---विज्ञापन---

देश angle-right

हरियाणा का वो ‘प्रिंस’ याद है? जो 20 साल पहले 100 फीट गहरे बोरवेल में गिरा था; जानिए- अब कैसा दिखता है?

borewell prince latest Picture: 20 साल पहले 100 फीट गहरे बोरवेल से मौत को मात देकर निकले 'प्रिंस' अब कैसे दिखते हैं और क्या कर रहे हैं? सांसद नवीन जिंदल से मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, देखें अब कितना बदल गया है हरियाणा का वो छोटा प्रिंस.

---विज्ञापन---

Borewell Prince latest Picture : साल 2006 की वो गर्मियां शायद ही कोई भूल पाया हो, जब पूरा देश टीवी स्क्रीन से चिपका हुआ था और हर किसी की जुबान पर बस एक ही दुआ थी— “प्रिंस सुरक्षित बाहर आ जाए.” हरियाणा के कुरुक्षेत्र में 100 फीट गहरे बोरवेल में गिरे 4 साल के उस मासूम प्रिंस ने आज 24 साल की उम्र में दुनिया के सामने एक नई पहचान पेश की है. कुरुक्षेत्र के सांसद नवीन जिंदल और प्रिंस की मुलाकात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने पुरानी यादें ताजा कर दी हैं.

जिंदल ने गोद में उठाया था, अब दिखा ‘मसलमैन’ अवतार

एक पोलो मैच के दौरान जब सांसद नवीन जिंदल की मुलाकात प्रिंस से हुई, तो उन्होंने बड़े गर्व के साथ लोगों को बताया कि यह वही लड़का है जिसे बचाने के लिए पूरा हिंदुस्तान एक हो गया था. जिंदल ने पुरानी यादें साझा करते हुए कहा, “जब प्रिंस को बोरवेल से निकाला गया था, तब मैंने इसे अपनी गोद में उठाया था. आज देखो, यह कितना हट्टा-कट्टा और मसलमैन बन गया है.” उन्होंने प्रिंस से उसके खान-पान और बोरवेल के अंदर भेजे गए सामान के बारे में भी हल्की-फुल्की चर्चा की.

---विज्ञापन---

क्या कर रहा है आज का प्रिंस?

हादसे के समय महज 4 साल के रहे प्रिंस अब 24 साल के युवा हो चुके हैं. बातचीत के दौरान प्रिंस ने बताया कि वह फिलहाल अंबाला से आईटीआई (ITI) की पढ़ाई कर रहे हैं. जब सांसद ने उनसे पोलो मैच के बारे में पूछा, तो प्रिंस ने मासूमियत से जवाब दिया कि उन्होंने पहले कभी यह खेल नहीं देखा था, उन्हें बस इतना पता था कि घोड़े पर बैठकर हॉकी जैसा कुछ खेला जाता है.

वो 60 घंटे, जब थम गई थी देश की सांसें

घटना 21 जुलाई 2006 की है, जब कुरुक्षेत्र के शाहबाद (हल्दीहेड़ी गांव) में प्रिंस खेलते-खेलते एक खुले बोरवेल में जा गिरा था. उसे निकालने के लिए भारतीय सेना ने मोर्चा संभाला था. करीब 60 घंटों के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद प्रिंस को सही-सलामत बाहर निकाला गया था. यह भारत के पहले बड़े लाइव रेस्क्यू ऑपरेशंस में से एक था, जिसने बोरवेल की सुरक्षा को लेकर देशव्यापी बहस छेड़ दी थी.

---विज्ञापन---
First published on: Apr 20, 2026 05:49 PM

End of Article

About the Author

Vijay Jain

सीनियर न्यूज एडिटर विजय जैन को पत्रकारिता में 23 साल से अधिक का अनुभव है.  न्यूज 24 से पहले विजय दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में अलग-अलग जगहों पर रिपोर्टिंग और टीम लीड कर चुके हैं, हर बीट की गहरी समझ है। खासकर शहर राज्यों की खबरें, देश विदेश, यूटिलिटी और राजनीति के साथ करेंट अफेयर्स और मनोरंजन बीट पर मजबूत पकड़ है. नोएडा के अलावा दिल्ली, गाजियाबाद, गोरखपुर, जयपुर, चंडीगढ़, पंचकूला, पटियाला और जालंधर में काम कर चुके हैं इसलिए वहां के कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत आदि की समझ रखते हैं. प्रिंट के कार्यकाल के दौरान इन्हें कई मीडिया अवार्ड और डिजिटल मीडिया में दो नेशनल अवार्ड भी मिले हैं. शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Vijay.kumar@bagconvergence.in

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola