Live Updates
Breaking News in Hindi LIVE Updates: ठाणे में कबाड़ के गोदाम में लगी आग
Breaking News in Hindi LIVE Updates: राहुल गांधी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास से रवाना हुए
Breaking News in Hindi LIVE Updates: अगले आदेश तक DRDO के सचिव का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे रक्षा सचिव राजेश सिंह
रक्षा सचिव राजेश सिंह अगले आदेश तक DRDO के सचिव का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे
Breaking News in Hindi LIVE Updates: हरियाणा में ट्रक के नीचे दबने से 4 लोगों की मौत
हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब जगाधरी नेशनल हाईवे पर पांवटा साहिब से लगते लालढांग के पास एक ट्रक के नीचे आने से 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. बताया जा रहा है कि यहां मक्के से भरा ट्रक दो बाइकों पर पलट गया. जिससे दो मोटरसाइकिलों पर जा रहे एक ही परिवार के 5 सदस्यों में से 4 की मौत हो गई. मरने वालों में पिता व दो बेटियां शामिल हैं. जबकि व्यक्ति की पत्नी गंभीर रूप से घायल है. सभी हिमाचल में श्रीरेणुका जी में दर्शन के लिए निकले थे.
Breaking News in Hindi LIVE Updates: ED की बड़ी कार्रवाई
ईडी ने नोएडा के सेक्टर 96, 97 और 98 स्थित यूनिटेक गोल्फ एंड कंट्री क्लब (UGCC) प्रोजेक्ट से जुड़ी 634.12 करोड़ रुपये की संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच किया. ये कार्रवाई PMLA के तहत की गई. ईडी के मुताबिक होमबायर्स और वित्तीय संस्थानों के फंड डायवर्ट कर ये प्रॉपर्टी बनाई गई थी. अटैच संपत्तियों में करीब 347.83 एकड़ जमीन के लीजहोल्ड राइट्स और कई कंपनियों की इक्विटी शेयरहोल्डिंग शामिल हैं. ईडी ने बताया कि UGCC प्रोजेक्ट की मौजूदा बाजार कीमत करीब 8115 करोड़ रुपये है. जांच दिल्ली पुलिस और CBI की 76 FIR के आधार पर शुरू हुई थी, जिसमें यूनिटेक लिमिटेड, उसके प्रमोटर्स और डायरेक्टर्स पर धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश और होमबायर्स के पैसे डायवर्ट करने के आरोप हैं. ईडी जांच में खुलासा हुआ कि यूनिटेक को मिले 16,075.89 करोड़ रुपये में से 7,794.35 करोड़ रुपये गैर-निर्धारित कामों में डायवर्ट किए गए. अब तक यूनिटेक मामले में 2281.07 करोड़ रुपये की 1296 चल-अचल संपत्तियां अटैच की जा चुकी हैं.
Breaking News in Hindi LIVE Updates: राबड़ी देवी को खाली करना होगा 10 सर्कूलर रोड स्थित सरकारी आवास
राबड़ी देवी को मिला 10 सर्कूलर रोड स्थित सरकारी घर खाली करना होगा. ये घर पहली बार विधायक और मंत्री बने नंद किशोर राम को अलॉट हुआ है. इतना बड़ा घर मत्स्य एवं पशुपालन मंत्री नंद किशोर राम को मिला है. नंद किशोर राम पश्चिम चंपारण के रामनगर (SC) सीट से पहली बार विधायक बने हैं. बीजेपी ने 2025 में पद्मश्री से सम्मानित भागीरथी देवी का टिकट कांटकर नंद किशोर राम को दिया था. नंद किशोर राम बगहा जिला उपाध्यक्ष रहे चुके हैं. राबड़ी देवी को पहले ही 39 हार्डिंग रोड आवंटित किया गया है.
Breaking News in Hindi LIVE Updates: स्थानीय निकाय चुनावों में AAP की शानदार जीत पर बोले CM मान
Breaking News in Hindi LIVE Updates: नीतीश कुमार से मिले सीएम सम्राट चौधरी
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की मुलाकात पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से हुई. दोनों में बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण बातचीत हुई है.
Breaking News in Hindi LIVE Updates: वाई.एस. शर्मिला रेड्डी मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर पहुंचीं
Breaking News in Hindi LIVE Updates: दिल्ली: आंध्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष वाई.एस. शर्मिला रेड्डी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर पहुंचीं।
Breaking News in Hindi LIVE Updates: NSA अजीत डोभाल ने की म्यांमार के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार से मुलाकात
Breaking News in Hindi LIVE Updates: NSA अजीत डोभाल ने मॉस्को में पहले अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा फोरम के दौरान म्यांमार के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार टिन आंग सान से मुलाकात की। उन्होंने सुरक्षा, रक्षा, कनेक्टिविटी और अन्य क्षेत्रों में सहयोग की समीक्षा की। दोनों पक्षों ने क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया। म्यांमार के NSA जुलाई में 5वीं BIMSTEC NSA बैठक के लिए भारत आएंगे।
Breaking News in Hindi LIVE Updates: MEA ने दी अमेरिका से भारत आई टीम को लेकर जानकारी
Breaking News in Hindi LIVE Updates: दिल्ली: विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, "अप्रैल महीने में अमेरिका से एक व्यापारिक टीम भारत आई थी... अब अगले हफ़्ते हम अमेरिका से एक और टीम के भारत आने की उम्मीद कर रहे हैं, जहाँ बातचीत को आगे बढ़ाया जाएगा। अब तक हमारी बातचीत काफ़ी सकारात्मक और रचनात्मक रही है। इस संबंध में हम आपको और अधिक जानकारी देते रहेंगे..."
Breaking News in Hindi LIVE Updates: नायब सिंह सैनी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर की बैठक
Breaking News in Hindi LIVE Updates: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक की.
इस वर्ष, राज्य-स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम पंचकूला में आयोजित किया जाएगा. ये कार्यक्रम भारत सरकार की थीम 'स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग' (Yoga for a Healthy Ageing) पर आधारित होंगे.
Breaking News in Hindi LIVE Updates: विनेश फोगाट को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत
Breaking News in Hindi LIVE Updates: पहलवान विनेश फोगाट को सुप्रीम कोर्ट से भी बड़ी राहत मिली है. कोर्ट ने भी विनेश फोगाट को एशियन गेम्स के ट्रायल में भाग लेने की अनुमति दे दी है. कहा ने कहा कि विनेश फोगाट को निर्धारित एशियन गेम्स के चयन परीक्षणों में भाग लेने की अनुमति दी जाएगी. हम कोई हस्तक्षेप नहीं कर रहे हैं, आप जाइए और भाग लीजिए.
Breaking News in Hindi LIVE Updates: NEET पेपर लीक में NTA का हलफनामा
Breaking News in Hindi LIVE Updates: एनटीए ने NEET-UG पेपर लीक केस में आज सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर दिया है. एनटीए ने कोर्ट से कहा कि एजेंसी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के साथ समन्वय में कार्य किया है. उच्च स्तरीय समिति ने जो सिफारिशें संरचनात्मक, तकनीकी, प्रक्रियात्मक और मानव संसाधन सुधारों के लिए की थीं, उनको निरंतर और समयबद्ध तरीके से लागू किया है.
Breaking News in Hindi LIVE Updates: कल CLP की बैठक होगी- डी.के. शिवकुमार
Breaking News in Hindi LIVE Updates: दिल्ली: कर्नाटक के पूर्व उपमुख्यमंत्री और KPCC अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार ने कहा, "...कल CLP की बैठक होगी... हमारे केंद्रीय नेताओं को आना है... हमने सभी विधायकों से बेंगलुरु में मौजूद रहने को कहा है। इसके अलावा, और कुछ नहीं है।"
Breaking News in Hindi LIVE Updates: ट्विशा शर्मा डेथ मामले में आरोपी समर्थ का होगा मेडिकल टेस्ट
Breaking News in Hindi LIVE Updates: मध्य प्रदेश के चर्चित ट्विशा शर्मा डेथ केस में CBI, ट्विशा के पति और आरोपी समर्थ सिंह को मेडिकल जांच के लिए भोपाल ले आई है. इसके बाद उसे अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा.
Breaking News in Hindi LIVE Updates: बिहार में फिर बड़ा नाव हादसा, गोपालगंज में डूबीं तीन लड़कियां
Breaking News in Hindi LIVE Updates: जिले के महम्मदपुर थाना क्षेत्र स्थित डुमरिया घाट पर शुक्रवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया. गंडक नदी को नाव से पार करने के दौरान तीन बच्चियों तेज धार व हवा की चपेट में आकर लापता हो गईं. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई तथा स्वजन में चीख-पुकार गूंज उठी. जबकि नाव डूब गई.
Breaking News in Hindi LIVE Updates: कॉकरोच जनता पार्टी का दिल्ली HC में सवाल; केंद्र को नोटिस
Breaking News in Hindi LIVE Updates: दिल्ली हाई कोर्ट ने कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके की उस याचिका पर केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया है, जिसमें उन्होंने पार्टी के एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट को ब्लॉक किए जाने को चुनौती दी है.
अदालत ने इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की रिव्यू कमेटी को भी मामले की दोबारा जांच करने का निर्देश दिया है.
Breaking News in Hindi LIVE Updates: नौसेना स्टाफ के निवर्तमान उप-प्रमुख वाइस एडमिरल ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की
Breaking News in Hindi LIVE Updates: नौसेना स्टाफ के निवर्तमान उप-प्रमुख वाइस एडमिरल संजय वत्स्यायन ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की.
Breaking News in Hindi LIVE Updates: पुणेः अब तक 15 लोगों की मौतः पुलिस
Breaking News in Hindi LIVE Updates: पुणे पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, जिले में कुल मरने वालों की कुल की संख्या 15 हो गई है. इनमें जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या 11 बताई जा रही है, जबकि 4 की मौत अन्य वजहों से हुई. पिंपरी-चिंचवाड़ में 6 लोग जहरीली शराब पीने से मरे जबकि हडपसर में 5 लोगों की मौत जहरीली शराब से हुई है. 4 अन्य लोगों की मौत अन्य कारणों से हुई है.
Breaking News in Hindi LIVE Updates: हमीरपुर हादसे पर CM योगी का मुआवजे का ऐलान
Breaking News in Hindi LIVE Updates: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज शुक्रवार को हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल गिरने की घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है.
Breaking News in Hindi LIVE Updates: मौसम विभाग ने मॉनसून बारिश के अनुमान को घटाया
Breaking News in Hindi LIVE Updates: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने मॉनसून बारिश के अपने अनुमान को और कम करते हुए 92% से घटाकर 90% कर दिया है. अप्रैल में विभाग ने 92 फीसदी बारिश का अनुमान लगाया था. मॉनसून से पहले मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया यह अब तक का सबसे कम अनुमान है.
Breaking News in Hindi LIVE Updates: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को SC से राहत
Breaking News in Hindi LIVE Updates: सुप्रीम कोर्ट से स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य मुकुंदानंद को बड़ी राहत मिल गई है. कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ दायर याचिका को खारिज कर दिया है. याचिका में हाईकोर्ट से मिली अग्रिम जमानत को रद्द करने की मांग की गई थी. शिकायतकर्ता आशुतोष ब्रह्मचारी ने नाबालिग बटुकों के साथ कथित यौन शोषण और पॉक्सो एक्ट के मामले में यह याचिका दायर की थी.
Breaking News in Hindi LIVE Updates: महाभारत नाटक मंच में हुई हिंसक झड़प, 16 लोग घायल
Breaking News in Hindi LIVE Updates: बरहमपुर शहर के बाहरी क्षेत्र गोलंथरा थाना अंतर्गत मार्कंडी गांव में ठाकुराणी यात्रा के दौरान महाभारत नाटक मंचन हिंसक झड़प में बदल गया.
दो नाट्य मंडलियों के बीच शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि पत्थरबाजी, बोतल फेंकने और बमबाजी तक की नौबत आ गई. इस घटना में 16 लोग घायल हो गए. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के 10 लोगों को गिरफ्तार कर कोर्ट चालान किया है.
जानकारी के अनुसार, रामपल्ली और गोविंदपुर गांव की नाट्य मंडलियां गांव में महाभारत नाटक प्रस्तुत कर रही थीं. इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई. देखते ही देखते विवाद हिंसक संघर्ष में बदल गया. दोनों ओर से ईंट, पत्थर, कांच की बोतलें और अन्य सामान फेंके गए.
Breaking News in Hindi LIVE Updates: म्यांमार के राष्ट्रपति करेंगे भारत का दौरा
Breaking News in Hindi LIVE Updates: भारत और म्यांमार के संबंधों को नई ऊंचाई देने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए म्यांमार यूनियन रिपब्लिक के राष्ट्रपति मिन आंग हाइंग 30 मई से 3 जून तक भारत के आधिकारिक दौरे पर रहेंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आमंत्रण पर हो रहे इस दौरे को दोनों देशों के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और रणनीतिक रिश्तों के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग के साथ एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी भारत आएगा, जिसमें कई कैबिनेट मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी और उद्योग जगत से जुड़े प्रमुख व्यवसायी शामिल रहेंगे.
Breaking News in Hindi LIVE Updates: गौरीगंज-सुल्तानपुर मार्ग पर सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत
Breaking News in Hindi LIVE Updates: गौरीगंज-सुल्तानपुर मार्ग पर गुरुवार रात दर्दनाक हादसे में एक समारोह से लौट रहे तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया. त्रिलोकपुर गांव के पास शंकरगंज चौराहे के मोड़ पर प्याज लदा अनियंत्रित ट्रक पलट गया. हादसे में बाइक सवार युवक ट्रक की चपेट में आ गए. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और हाईवे पर अफरातफरी फैल गई.
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रात करीब 10 बजे दरपीपुर की ओर से दो बाइक पर सवार चार युवक रिश्तेदारी से अपने घर लौट रहे थे. तभी गौरीगंज की तरफ से तेज रफ्तार में आ रहा प्याज लदा ट्रक मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया. ट्रक सीधे बाइक सवारों पर जा गिरा.
Breaking News in Hindi LIVE Updates: पुणे में जहरीली शराब पीने से 5 की मौत
Breaking News in Hindi LIVE Updates: महाराष्ट्र पुणे के हडपसर क्षेत्र में जहरीली शराब पीने की वजह से 5 लोगों की मौत हो गई. मरने वालों का आंकड़ा बढ़ने के आसार हैं. मरने वाले सभी लोग हडपसर के ही बताए जा रहे हैं.
Breaking News in Hindi LIVE Updates: संसद की समिति ने NEET लीक मामले में अधिकारियों को किया तलब
Breaking News in Hindi LIVE Updates: संसद की समिति (Parliamentary Committee) ने NEET लीक मामले में शिक्षा मंत्रालय, NTA और CBI के शीर्ष अधिकारियों को तलब किया है. यह बैठक आज सुबह 11 बजे होगी. समिति अधिकारियों से परीक्षा प्रणाली और उससे जुड़े मुद्दों पर जवाब लेगी. बैठक में शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग के सचिव विनीत जोशी, NTA के DG अभिषेक सिंह और CBI के निदेशक या किसी वरिष्ठ अधिकारो के शामिल होने की संभावना है. यह कार्रवाई NEET परीक्षा से जुड़ी अनियमितताओं और लीक के आरोपों के बाद की जा रही है.
Breaking News in Hindi LIVE Updates: सोनिया गांधी के घर पहुंचे राहुल गांधी
Breaking News in Hindi LIVE Updates: कांग्रेस नेता राहुल गांधी कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी के घर पहुंच गए हैं. यहीं पर राहुल कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने वाले सिद्धारमैया के साथ बैठक करेंगे. इसके बाद वह डीके शिवकुमार के साथ भी बैठक करेंगे.
Breaking News in Hindi LIVE Updates: कर्नाटक के कार्यवाहक सीएम सोनिया गांधी से मिलने पहुंचे
Breaking News in Hindi LIVE Updates: दिल्ली : कर्नाटक के कार्यवाहक मुख्यमंत्री सिद्धारमैया होटल से निकलकर कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास की ओर जा रहे हैं.
Breaking News in Hindi LIVE Updates: कर्नाटक के राज्यपाल ने स्वीकार किया मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का इस्तीफा
Breaking News in Hindi LIVE Updates: कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है, जिन्होंने कल, 28 मई 2026 को पद छोड़ दिया था।
Breaking News in Hindi LIVE Updates: अभिषेक बनर्जी हिंसा के पीड़ितों के परिवारों से करेंगे मुलाकात
Breaking News in Hindi LIVE Updates: TMC के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी कल, 30 मई से चुनाव के बाद हिंसा के पीड़ितों के परिवारों से मुलाकात करेंगे.
Breaking News in Hindi LIVE Updates: आज 29 मई है. गृह मंत्री अमित शाह के गुजरात दौरे का आज दूसरा दिन है. वहीं, आईपीएम में राजस्थान और गुजरात के बीच दूसरा क्वालिफायर मुकाबला खेला जाएगा. पहला क्वालिफायर जीतकर बंगलूरू की टीम पहले ही फाइनल में पहुंच चुकी है.
अमित शाह का गुजरात दौरा
केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह गुजरात के दौरे पर हैं. आज उनके इस दौरे का दूसरा और आखिरी दिन है. इस दौरान वह भुज जाएंगे. वहां वह बीएसएफ की सीमा चौकी का दौरा करेंगे और हरामीनाला क्षेत्र में तैनात जवानों से बातचीत करेंगे. यह इलाका सुरक्षा के लिहाज से काफी संवेदनशील माना जाता है. गृह मंत्री के दौरे का बड़ा उद्देश्य सीमा पर तैनात जवानों का मनोबल बढ़ाना भी है. शाह सीमा चौकियों पर जवानों के साथ समय बिताएंगे और उनकी समस्याओं को समझने की कोशिश करेंगे. सरकार सीमावर्ती इलाकों में बुनियादी सुविधाओं और कल्याणकारी योजनाओं को भी मजबूत करना चाहती है. सीमा सुरक्षा एजेंसियां लगातार घुसपैठ, हथियारों की तस्करी और नशे के कारोबार जैसी चुनौतियों से जूझ रही हैं.
भाजपा अध्यक्ष का उत्तराखंड दौरा
भाजपा अध्यक्ष नतीन नवीन उत्तराखंड दौरे पर हैं. आज उनके दौरे का दूसरा दिन है. वह शुक्रवार को राज्य के सभी सांसदों-विधायकों के साथ बैठक करेंगे. बैठक में सभी मंत्री भी शामिल होंगे. वहीं, शाम को वह परमार्थ निकेतन ऋषिकेश में गंगा आरती में शामिल होंगे. इसी दौरान वे संतों के साथ संवाद करेंगे. इसमें ऋषिकेश और हरिद्वार के संत शामिल होंगे. उनका यह दौरा 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए अहम माना जा रहा है.
इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया की हर छोटी-बड़ी खबर से जुड़े लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…
संबंधित खबरें
ट्रेनों पर पत्थरबाजी करने वाले कौन? ढूंढ लेगा ड्रोन, आसमान से नजर
1 min agoक्या भारत-चीन पर 100% टैरिफ लगाएंगे ट्रंप, क्या बोले US के राजदूत?
37 mins agoJio IPO का दस्तक जल्द, जानें 13428 रुपये में कैसे बनें कंपनी के पार्टनर
1 hr ago'कौन रील बना रहा, कौन पत्रकार', महिला रिपोर्टर से बदसलूकी पर SC में सरकार
1 hr agoक्या दिवाली से पहले खाते में आएंगे PM Kisan के 2000? जानें लेटेस्ट अपडेट
1 hr agoWhatsApp पर No लिखते ही खाली हो जाएगा बैंक अकाउंट! नया स्कैम आया सामने
2 hrs agoपाकिस्तानी ड्रोन ने ड्रग्स की जगह गिराए बम, आतंकी हमले की साजिश नाकाम
3 hrs agoशेयर बाजार में बंपर तेजी, सेंसेक्स 1400 अंक उछला, निफ्टी 23,000 के पार
3 hrs agoअक्टूबर के बचे हुए दिनों में 10 दिन बंद रहेंगे बैंक! देख लें List
3 hrs ago21 अक्टूबर को आ रहा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें पूरी डिटेल
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines