पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले BJP सांसद राघव चड्ढा ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इस अचानक हुई मुलाकात के बाद पंजाब के सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं. मुलाकात के बाद राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया पर फोटो साझा करते हुए इस पल को बेहद खास बताया.
प्रधानमंत्री से मिलने के बाद राघव चड्ढा ने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से मिलने का सौभाग्य मिला. उनके साथ काफी विस्तार से और नई सीख देने वाली बातचीत हुई. उनके बहुमूल्य समय, मार्गदर्शन और विचारों से लाभ उठाने का अवसर देने के लिए मैं उनका दिल से आभारी हूं.” उन्होंने इस मुलाकात को ‘यादगार सुबह’ करार दिया.
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बाद पहली बार छात्रों के बीच पहुंचे पीएम मोदी, कही ये बड़ी बातें
पंजाब चुनाव में मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी
सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में पंजाब की मौजूदा स्थिति और आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर चर्चा हुई है. इसी साल आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए राघव चड्ढा राज्यसभा सांसद हैं. पंजाब की राजनीति पर उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है. माना जा रहा है कि बीजेपी आगामी पंजाब चुनावों में राघव चड्ढा को राज्य में कोई बड़ी और सक्रिय जिम्मेदारी दे सकती है, खासकर शहरी इलाकों में पार्टी के आधार को मजबूत करने के लिए.
सुखबीर बादल की मुलाकात के बाद बढ़ीं अटकलें
खास बात यह है कि राघव चड्ढा की प्रधानमंत्री से यह मुलाकात शिरोमणि अकाली दल (SAD) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल और पीएम मोदी की मुलाकात के ठीक अगले दिन हुई है. लगातार दो दिनों में पंजाब के दो बड़े नेताओं की प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद राज्य में पुराने सहयोगियों के फिर से साथ आने की अटकलें भी तेज हो गई हैं.
संबंधित खबरें
अयोध्या में दीपोत्सव का भव्य आगाज, 30 लाख दीए जला बनाया नया रिकार्ड
1 day agoदिवाली पर कब होगी मुहूर्त ट्रेडिंग? नोट करें समय और छुट्टियों की लिस्ट
1 day agoदिल्ली-पटना वंदे भारत में बढ़े 20 कोच, कई नई स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी
1 day agoनोएल टाटा छोड़ेंगे वोल्टास के चेयरमैन का पद, सुनील डिसूजा संभालेंगे कमान
1 day agoरिटायरमेंट के पैसों पर पाएं तगड़ा रिटर्न, ये बैंक दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज
1 day agoडॉलर की गिरी बादशाहत! 200 दिनों के सबसे मजबूत स्तर पर पहुंचा भारतीय रुपया
1 day agoवेतन आयोग की साइट पर आया नया अपडेट, जानिए क्या सैलरी से है इसका नाता
1 day agoआज 7 नवंबर से लागू हुए सेबी के नए सेटलमेंट नियम, जानें फीस और प्रक्रिया
1 day agoअमेरिका के शेयर बाजार में मची तबाही, टेक कंपनियों के 2.5 ट्रिलियन डॉलर डूबे
1 day agoदिवाली पर बदला मेट्रो का समय! जानें कब चलेगी पहली और आखिरी ट्रेन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines