Live Updates
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन पर यात्री के पास से देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद
मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन पर CISF कर्मी ने यात्री के पास से देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद किया
गुरुवार सुबह मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन पर सुरक्षा जांच के दौरान CISF के जवानों ने एक यात्री के पास से देसी कट्टा (देशी पिस्तौल) और एक जिंदा कारतूस बरामद किया।
जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 10:11 बजे नियमित सुरक्षा जांच और फ्रिस्किंग के दौरान एक्स-रे स्क्रीनिंग में संदिग्ध सामान दिखाई दिया। इसके बाद CISF के जवानों ने यात्री की तलाशी ली, जिसमें उसके पास से देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस मिला।
हथियार मिलने के बाद CISF ने तुरंत यात्री को अपनी निगरानी में लिया और मामले की सूचना दिल्ली मेट्रो रेल पुलिस (DMRP), सुप्रीम कोर्ट को दी। सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी के साथ बरामद हथियार को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
बाद में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और क्राइम टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू की।
फिलहाल पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी हथियार लेकर मेट्रो में किस मकसद से प्रवेश करने वाला था और हथियार उसके पास कैसे पहुंचा।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बृज भुषन सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न मामले में 3 जुलाई को आएगा फैसला
BJP नेता और पूर्व WFI प्रमुख बृज भुषन सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न मामले में Rouse Avenue Court कल 3 जुलाई को फैसला सुनाएगा.
• अदालत ने आज मामले में अपना फैसला सुरक्षित रख लिया।
• अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (ACJM) अश्विनी पंवार ने अभियोजन, शिकायतकर्ताओं और आरोपी पक्ष की दलीलों को विस्तार से सुना।
• पूरे मामले की सुनवाई "in camera" की गई। कल फैसला आएगा कि बृजभूषण दोषी हैं या नहीं
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पॉलीग्राफी टेस्ट के लिए राजी हुई सिया
मुख्य आरोपी सिया गोयल ने पॉलीग्राफी टेस्ट के लिए पुलिस को अपनी रज़ामंदी दी..
पॉलीग्राफी टेस्ट के लिए आरोपी की रज़ामंदी जरूरी होती है.
सिया गोयल के वकील विपुल दूसिंग ने बताया कि आज ही आरोपी सिया गोयल ने लोनावाला ग्रामीण पुलिस पुलिस को पॉलीग्राफी टेस्ट की रजामंदी दी है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: 24 घंटे की कस्टडी रिमांड में अविनाश शुक्ला
अयोध्या: पुलिस को अविनाश शुक्ला की मिली 24 घंटे की कस्टडी रिमांड, 24 घंटे में पूछताछ करनी होगी विवेचक सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी को, एंटी करप्शन कोर्ट ने दी कस्टडी रिमांड,विवेचक ने मांगी थी 48 घंटे की रिमांड,24 घंटे की रिमांड हुई मंजूर।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: TET पेपर लीक केस में बड़ा खुलासा!
TET पेपर लीक मामले में जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे नए खुलासे हो रहे हैं। अब इस हाई-प्रोफाइल मामले में पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें हरियाणा से पकड़ा गया कपिल दहिया भी शामिल है, जो कथित तौर पर फरार होने की तैयारी में था।
TET पेपर लीक मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों में हरियाणा का रहने वाला कपिल दहिया भी शामिल है। बताया जा रहा है कि वह फरार होने की तैयारी में था, लेकिन पुलिस ने समय रहते उसे दबोच लिया।
वहीं, इस मामले के कथित मास्टरमाइंड बीजेंदर कुमार गुप्ता की मदद करने वाले दो अन्य आरोपियों को बिहार के पटना से गिरफ्तार किया गया है।
सूत्रों के अनुसार, तीनों आरोपियों को भिवंडी लाया जा रहा है और आज देर शाम उन्हें भिवंडी कोर्ट में पेश किया जाएगा।
अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि पेपर लीक के इस पूरे नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल था तथा इस साजिश की जड़ें आखिर कितनी दूर तक फैली हुई हैं।
(स्रोत: सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी)
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: महुआ पर अंडे फेंकना महिला समाज का अपमान: अधीर रंजन
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पश्चिम बंगाल में TMC सांसद महुआ मोइत्रा पर अंडे फेंके जाने की घटना पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा, मैं इसकी घोर निंदा करता हूं. जब महुआ मोइत्रा के खिलाफ सदन में बीजेपी की ओर से इल्जाम लगाया गया और निष्कासित किया गया उस समय भी मैंने उनका पक्ष लिया था. बंगाल में चुनाव हो गया है. इसके बाद जो कुछ हो रहा है ये डंडा का एक और प्रकार अंडा है. एक महिला सांसद पर इस प्रकार से अगर अंडा फेंका जाए तो महिला समाज का अपमान है. ये अन्याय है. पुलिस मूकदर्शक बनी है. यही पुलिस TMC की तरफ से दर्शक बनी रहती थी.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पीएम ताकाइची की भारत की पहली यात्रा पर उनका स्वागत है- PM मोदी
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली: जापानी प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची के साथ प्रेस स्टेटमेंट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "महामहिम और मेरी छोटी बहन, प्रधानमंत्री ताकाइची, दोनों देशों के प्रतिनिधि और मीडिया के सदस्य—नमस्कार। भारत-जापान सालाना शिखर सम्मेलन के लिए प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची की भारत की पहली यात्रा पर उनका स्वागत करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है..."
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अयोध्याः चंपत, अनिल-गोपाल के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: फैजाबाद बार एसोसिएशन के सदस्यों ने अयोध्या राम मंदिर में दान की कथित चोरी के मामले में चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव के खिलाफ FIR दर्ज कराने के लिए पुलिस में शिकायत की.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पूरी गलती गोपाल राव की' - महंत दिनेंद्र दास महाराज
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अयोध्या में राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी महंत दिनेंद्र दास महाराज ने कहा, “गोपाल राव सभी को उलझा देते हैं. उत्तर प्रदेश में हमारे ट्रस्टी राम की परंपरा मान रहे हैं. लेकिन गोपाल राव राम की परंपरा भी नहीं मानते. पूरी गलती गोपाल की ही है. वे राजनीति कर रहे हैं.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: गोंडा में ट्रक पलटा, 3 मजदूरों की मौत
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में लोहे की सरिया से लदे ट्रक के पलटने से 3 मजदूरों की मौत हो गई. ट्रक विरसिंहपुर में टेढ़ी नदी पर बन रहे पुल के लिए सरिया लेकर जा रहा था, लेकिन कोतवाली देहात क्षेत्र के माधवपुर के पास यह हादसे का शिकार हो गया.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मुंबईः बारिश से वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर भारी ट्रैफिक जाम
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मुंबई में भारी बारिश के कारण सांताक्रूज ईस्ट के वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राष्ट्रपति भवन में जापान की प्रधानमंत्री और पीएम मोदी
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली: जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाइची और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति भवन में तस्वीर के लिए पोज देते हुए.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बिहार के राज्यपाल हसनैन आज ईरान रवाना होंगे
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) सैयद अता हसनैन ईरान जाने के लिए दिल्ली रवाना हो गए हैं. वे ईरान के दिवंगत सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के राजकीय अंतिम संस्कार में भारत सरकार का प्रतिनिधित्व करेंगे.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दोहा में ईरान के साथ तकनीकी बातचीत अच्छी चल रही-जेडी वेंस
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अमेरिका और ईरान के बीच दोहा (कतर) में अप्रत्यक्ष (indirect) तकनीकी बातचीत चल रही है, जिस पर जेडी वेंस ने कहा कि बातचीत अच्छी है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली-NCR में अगले 2 घंटे में तेज आंधी
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अगले 2 घंटों में पूरी दिल्ली और NCR में हल्की से मध्यम बारिश के साथ हल्की आंधी और बिजली कड़कने (60-80 Km/hr की हवाएं जो 100 km/hr तक जा सकती हैं) की संभावना है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली के आउटर-नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट में AATS की टीम की बदमाश से हुई मुठभेड़
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली के आउटर-नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट में AATS की टीम की बदमाश से मुठभेड़ हुई. आरोपी बदमाश इरशाद अली उर्फ सुकर अली को काबू में करने के लिए पैर में मारी गोली. पुलिस के रोकते ही बदमाश ने गोली चलाई थी. बता दें कि आरोपी दिल्ली में स्नैचिंग/डकैती के मामलों में वांटेड था.
दिल्ली पुलिस के मुताबिक देर रात सन्नोथ गांव NIA के पास आरोपी ने पुलिस को रोकने के दौरान गोली चलाई. पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की. आरोपी के पैर में गोली लगी, उसे पकड़ लिया गया.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अमरनाथ यात्रा का हुआ शुभारंभ
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: J&K के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्री अमरनाथ जी यात्रा 2026 के तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाई.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ऋतव्रत बनर्जी आज दिल्ली में चुनाव आयोग से करेंगे मुलाकात
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पश्चिम बंगाल में नेता प्रतिपक्ष ऋतव्रत बनर्जी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के 10 लोगों के साथ आज दिल्ली में चुनाव आयोग से मुलाकात करेंगे.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापानी पीएम सनाए ताकाइची के बीच आज नई दिल्ली में द्विपक्षीय वार्ता होगी. UPTET (उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा) आज से शुरू हो रही है. यह परीक्षा पूरे राज्य में आज से 4 जुलाई तक आयोजित की जाएगी. अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था जम्मू के यात्री निवास बेस कैंप से पहलगाम और बालटाल मार्ग के लिए रवाना होगा.
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: ट्रस्ट पर कसेगा शिकंजा, 5 साल के ऑडिट का फिर होगा ऑडिट
राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण में एसआईटी अब ट्रस्ट के पांच साल के ऑडिट का ऑडिट करेगी. शुरुआती जांच में बड़े पैमाने पर वित्तीय गड़बड़ियों की आशंका को देखते हुए हर वित्तीय लेनदेन की बारीकी से तफ्तीश की जाएगी.
वेनेजुएला भूकंप में अब तक 2200 मौतें
वेनेजुएला में आए विनाशकारी भूकंप ने भारी तबाही मचाई है. इस आपदा में मृतकों की संख्या 2,200 के पार पहुंच गई है, जबकि 11,000 से ज्यादा लोग घायल हैं. इस मुश्किल घड़ी में मेक्सिको की मशहूर बचाव टीम ‘टोपोस’ (Topos Azteca) मदद के लिए वेनेजुएला पहुंच रही है. यह टीम मलबे में दबे लोगों को निकालने में माहिर मानी जाती है.
इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया की हर छोटी-बड़ी खबर से जुड़े अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…
संबंधित खबरें
क्या दिवाली से पहले खाते में आएंगे PM Kisan के 2000? जानें लेटेस्ट अपडेट
29 mins agoWhatsApp पर No लिखते ही खाली हो जाएगा बैंक अकाउंट! नया स्कैम आया सामने
1 hr agoपाकिस्तानी ड्रोन ने ड्रग्स की जगह गिराए बम, आतंकी हमले की साजिश नाकाम
1 hr agoशेयर बाजार में बंपर तेजी, सेंसेक्स 1400 अंक उछला, निफ्टी 23,000 के पार
1 hr agoअक्टूबर के बचे हुए दिनों में 10 दिन बंद रहेंगे बैंक! देख लें List
2 hrs ago21 अक्टूबर को आ रहा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें पूरी डिटेल
2 hrs agoपिटठू बैग से निकले 36 लाख की चांदी के जेवर, गया जंक्शन पर अफसर रह गए दंग
3 hrs agoआज नहीं लागू हो रहा UPI मर्चेंट चार्जेस, जानें कब से लागू होगा नया नियम
3 hrs agoकानपुर होकर दौड़ेगी पटना-दिल्ली वंदे भारत, जानिए बुकिंग और स्टेशन टाइमिंग
4 hrs agoतेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि… पंजाब-चंडीगढ़ में IMD का ऑरेंज अलर्ट जारी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines