Live Updates
Aaj Ki Tazaa Khabar LIVE Updates: दिल्ली के खजूरी खास में एक व्यक्ति की गोली मारकर की हत्या
Aaj Ki Tazaa Khabar LIVE Updates: दिल्ली में कपल से हुई बहस तो कनपटी पर मारी गोली, लड़के की हालत गंभीर
दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में मंगलवार शाम को एक फूड पॉइंट पर साहिल नामक युवक को गोली मार दी गई, जिसके बाद उसकी हालत गंभीर है. चश्मदीदों के मुताबिक, साहिल अपनी गर्लफ्रेंड के साथ वहां खाना खा रहा था. उसी दौरान पास में बैठे तीन युवकों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई. देखते ही देखते ये बहस इतनी बढ़ गई कि उन युवकों ने साहिल की कनपटी पर गोली मार दी.
Aaj Ki Tazaa Khabar LIVE Updates: भारतीय वायु सेना हिमाचल प्रदेश में कसौली के आसपास जंगल की आग बुझाने के लिए अपने Mi-17 हेलीकॉप्टरों को तैनात कर रही है
Aaj Ki Tazaa Khabar LIVE Updates: आंध्र प्रदेश के कुछ शहरों में हुई बारिश
Aaj Ki Tazaa Khabar LIVE Updates: गाजियाबाद की शिप्रा सोसाइटी में लगी आग
Aaj Ki Tazaa Khabar LIVE Updates: NEET पेपर लीक को लेकर आत्महत्या करने वाले स्टूडेंट प्रदीप मेघवाल के परिवार को राहुल गांधी ने दिए 11 लाख रुपये
नीट पेपर लीक विवाद से आहत होकर आत्महत्या करने वाले छात्र प्रदीप मेघवाल के परिवार वालों को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने 11 लाख की सहायता भेजी.
Aaj Ki Tazaa Khabar LIVE Updates: कांग्रेस की बैठक में राज्यसभा और MLC चुनावों पर हुई चर्चा- वेणुगोपाल
Aaj Ki Tazaa Khabar LIVE Updates: बंगाल सरकार का बड़ा फैसला: अब नौकरी फॉर्म के लिये नहीं देना होगा कोई शुल्क
बंगाल सरकार ने कई बड़े फैसले लिए हैं. जिसके मुताबिक, अब नौकरी फार्म के लिये कोई शुल्क नहीं देना होगा. वहीं, 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस से “एक पेड़ मां के नाम” अभियान शुरू होगा. 12 से 20 जून के बीच जनकल्याण शिविर आयोजित होंगे. 15, 16 और 17 जून को कार्यदिवसों में शिविर लगेंगे. 21 जून को विश्व योग दिवस बड़े स्तर पर मनाया जाएगा. अन्नपूर्णा योजना के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन फॉर्म भरने की व्यवस्था होगी. पात्र लोगों को 3000 रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे. अवैध घुसपैठियों को इसका फायदा नहीं मिलेगा. सरकारी बसों में महिलाओं की मुफ्त यात्रा जारी रहेगी. बाद में महिलाओं के लिए अलग कार्ड प्रणाली लागू की जाएगी. “मां कैंटीन” में सप्ताह में दो दिन 5 रुपये में मछली परोसी जाएगी. “सरासरी मुख्यमंत्री” हेल्पलाइन बंद कर उसकी जगह “अपनी सरकार को बोलिए” नाम से नई सेवा शुरू की जाएगी. इसका नाम राज्यसभा सांसद शमिक भट्टाचार्य के सुझाव पर तय किया गया
Aaj Ki Tazaa Khabar LIVE Updates: 'जल्द ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेंगे पीएम मोदी'
Aaj Ki Tazaa Khabar LIVE Updates: गृह मंत्री अमित शाह ने बीकानेर में BSF के जवानों से की मुलाकात
Aaj Ki Tazaa Khabar LIVE Updates: यूपी के अलीगढ़ में भीषण सड़क हादसा
यूपी के अलीगढ़ के अकराबाद में NH-34 पर ट्रक ने दूसरे ट्रक को टक्कर मारी. हादसे में तीन की मौत और तीन घायल हो गए.
Aaj Ki Tazaa Khabar LIVE Updates : MP: पन्ना में निर्माणाधीन कुआं धंसा, अब तक 5 लोगों की मौत
Aaj Ki Tazaa Khabar LIVE Updates : मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के अजयगढ़ क्षेत्र के नयापुरवा (ग्राम बीहरपुरवा) में कुएं की खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से दर्दनाक हादसा हुआ है. मलबे में दबने से 5 लोगों की मौत की खबर सामने आई है और बचाव कार्य (रेस्क्यू ऑपरेशन) लगातार जारी है. खेत में पिछले लगभग 10 दिनों से कुएं की खुदाई का काम चल रहा था. जब कुछ मजदूर बाहर आए तो अचानक कुएं की कमजोर मिट्टी ढह गई, जिससे अंदर काम कर रहे 5 मजदूर मलबे में दब गए. बचाव अभियान: जेसीबी मशीनों की मदद से मिट्टी हटाई जा रही है और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है.
Aaj Ki Tazaa Khabar LIVE Updates : अमेरिका में लूटपाट का विरोध करने पर गुजरात की महिला की गोली मारकर हत्या
Aaj Ki Tazaa Khabar LIVE Updates : अमेरिका से एक बार फिर किसी भारतीय की हत्या का झकझोर देने वाला मामला सामने आया है. यहाँ के साउथ कैरोलिना में मूल रूप से गुजरात की रहने वाली एक महिला की स्टोर में लूटपाट का विरोध करने पर गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतक महिला की पहचान 49 वर्षीय किरण पटेल के रूप में हुई है, जो अपने पति के साथ वहां एक 'कन्वीनियंस स्टोर' चलाती थीं. पुलिस के अनुसार, एक नकाबपोश लुटेरा बंदूक लेकर स्टोर में दाखिल हुआ और पैसों की मांग करने लगा. जब किरण पटेल ने उसका विरोध किया और अपनी जान बचाने के लिए पार्किंग की तरफ भागीं, तो हमलावर ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं. अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर नकाबपोश हमलावर की तलाश शुरू कर दी है.
Aaj Ki Tazaa Khabar LIVE Updates : विधान परिषद चुनाव पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, NDA से मांगी एक सीट
Aaj Ki Tazaa Khabar LIVE Updates : केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर बड़ा बयान देते हुए एनडीए (NDA) गठबंधन से अपनी पार्टी के लिए एक सीट की मांग की है. मांझी ने कहा कि यदि उन्हें एक सीट मिलती है, तो गठबंधन में समन्वय और बेहतर होगा. उन्होंने स्पष्ट किया कि वे इस मुद्दे पर दिल्ली जाकर भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व से बातचीत करेंगे. सीटों के अलावा, मांझी ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) पर तीखा हमला बोला. उन्होंने राजद नेताओं को 'लफंडर' बताते हुए कहा कि एनसीआरबी (NCRB) की रिपोर्ट उठाकर देख ली जाए कि कौन लोग ज्यादा अपराध करते हैं. बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के 'लंगड़ा एनकाउंटर' वाले बयान का समर्थन करते हुए मांझी ने कहा कि जो अपराध करेगा, वह मारा जाएगा. उन्होंने तेजस्वी यादव को घेरते हुए कहा कि उनके माता-पिता (लालू-राबड़ी) के शासनकाल का जंगलराज बिहार की जनता देख चुकी है, इसलिए तेजस्वी को अपराध पर बोलने का कोई अधिकार नहीं है.
Aaj Ki Tazaa Khabar LIVE Updates : ओडिशा में दर्दनाक हादसा: सेप्टिक टैंक में दम घुटने से 6 की मौत
Aaj Ki Tazaa Khabar LIVE Updates : ओडिशा के कालाहांडी जिले के मदनपुर रामपुर क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. यहां के गौड़ करलाखुंटा गांव में एक निर्माणाधीन सेप्टिक टैंक के अंदर दम घुटने से छह लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य मजदूर की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है. यह हादसा तब हुआ जब मजदूर टैंक के अंदर से सेंट्रिंग का सामान निकालने उतरे थे. जहरीली गैस और ऑक्सीजन की कमी के कारण टैंक में उतरा पहला शख्स बेहोश हो गया. उसे बचाने के प्रयास में बाकी लोग भी एक-दूसरे के पीछे टैंक में उतरते गए और दम घुटने से अचेत हो गए. मृतकों में मकान मालिक और उनका बेटा भी शामिल हैं. मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है.
Aaj Ki Tazaa Khabar LIVE Updates : पटना के गांधी घाट पर बड़ा हादसा, गंगा नदी में नहाने गए 5 युवक डूबे
Aaj Ki Tazaa Khabar LIVE Updates : पटना के गांधी घाट पर बड़ा हादसा हुआ है। यहां गंगा नदी में नहाने गए 5 युवक डूबे। युवकों को बचाने उतरे चंदन कुमार भी गंगा में समाए। हादसे में 3 लोगों के शव बरामद। मृतकों में चंदन कुमार, समर कुमार और अमित कुमार शामिल। एक युवक जय कुमार अब भी लापता। गंगा नदी में लगातार चलाया जा रहा सर्च ऑपरेशन
Aaj Ki Tazaa Khabar LIVE Updates : कर्नाटक को लेकर कांग्रेस की बड़ी बैठक थोड़ी देर में, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा
Aaj Ki Tazaa Khabar LIVE Updates : कर्नाटक को लेकर कांग्रेस की बड़ी बैठक थोड़ी देर में शुरू होगी, जिसमें कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा होगी. मीटिंग में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, GSO के सी वेणुगोपाल, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवाकुमार रहेंगे मौजूद. आज की बैठक में राज्यसभा चुनाव और एमएलसी चुनाव को लेकर चर्चा की जाएगी. कर्नाटक के मंत्रिमंडल विस्तार पर भी चर्चा होगी. इसके अलावा कर्नाटक में मुख्यमंत्री बदलने को लेकर भी चर्चा की उम्मीद है . डीके शिवकुमार लगातार दावा करते हैं आलाकमान ने ढाई ढाई साल का फार्मूला दिया था जिसमें ढाई साल के बाद डीके को कमान सौंपने की बात थी. मीटिंग में खड़गे ,सिध्यारमैया डीके ,रणदीप सुरजेवाला ,केसी वेणुगोपाल पहुंचे .कुछ देर में राहुल गांधी भी पहुंचेंगे
Aaj Ki Tazaa Khabar LIVE Updates : यूपी को जल्द मिलेगा स्थायी डीजीपी, कौन से नाम रेस में आगे?
Aaj Ki Tazaa Khabar LIVE Updates : उत्तर प्रदेश को करीब चार साल के लंबे अंतराल के बाद जल्द ही स्थायी पुलिस महानिदेशक (DGP) मिल सकता है. राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) को योग्य आईपीएस अधिकारियों की सूची भेजी थी. सूत्रों के मुताबिक, इस रेस में वर्तमान कार्यवाहक डीजीपी राजीव कृष्णा (1991 बैच), रेणुका मिश्रा (1990 बैच) और केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात पीयूष आनंद (1991 बैच) के नाम सबसे आगे चल रहे हैं. यूपीएससी जल्द ही वरिष्ठता और सर्विस रिकॉर्ड के आधार पर तीन अंतिम नामों का पैनल राज्य सरकार को भेजेगी, जिसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्थायी डीजीपी के नाम पर अंतिम मुहर लगाएंगे.
Aaj Ki Tazaa Khabar LIVE Updates : बिहार विधान परिषद चुनाव की तारीखों का ऐलान
Aaj Ki Tazaa Khabar LIVE Updates : भारत निर्वाचन आयोग ने बिहार विधान परिषद चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है. इसके तहत विधानसभा कोटे की खाली हो रही 9 सीटों पर द्विवार्षिक चुनाव और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे से रिक्त हुई 1 सीट पर उपचुनाव कराया जाएगा. घोषित कार्यक्रम के अनुसार, इन सीटों पर चुनावी प्रक्रिया 1 जून से नामांकन शुरू होने के साथ आरंभ होगी, जबकि मतदान 18 जून को कराया जाएगा. इस चुनावी घोषणा के बाद राज्य के सभी प्रमुख राजनीतिक दलों ने अपनी रणनीतियां तैयार करना शुरू कर दिया है. विधानसभा के मौजूदा संख्याबल को देखते हुए इन सीटों के परिणाम काफी हद तक तय माने जा रहे हैं.
Aaj Ki Tazaa Khabar LIVE Updates : इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू अस्पताल में भर्ती
Aaj Ki Tazaa Khabar LIVE Updates : इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को सोमवार शाम दांतों की एक प्रक्रिया (डेंटल प्रोसीजर) के लिए यरूशलेम के हदासा ऐन केरेम अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, उनके इलाज की सटीक जानकारी साझा नहीं की गई है।
इससे पहले, 76 वर्षीय नेतन्याहू ने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया था कि वह शुरुआती चरण के प्रोस्टेट कैंसर से पीड़ित थे, जिसका पिछले दो वर्षों में सफलतापूर्वक इलाज किया गया है। उन्होंने आश्वस्त किया कि बीमारी शुरुआती स्तर पर ही पकड़ में आ गई थी और अब वह पूरी तरह स्वस्थ हैं। हाल ही में उनका एक जिम वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें वे पूरी तरह फिट नजर आ रहे थे।
Aaj Ki Tazaa Khabar LIVE Updates : 12 देशों के मिशन प्रमुखों के साथ संवाद करेंगे BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष
Aaj Ki Tazaa Khabar LIVE Updates : बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज शाम 4 बजे “Know BJP” पहल के तहत 12 देशों के मिशन प्रमुखों के साथ संवाद करेंगे. कार्यक्रम का आयोजन भाजपा की ओर से विदेशी राजनयिकों को पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक ढांचे और राजनीतिक यात्रा से परिचित कराने के उद्देश्य से किया जा रहा है.
बैठक में बीजेपी की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, सुशासन मॉडल और वर्तमान गतिविधियों पर प्रस्तुति दी जाएगी. यह “Know BJP” श्रृंखला का हिस्सा है, जिसके तहत विभिन्न देशों के राजनयिकों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं.बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन का मिशन प्रमुखों के साथ यह पहला औपचारिक संवाद होगा. कार्यक्रम में 12 देशों के राजदूत और मिशन प्रतिनिधि शामिल होंगे.
Aaj Ki Tazaa Khabar LIVE Updates : डीआरडीओ कॉम्प्लेक्स के अंदर बने रेजिडेंशियल एरिया में चोरी
Aaj Ki Tazaa Khabar LIVE Updates : दिल्ली के बेहद सुरक्षित माने जाने वाले डीआरडीओ कॉम्प्लेक्स के अंदर बने रेजिडेंशियल एरिया में चोरी. सेंधमारो ने घर में लाखों रुपये की ज्वैलरी और नकदी पर किया हाथ साफ. उत्तरी दिल्ली के तिमारपुर थाना क्षेत्र में है DRDO का रेजिडेंशियल कॉम्प्लेक्स. DRDO की एक साइंटिस्ट के घर हुई है चोरी. जब महिला वैज्ञानिक अपने परिवार से मिलने चंडीगढ़ गई थी थी. आकर देखा तो पूरा घर अस्त व्यस्त था. घर से महंगे जेवर, घड़ियाँ और अन्य महंगे समान गायब मिले.
Aaj Ki Tazaa Khabar LIVE Updates : ट्विशा केस में आज दो अलग-अलग केसों पर सुनवाई आज
Aaj Ki Tazaa Khabar LIVE Updates : भोपाल जिला कोर्ट में ट्विशा की सास की CDR और CCTV फुटेज सुरक्षित रखने को लेकर 2 अलग अलग सुनवाई आज होगी. CCTV फुटेज सुरक्षित रखने को लेकर भोपाल जिला कोर्ट में अलग-अलग आवेदन दायर किए गए. सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने को लेकर ट्विशा के वकील और साथ ही गिरिबाला सिंह की ओर से भी अदालत में आवेदन दायर किया गया. दोनों आवेदनों पर आज सुनवाई होगी. कल भोपाल पुलिस अदालत में अपना प्रतिवेदन पेश नहीं कर सकी. प्रतिवेदन प्रस्तुत नहीं होने के कारण कोर्ट ने सुनवाई आगे बढ़ा दी थी. अदालत ने पुलिस को आवश्यक दस्तावेज और प्रतिवेदन दाखिल करने के लिए आज का समय दिया है
Aaj Ki Tazaa Khabar LIVE Updates: उन्नाव हादसा: एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटने से 6 की मौत
Aaj Ki Tazaa Khabar LIVE Updates: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. दिल्ली से गोरखपुर जा रही यात्रियों से भरी एक तेज रफ्तार डबल डेकर बस औरास थाना क्षेत्र में अनियंत्रित होकर पहले रेलिंग से टकराई और फिर पलट गई. इस भीषण हादसे में 6 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 19 अन्य लोग घायल हो गए हैं. घायलों में कई की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिन्हें इलाज के लिए लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है. प्रारंभिक जांच के अनुसार, ड्राइवर को नींद की झपकी आने की वजह से यह हादसा हुआ. पुलिस और यूपीडा की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया.
Aaj Ki Tazaa Khabar LIVE Updates: दिल्ली के हैदराबाद हाऊस में होगी विदेश मंत्रियों की बैठक
Aaj Ki Tazaa Khabar LIVE Updates: दिल्ली के Hyderabad House में थोड़ी देर में Quad (Quadrilateral Security Dialogue) की विदेश मंत्रियों की बैठक होने जा रही है। मेजबान के तौर पर भारतीय विदेश मंत्री जयशंकर | अमेरिकी विदेश मंत्री Marco Rubio |ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री Penny Wong | और जापान के विदेश मंत्री Toshimitsu Motegi भाग ले रहे हैं. बैठक से QUAD देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी और एक मुक्त, खुले और स्थिर Indo-Pacific क्षेत्र को मजबूत करने पर बातचीत होगी। भारत में अमेरिकी विदेश मंत्री Marco Rubio का ये आखिरी कार्यक्रम है जिसके बाद दिन के 11 बजे वे अमेरिका रवाना हो जायेंगे।
Aaj Ki Tazaa Khabar LIVE Updates: फिर जेल से बाहर आया बाबा गुरमीत राम रहीम, 30 दिन की पैरोल हुई है मंजूर
Aaj Ki Tazaa Khabar LIVE Updates: रोहतक - एक बार फिर जेल से बाहर आया बाबा गुरमीत राम रहीम. हत्या के दोषी सिरसा डेरा चीफ राम रहीम की 30 दिन की पैरोल हुई है मंजूर. 6वीं बार रोहतक की सुनारियां जेल से बाहर निकला गुरमीत. सुबह 6 बजकर ठीक 34 मिनट पर चुपचाप आया बाहर, नहीं दिखी कड़ी सुरक्षा. गुरमीत राम रहीम को बार - बार मिलने वाली पैरोल को लेकर उठते रहे हैं सवाल. साध्वियों के यौन शोषण और पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में सजा काट रहा है गुरमीत. अगस्त 2017 में सुनारियां जेल में बंद किया गया था गुरमीत राम रहीम को. 15 बार पैरोल या फरलो पर जेल से बाहर आ चुका है राम रहीम. इस साल जनवरी महीने में भी मिली थी 40 दिन की पैरोल. 15 फरवरी को वापस सुनारियां जेल पहुंचा था गुरमीत.
Aaj Ki Tazaa Khabar LIVE Updates: दिल्ली में सीएनजी फिर महंगी, 12 दिनों में चौथी बार बढ़े दाम
Aaj Ki Tazaa Khabar LIVE Updates: राजधानी में सीएनजी (CNG) की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है. मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में आज सीएनजी के दाम में 2 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई है. दिल्ली में CNG का नया रेट 83.09 प्रति किलो हुआ , जो बीते दिन तक CNG का रेट 81.09 था। चिंता की बात यह है कि पिछले महज 12 दिनों के भीतर यह चौथी बार है जब सीएनजी के दाम बढ़ाए गए हैं. लगातार हो रही इस बढ़ोतरी से ऑटो, टैक्स चालकों समेत अपनी गाड़ी से चलने वाले आम लोगों का बजट पूरी तरह गड़बड़ा गया है. लगातार बढ़ते दामों के कारण अब राजधानी में रोज आने-जाने वाले नौकरीपेशा लोगों और व्यावसायिक वाहन मालिकों की परेशानी काफी बढ़ गई है. आने वाले दिनों में इसका असर कैब और ऑटो के किरायों पर भी देखने को मिल सकता है.
Aaj Ki Tazaa Khabar LIVE Updates: तेज भूकंप से हिली चिली की जमीन, रिएक्टर स्केल पर 6.6 नापी गई तीव्रता
Aaj Ki Tazaa Khabar LIVE Updates: दक्षिण अमेरिकी देश चिली का उत्तरी हिस्सा सोमवार को तेज भूकंप से दहल उठा. रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 6.6 मापी गई है. भूकंप का केंद्र मुख्य रूप से एंटोफागास्टा क्षेत्र के अटाकामा रेगिस्तान में स्थित कैलामा शहर के पास, जमीन से करीब 100 किलोमीटर की गहराई पर था. झटके इतने जोरदार थे कि सुपरमार्केट की अलमारियों से सामान नीचे गिर गया. हालांकि, चिली की राष्ट्रीय आपदा एजेंसी के अनुसार, इस घटना में फिलहाल किसी के हताहत होने या बड़े नुकसान की कोई खबर नहीं है. प्रशासन ने सुनामी के खतरे से भी साफ इनकार किया है.
Breaking News 26 May: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज राजस्थान के बीकानेर का दौरा करेंगे. इसके साथ ही वे भारत-पाकिस्तान सीमा पर जाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी लेंगे. दूसरी तरफ, राजनीतिक हलचल भी तेज है. लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार के साथ एक बेहद महत्वपूर्ण बैठक करने वाले हैं. आज केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की नई किताब ‘अपनापन’ का लोकार्पण होने जा रहा है. इस किताब का विमोचन खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे. इस पुस्तक में शिवराज सिंह चौहान के अनुभवों को समेटा गया है. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी आज बड़ा दिन है.
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो आज ‘क्वाड’ (Quad) देशों की अहम बैठक में शामिल होने के लिए मौजूद रहेंगे. वहीं, राजधानी दिल्ली के मशहूर ‘दिल्ली जिमखाना क्लब’ के मामले को लेकर आज हाई कोर्ट में महत्वपूर्ण सुनवाई होनी है.
सैलानियों के लिए जरूरी खबर: गुलमर्ग गोंडोला बंद
अगर आप कश्मीर घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है. गुलमर्ग की केबल कार सेवा तकनीकी रखरखाव और मरम्मत के काम के कारण आज (26 मई) और 27 मई को पूरी तरह बंद रहेगी. तकनीकी खराबी को ठीक करने के बाद ही इसे दोबारा पर्यटकों के लिए खोला जाएगा.
संबंधित खबरें
क्या भारत-चीन पर 100% टैरिफ लगाएंगे ट्रंप, क्या बोले US के राजदूत?
34 mins agoJio IPO का दस्तक जल्द, जानें 13428 रुपये में कैसे बनें कंपनी के पार्टनर
1 hr ago'कौन रील बना रहा, कौन पत्रकार', महिला रिपोर्टर से बदसलूकी पर SC में सरकार
1 hr agoक्या दिवाली से पहले खाते में आएंगे PM Kisan के 2000? जानें लेटेस्ट अपडेट
1 hr agoWhatsApp पर No लिखते ही खाली हो जाएगा बैंक अकाउंट! नया स्कैम आया सामने
2 hrs agoपाकिस्तानी ड्रोन ने ड्रग्स की जगह गिराए बम, आतंकी हमले की साजिश नाकाम
3 hrs agoशेयर बाजार में बंपर तेजी, सेंसेक्स 1400 अंक उछला, निफ्टी 23,000 के पार
3 hrs agoअक्टूबर के बचे हुए दिनों में 10 दिन बंद रहेंगे बैंक! देख लें List
3 hrs ago21 अक्टूबर को आ रहा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें पूरी डिटेल
4 hrs agoपिटठू बैग से निकले 36 लाख की चांदी के जेवर, गया जंक्शन पर अफसर रह गए दंग
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines