Loan Payback Vastu: लोन, EMI और पैसे की तंगी से मिलेगा छुटकारा, तुरंत काम करेंगे ये 4 आसान वास्तु उपाय

Loan Payback Vastu: सिर पर कर्ज का बोझ है, पैसों की समस्या बढ़ रही है और EMI समय पर चुकाना मुश्किल हो रहा है? घबराएँ नहीं, वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे आसान उपाय हैं, जो घर में धन के आमद की स्थिति सुधार सकते हैं. आइए जानते हैं, कौन से 4 वास्तु उपाय तुरंत लोन से मुक्ति और आर्थिक राहत दिला सकते हैं?

Loan-Payback-Vastu

Loan Payback Vastu: अगर आपके सिर पर कर्ज का बोझ बढ़ गया है और EMI समय पर चुकाना मुश्किल हो रहा है, तो घबराने की जरूरत नहीं है. वास्तु शास्त्र में कुछ आसान उपाय बताए गए हैं, जो आपके घर में पैसे और धन की स्थिति सुधारने में मदद कर सकते हैं. इन उपायों को अपनाकर आप आर्थिक परेशानियों को कम कर सकते हैं और कर्ज से जल्दी छुटकारा पा सकते हैं. आइए जानते हैं, क्या हैं ये कर्ज-मुक्ति के अचूक वास्तु उपाय?

विज्ञापन

बाथरूम का वास्तु दोष

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में बाथरूम कभी भी दक्षिण-पश्चिम दिशा में नहीं होना चाहिए. इस दिशा में बाथरूम होने पर घर का मालिक कर्ज में डूब सकता है. अगर आपका बाथरूम इसी दिशा में है तो उसकी समस्या का आसान उपाय है. बाथरूम के कोने में एक कटोरी नमक रखें. यह वास्तु दोष को कम करता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा लौटाता है.

विज्ञापन

EMI का सही समय

बैंक से लोन लिया है तो पहली किश्त यानी EMI का भुगतान मंगलवार को करना शुभ माना जाता है. वास्तु विशेषज्ञों का मानना है कि इस दिन EMI देने से कर्ज जल्दी कम होता है. साथ ही कोशिश करें कि भुगतान समय पर करें और बकाया राशि पर ध्यान रखें.

विज्ञापन

साफ-सफाई और धन का संबंध

खाने के बाद बर्तन बिना धोए छोड़ना अशुभ माना जाता है. वास्तु के अनुसार ऐसा करने से धन हानि और आर्थिक तंगी बढ़ सकती है. इसलिए बर्तन तुरंत धोएं और घर में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें. यह छोटे से कदम भी आर्थिक स्थिरता लाने में मददगार साबित होते हैं.

लक्ष्मी और कुबेर की पूजा

घर या दुकान में मां लक्ष्मी और कुबेर जी की प्रतिमा उत्तर दिशा में स्थापित करें. नियमित रूप से उनका पूजन करें. यह न सिर्फ धन की प्राप्ति में सहायक है बल्कि घर में सकारात्मक ऊर्जा भी लाता है. रोजाना यह अभ्यास करने से कर्ज और आर्थिक तनाव धीरे-धीरे कम होते हैं.

विज्ञापन

ऐसे दूर होगी पैसे की तंगी

इन चार आसान उपायों को अपनाना कठिन नहीं है. बस थोड़ा ध्यान, नियमित क्रियान्वयन और सकारात्मक सोच चाहिए. वास्तु शास्त्र के अनुसार, इन उपायों से घर में आर्थिक स्थिरता आती है और पैसों की तंगी धीरे-धीरे दूर होती है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ