Live Updates
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: हिजाब विवाद पर बोले केरल के शिक्षा मंत्री
हिजाब विवाद पर केरल के शिक्षा मंत्री वी शिवनकुट्टी ने कहा कि वह मामला खत्म हो चुका है। आज सुबह करीब 11 बजे तक यह सुलझ गया। मैं इस पर और कोई टिप्पणी नहीं करूंगा। कहा कि जो कुछ भी कहना था, वह पहले ही कह दिया गया है। इसमें कुछ नया जोड़ने की जरूरत नहीं है। इस समय और कुछ कहने से सिर्फ बेवजह के मुद्दे ही पैदा होंगे।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: दिवाली पर भारत आ रहे 256 लोग फंसे
दिवाली पर मिलान से भारत आ रहे 256 लोग फंस गए। दरअसल, इटली के मिलान से भारत आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट एआई-138 में तकनीकी समस्या आ गई। इसमें 256 यात्री और 10 क्रू मेंबर सवार थे। तकनीकि समस्या आने से विमान को रद्द कर दिया गया। एअर इंडिया ने बयान जारी कर कहा कि सभी यात्री सुरक्षित हैं। उन्हें होटल में ठहराया गया है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: डीआईजी भुल्लर हुए सस्पेंड
पंजाब में डीआईजी पद पर तैनात एच आर भुल्लर को सस्पेंड कर दिया गया है। हाल ही में लाखों रुपये की रिश्वत के मामले में सीबीआई ने उन्हें गिरफ्तार किया था। उनके घर से लाखों के जेवरात और करोड़ो की नगदी बरामद हुई थी।त
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का हुआ एक्सीडेंट
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत बाल बाल बच गए। यूपी के मेरठ में दिल्ली-मेरठ हाईवे पर शुक्रवार को एक हादसा हो गया, उसमें उसकी गाड़ी भी शिकार हो गई। हालांकि रावत को कोई नुकसान नहीं हुआ। बताया जा रहा कि नियंत्रण बिगड़ने की वजह से हादसा हुआ था। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: मोजाम्बिक 3 भारतीयों की मौत
दक्षिणपूर्वी अफ्रीका में स्थित देश मोजाम्बिक में बड़ा हादसा हो गया। क्रू चेंज करते समय नाव पटल गई है। इसमें 3 भारतीयों की मौत हो गई है। रेस्क्यू ऑपरेशन में 5 लोगों को बचाया गया।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: मप्र में बड़ा एक्शन, 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड
मप्र में मंदसौर जिले के सिवनी में पुलिसकर्मियों द्वारा 2.96 करोड़ रुपए की हवाला रकम लूटने का मामला में बड़ा एक्शन हुआ है। शामगढ़ थाना क्षेत्र में डोडाचूरा तस्करों से लाख रुपए लेकर छोड़ने के आरोप में एसपी विनोद कुमार मीना ने शामगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र शिवहरे, उप निरीक्षक अविनाश सोनी, प्रधान आरक्षक दिलीप बघेल और आरक्षक मनीष मोगिया को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: उत्तराखंड में बड़ा हादसा, कई की मौत
दिवाली से पहले उत्तराखंड में बड़ा हादसा हो गया है। नानकमत्ता में शनिवार सुबह ट्रैक्टर-ट्राली और पिकअप वाहन की भिड़ंत हो गई। इसमें यूपी के संभल जिले के चार मजदूरों की मौत हो गई। इसके अलावा तीन लोग घायल हो गए। संभल जिले के हसनगढ़ निवासी गुरुमुख (17) पुत्र राजेंद्र, शीशपाल( 22 ) पुत्र महावीर, जयवीर पुत्र धर्मेन्द्र, जयवीर (31) पुत्र श्यामलाल, पुरुषोत्तम व अमरोहा निवासी अखिलेश सड़ासड़ीया से दीवाली मानने घर लौट रहे थे।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: मप्र में पुलिस में भर्ती होंगे ट्रांसजेंडर
मप्र सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। सिपाही के बाद अब एसआई, सूबेदार, स्टेनोग्राफर, एएसआई पदों पर भी ट्रांसजेंडर को भर्ती कराने के लिए अनुमति दी है। सरकार ने इन्हें ओबीसी श्रेणी में रखा है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: कर्तव्य पथ पर मना दीपोत्सव
दिल्ली में दिल्ली सरकार ने आम जनता के लिए दिवाली कार्यक्रम किया। कर्त्तव्य पथ दीयों से जगमगा उठा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उनके मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य भी मौजूद हैं।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: सीएम रेखा गुप्ता ने कर्तव्य पथ पर जलाए दीए
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कर्तव्य पथ पर दीये जलाए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि 27 साल बाद दिल्ली में भाजपा की सरकार है, एक सनातनी सरकार है। इस दिवाली दिल्ली खुशियों से भर जाएगी। लोग 'जीएसटी बचत' और जीएसटी रिफंड से खुश हैं। बच्चे पटाखे फोड़ने में मिली छूट से खुश हैं। पूर्वांचली लोग छठ की तैयारियों से खुश हैं।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: बंद हुए भकुंट भैरवनाथ के कपाट
श्री केदारनाथ धाम के संरक्षक देवता भकुंट भैरवनाथ के कपाट आज शनिवार दोपहर 1:15 बजे विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इससे पहले श्री केदारनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई। बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी केदारनाथ सभा के सदस्य और रुद्रपुर की पंच पंडा समिति के सदस्य मंदिर परिसर से भैरवनाथ मंदिर की ओर कपाट बंद करने की रस्म के लिए रवाना हुए।
श्री केदारनाथ धाम के कपाट 23 अक्टूबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे, जबकि भैरवनाथ जी के कपाट आज बंद हो गए।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: आज खुलेगा बांकेबिहारी का 54 साल पुराना खजाना
मथुरा-वृंदावन में आज विश्व प्रसिद्ध ठाकुर श्री बांके बिहारी मंदिर का करीब 54 साल से बंद खजाना खोला जा रहा है। खजाने से जुड़े कई राज खुलेंगे। इस खजाने को लेकर भक्तों में जबरदस्त उत्सुकता देखने को मिल रही है। बता दें कि यह तहखाना 1971 के बाद कभी नहीं खोला गया। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर गठित हाई पावर कमेटी की निगरानी में यह प्रक्रिया शुरू हो रही है
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: बांग्लादेश के एयरपोर्ट में लगी आग
बांग्लादेश के ढाका स्थित हजरत शाहजलाल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के कार्गो टर्मिनल में आग लग गई। घटना के बाद से सभी उड़ानें स्थगित कर दी गई है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE:सीएम ममता ने पीएम को लिखा
बंगाल में केंद्र की नियुक्ति पर ममता बनर्जी ने पीएम को पत्र लिखा। कहा कि यह नियुक्ति पश्चिम बंगाल सरकार से किसी प्रकार की सलाह या सहमति के बिना की गई है। जबकि ये मुद्दे राज्य की शांति, प्रशासनिक स्थिरता और गवर्नेंस से सीधे जुड़े हुए हैं। केंद्र की यह एकतरफा कार्रवाई ‘सहकारी संघवाद’ की भावना के विपरीत है।”
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: इस साल दिल्ली खुलकर जीएगी- CM रेखा गुप्ता
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, 'दिल्ली की दिवाली देश की राजधानी की दिवाली है और इसे मनाया जाना चाहिए, देखा जाना चाहिए और महसूस किया जाना चाहिए. जब एक सनातनी सरकार सत्ता में आती है, तो उसकी भव्यता और दिव्यता अद्वितीय होती है. आज दिल्ली में हर कोई, चाहे वह युवा हो, बच्चे हों, महिलाएं हों या बुजुर्ग, खुश हैं. वे दिवाली इसलिए मनाते हैं क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी ने जीएसटी में बचत की है. दिल्ली सरकार का जीएसटी क्रेडिट, पटाखों के परमिट, छठ घाट पर छठ की तैयारियां और युवाओं के लिए इवेंट मैनेजमेंट... ये सभी ऐसे त्योहार हैं जिन्हें दिल्ली ने वर्षों से मिस किया है. लेकिन अब नहीं. अब दिल्ली खुलकर जीएगी.'
watch | Delhi CM Rekha Gupta says, "Delhi's Diwali is the Diwali of the nation's capital, and it should be celebrated, seen, and felt. When a Sanatani government comes to power, its grandeur and divinity are unique. Today, everyone in Delhi, whether young, children, women, or… pic.twitter.com/nGeqc54EHZ
— ANI (@ANI) October 18, 2025
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: चुनाव पर नहीं पड़ेगा इसका प्रभाव- GST रिफॉर्म पर वित्त मंत्री
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: जीएसटी सुधारों पर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "...यह एक बहुप्रतीक्षित राहत है जिसके बारे में प्रधानमंत्री मोदी हमें आगे बढ़ने के लिए कह रहे हैं. हमें यह करना ही होगा. हमने इसे किया है, इसलिए इसका चुनाव पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा. हालाँकि, चुनाव आते-जाते रहते हैं. चुनाव किसी भी नीति पर प्रभाव डाल सकते हैं, और नीति का चुनावों पर प्रभाव पड़ सकता है. ये ऐसी शर्तें हैं जिनके साथ आपको जीना होगा..."
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: कारगिल और लेह में इंटरनेट शटडाउन
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: कारगिल और लेह में इंटरनेट शटडाउन, लद्दाख प्रशासन ने उठाया बड़ा कदम
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: इंदौर में 3 मंजिला मकान में आग लगी
मध्य प्रदेश के इंदौर में 3 मंजिला मकान में भीषण आग लग गई है, जिसमें झुलसकर 11 साल के लड़के की मौत हो गई, वहीं 5 अन्य घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: सूरत में शराब पार्टी का पर्दाफाश
सूरत में अलथान पुलिस स्टेशन के अंतर्गत एक बड़ी शराब पार्टी पकड़ी गई है. सूरत के जाने-माने उद्योगपति समीर शाह की जन्मदिन पार्टी में शराब पकड़ी गई. अलथान स्थित के एस अवतरण होटल में शराब पार्टी चल रही थी, जिसमें बड़े-बड़े व्यवसायों से जुड़े लोग शामिल थे. समीर शाह के बेटे ने पुलिस के साथ धक्का-मुक्की की. अलथान पुलिस ने शराब से भरी बलेनो कार और होटल के डीवीआर (DVR) जब्त किए. शराब पार्टी में शराब पहुंचाने वाले व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया. निधि ठाकुर डीसीपी (DCP) सूरत ने मामले की पुष्टि की.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: आप विधायक के बेटे ने की हर्ष फायरिंग
पंजाब में लुधियाना के गिल से आम आदमी पार्टी के MLA के छोटे बेटे ने एक शादी समारोह में हर्ष फायरिंग कर दी. विधायक के बेटे ने हवा में 2 फायर किए. इस दौरान उसके बड़े भाई ने गोली चलाने से रोकने का प्रयास भी किया. अब मामले से जुड़ा अब वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बैकग्राउंड में पंजाबी सॉन्ग चल रहा है.
शादी समारोह MLA जीवन सिंह संगोवाल के क्षेत्र के गिल गांव में हुआ था. अभी यह सामने नहीं आया कि शादी कब और किसके यहां हुई थी. पुलिस का कहना है कि मामले में विधायक के बेटे को पूछताछ के लिए बुलाया है. हथियार की जांच की जाएगी. सूत्रों के मुताबिक पता चला है कि विधायक संगोवाल को हाईकमान ने दिल्ली में तलब किया है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: मोदी सरकार की आज 3 प्रेस कॉन्फ्रेंस
धनतेरस के मौके पर सरकार आज अपने 3 मंत्रियों की एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी, जिसमें GST बचत उत्सव की सफलता और उससे देश की अर्थव्यवस्था पर पड़े सकारात्मक प्रभाव के बारे में जानकारी दी जाएगी. दोपहर 12:30 बजे आयोजित इस प्रेस कॉन्फ्रेंस को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल और सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव सम्बोधित करेंगे. इस मौके पर एक्सपोर्ट सेक्टर के लिए कुछ अहम घोषणाएं भी हो सकती हैं.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: राजस्थान के पाली में बस पलटी
राजस्थान के पाली में बड़ा सड़क हादसा हुआ है. पाली में रोहट थाना क्षेत्र गाजनगढ़ ट्रोल के पास प्राइवेट बस पलट गई. हादसा बस के असंतुलित होने से हुआ. हादसे में 2 बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि 28 लोग घायल हो गए. हादसा अलसुबह करीब 2 बजे हुआ.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: पहली ब्रह्मोस मिसाइल खेप होगी रवाना
लखनऊ में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज पहली ब्रह्मोस मिसाइल खेप को हरी झंडी दिखाएंगे. सरोजिनी नगर स्थित ब्रह्मोस एयरोस्पेस इकाई में मिसाइलें तैयार की गई हैं.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: पूरन कुमार सुसाइड केस की CBI जांच की मांग
हरियाणा के सीनियर IPS और ADGP वाई पूरन कुमार सुसाइड केस की जांच CBI से करवाने की मांग उठी है. इसके लिए पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर करके जल्द सुनवाई करने की मांग की गई है. लुधियाना के नवनीत कुमार ने यह याचिका दाखिल की है और मामले को संवेदनशील बताते हुए CBI से जांच कराने की अपील की है. वहीं हाई कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई के लिए 31 अक्टूबर की तारीख तय की है.
Aaj ki Taaza Khabar Live News Update: नमस्कार, आज धनतेरस है और प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को धनतेरस की बधाई दी है, वहीं आज की प्रमुख खबर की बात करें तो हरियाणा के IPS वाई पूरन कुमार सुसाइड केस की जांच CBI से कराने की मांग करते हुए पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई है.
दूसरी ओर, आज असम के मंत्रिमडल का विस्तार होगा, जिसमें बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (BPF) के विधायक को शामिल किया जा सकता है. लद्दाख में आज मौन मार्च निकाला जाएगा और ब्लैकआउट रहेगा. दूसरी ओर, आज लखनऊ से रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदितयनाथ ब्रह्मोस मिसाइलों की पहली खेप रवाना करेंगे.
इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया की बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…
संबंधित खबरें
ट्रेनों पर पत्थरबाजी करने वाले कौन? ढूंढ लेगा ड्रोन, आसमान से नजर
6 hrs agoक्या भारत-चीन पर 100% टैरिफ लगाएंगे ट्रंप, क्या बोले US के राजदूत?
6 hrs agoJio IPO का दस्तक जल्द, जानें 13428 रुपये में कैसे बनें कंपनी के पार्टनर
7 hrs ago'कौन रील बना रहा, कौन पत्रकार', महिला रिपोर्टर से बदसलूकी पर SC में सरकार
7 hrs agoक्या दिवाली से पहले खाते में आएंगे PM Kisan के 2000? जानें लेटेस्ट अपडेट
8 hrs agoWhatsApp पर No लिखते ही खाली हो जाएगा बैंक अकाउंट! नया स्कैम आया सामने
9 hrs agoपाकिस्तानी ड्रोन ने ड्रग्स की जगह गिराए बम, आतंकी हमले की साजिश नाकाम
9 hrs agoशेयर बाजार में बंपर तेजी, सेंसेक्स 1400 अंक उछला, निफ्टी 23,000 के पार
9 hrs agoअक्टूबर के बचे हुए दिनों में 10 दिन बंद रहेंगे बैंक! देख लें List
9 hrs ago21 अक्टूबर को आ रहा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें पूरी डिटेल
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines