Lucky Zodiac Signs: ज्योतिष में अरुण यानी यूरेनस ग्रह को अचानक परिवर्तन, क्रांति, तकनीक, अप्रत्याशित लाभ और नई सोच का ग्रह माना जाता है. जब अरुण ग्रह कृत्तिका नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसे विशेष रूप से शुभ, लाभकारी और महत्वपूर्ण माना गया है. कृत्तिका नक्षत्र सूर्य द्वारा शासित है, जो तेज, ऊर्जा, आत्मबल और नेतृत्व के कारक और स्वामी ग्रह हैं. द्रिक पंचांग के अनुसार, 20 जनवरी, 2026 को अरुण कृत्तिका नक्षत्र में अपनी चाल बदलने वाले हैं.
ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के बताते हैं कि कृत्तिका नक्षत्र की ऊर्जा से जब अरुण ग्रह की ऊर्जा और शक्ति मिलती है, तो यह गोचर पुराने अवरोधों को जलाकर तेज प्रगति का मार्ग खोलता है. अरुण ग्रह के इस गोचर से 3 राशियों के पास बेहिसाब पैसा आने के योग बन रहे हैं और इन राशियों के जातकों के दिन मौज में बीतेंगे. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?
यह भी पढ़ें: Hindu Dharma: घर से इन 5 लोगों का खाली हाथ लौटना है बड़ा अपशकुन, खुशहाली और बरकत पर होता है असर
मेष राशि
अरुण का कृत्तिका नक्षत्र में गोचर मेष राशि वालों के लिए अचानक धन लाभ के प्रबल योग बना रहा है. रुके हुए काम तेजी से पूरे होंगे. करियर में बड़ा अवसर मिल सकता है. निवेश या पुराने प्रयास से अप्रत्याशित मुनाफा संभव है. आत्मविश्वास बढ़ेगा और फैसले आपके पक्ष में जाएंगे. मौज-मस्ती और सुविधाओं पर खर्च भी बढ़ सकता है. इस दौरान जोखिम लेने की क्षमता बढ़ेगी और सही समय पर लिया गया निर्णय बड़ा फायदा दिला सकता है. प्रभावशाली लोगों का सहयोग आपके लिए भाग्य का द्वार खोल सकता है.
वृषभ राशि
यह गोचर वृषभ राशि के लिए आर्थिक दृष्टि से बेहद शुभ है. आय के नए स्रोत खुल सकते हैं. व्यापार या नौकरी में बड़ा लाभ मिलने के संकेत हैं. परिवार से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है. धन संचय बढ़ेगा और जीवनशैली पहले से अधिक आरामदायक होगी. लंबे समय की आर्थिक चिंता से राहत मिलेगी. घर-जमीन या वाहन से जुड़ा लाभ संभव है. पुराने निवेश अब अच्छा रिटर्न देकर आर्थिक स्थिति को मजबूत करेंगे.
सिंह राशि
सूर्य के नक्षत्र में अरुण का गोचर सिंह राशि वालों को विशेष लाभ देगा. मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. अचानक धन प्राप्ति या प्रमोशन के योग बन रहे हैं. नेतृत्व क्षमता निखरेगी. बड़े लोगों से संपर्क मजबूत होंगे. जीवन में उत्साह रहेगा और दिन आनंद व सफलता के साथ गुजरेंगे. सरकारी या प्रशासनिक क्षेत्र से लाभ मिल सकता है. आपकी प्रतिभा खुलकर सामने आएगी और समाज में नई पहचान बनेगी.
यह भी पढ़ें: Loan Payback Vastu: लोन, EMI और पैसे की तंगी से मिलेगा छुटकारा, तुरंत काम करेंगे ये 4 आसान वास्तु उपाय
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
दिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
6 hrs agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
7 hrs agoआज जारी हो सकती है CBSE 10वीं 12वीं की डेटशीट, ऐसे करें डाउनलोड
7 hrs agoमकान मालिक नहीं दे रहा सिक्योरिटी डिपॉजिट? कहां करें शिकायत? जानें
8 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
9 hrs ago62 पैसे की लंबी छलांग लगाकर 95.16 पर पहुंचा रुपया, जानें क्यों आई रिकवरी
10 hrs agoकोई BJP के पूर्व मंत्री तो कोई सांसद… कौन हैं पहली बार बने 4 नए राज्यपाल
10 hrs ago5 फरवरी से शुरू होंगे UP Board एग्जाम, देखें टाइमटेबल
11 hrs agoराहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
11 hrs agoरेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines