जिम्मा

बिहार और हरियाणा के स्कूलों में कब से है गर्मियों की छुट्टी?

बिहार और हरियाणा के बच्चों को गर्मियों की छुट्टियों के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा क्योंकि यहां जून के महीने में स्कूल बंद होंगे. बिहार शिक्षा विभाग के कैलेंडर के मुताबिक यहां 1 जून से 20 जून 2026 तक समर वेकेशन तय किया गया है. इसी तरह हरियाणा में भी 1 जून से 30 जून तक स्कूलों में ताले लटके रहेंगे और बच्चे छुट्टियों का आनंद ले सकेंगे. हालांकि इन दोनों ही राज्यों में मौसम के मिजाज को देखते हुए छुट्टियों की तारीखों में फेरबदल की संभावना हमेशा बनी रहती है क्योंकि लू और हीटवेव के कारण सरकार अक्सर बच्चों की सुरक्षा के लिए छुट्टियां बढ़ा देती है.

---विज्ञापन---

पंजाब और बंगाल के स्कूलों में कब से है गर्मियों की छुट्टी?

पश्चिम बंगाल सरकार ने पहाड़ी इलाकों जैसे दार्जिलिंग और कालिम्पोंग को छोड़कर बाकी सभी जिलों में पहले ही गर्मियों की छुट्टियों का ऐलान कर दिया है. पंजाब में भी मई और जून के दौरान अलग-अलग चरणों में छुट्टियां घोषित की गई हैं ताकि पढ़ाई का नुकसान भी न हो और बच्चों को गर्मी से राहत भी मिल सके. इन तमाम घोषणाओं के बावजूद छात्र और अभिभावक अपने स्कूल के अध्यापकों से सटीक जानकारी जरूर ले लें क्योंकि कई बार स्थानीय स्तर पर स्कूल या जिला प्रशासन अपनी सुविधानुसार तारीखों में बदलाव कर देते हैं. कुल मिलाकर अब बच्चों के लिए मौज-मस्ती और नानी के घर जाने का समय करीब आ गया है.

First published on: May 06, 2026 03:08 PM

End of Article

About the Author

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में तीन वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. राजा ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Zee Media के डिजिटल प्लेटफॉर्म India.Com हिंदी से की थी. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola