Live Updates
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: दिल्ली में नाले में मिली महिला की लाश, पहचान की हो रही कोशिश
पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर थाना के सामने नहर में 35 साल की महिला का शव बरामद किया गया है. बताया जा रहा है कि लाश बोर में भरी हुई थी. आटे के बोरे के अंदर महिला के हाथ और पाव बांधकर रखा गया था. गाजीपुर थाने की पुलिस ने लाश को कब्जे मैं लेकर पोस्टमाटम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल भेज दिया है.
बताया जा रहा है कि लाश पूरी तरह से सड़ी हुई थी. सूचना मिलने के बाद थाना गाजीपुर पुलिस और क्राइम टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है और महिला की पहचान के लिए आसपास के थाने और यूपी पुलिस की मदद ली जा रही है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: 'दोषियों के खिलाफ हो कड़ी कार्रवाई', ओडिशा CM की WB CM ममता बनर्जी से मांग
मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में ओडिशा की छात्रा के साथ हुए जघन्य सामूहिक बलात्कार की घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है और इसकी कड़ी निंदा की है. ओडिशा के मुख्यमंत्री ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री से दोषियों के विरुद्ध शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने का आग्रह किया है.मोहन चरण माझी ने वरिष्ठ अधिकारियों को पश्चिम बंगाल सरकार के साथ समन्वय स्थापित करते हुए सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं. ओडिशा सरकार पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता और सहयोग प्रदान करेगी.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: अयोध्या में भव्य दीपोत्सव की तैयारी, अधिकारी ने बताया-रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी
कमिश्नर राजेश कुमार ने बताया कि इस वर्ष दीपोत्सव का भव्य आयोजन पिछले वर्ष से भी बड़े पैमाने पर किया जा रहा है. मुख्यमंत्री की प्रेरणा से सभी इसके लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं. आज प्रशासन, पुलिस और अन्य संबंधित विभागों व एजेंसियों के साथ मिलकर निरीक्षण किया गया और निर्देश जारी किए गए. आयोजन की तैयारियों और निर्देशों की समीक्षा की गई, जिसमें कार्यों के क्रियान्वयन की विस्तृत जानकारी भी शामिल थी. दीपोत्सव की शुरुआत साकेत महाविद्यालय से शोभायात्रा के साथ होगी. इसके बाद, हम 26 लाख से ज़्यादा दीये जलाकर पिछले वर्ष का रिकॉर्ड तोड़ेंगे, जो अयोध्या ने पहले ही बना लिया था. आरती का एक नया रिकॉर्ड बनाने का भी प्रयास किया जाएगा.
इसके बाद, ड्रोन शो, 3डी लाइट एंड साउंड शो और आतिशबाजी का आयोजन होगा. सभी तैयारियां तय कार्यक्रम के अनुसार पूरी कर ली जाएंगी. रामकथा पार्क में विभिन्न देशों के कलाकारों का एक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. यातायात और प्रशासनिक व्यवस्था की भी जांच की गई है, डीएम और एसएसपी सहित वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं. एक भव्य कार्यक्रम आयोजित करने के प्रयास जारी हैं. विशेष अतिथियों के आगमन के बारे में चर्चा चल रही है और उनकी पुष्टि होते ही विवरण साझा किया जाएगा.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: प्रधानमंत्री ने पीएम धन धान्य कृषि योजना और दलहन आत्मनिर्भर मिशन की शुरुआत की
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी ने कहा, "आज प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों के लिए दो बेहद महत्वपूर्ण योजनाओं का शुभारंभ किया. एक है पीएम धन धान्य कृषि योजना और दूसरी है दलहन आत्मनिर्भर मिशन. दोनों का उद्देश्य देश भर में उत्पादन बढ़ाना है. पहले चरण में, वे 100 जिलों में काम करेंगे, जिनमें ओडिशा के चार जिले शामिल हैं: कंदमाल, मलकानगिरी, सुंदरगढ़ और नवाबपाड़ा. उन्होंने छह वर्षों के लिए इस कार्यक्रम की योजना बनाई है, जिसका वार्षिक व्यय लगभग 26,000 करोड़ रुपये है, जिससे 1 करोड़ 70 लाख किसानों को लाभ होगा. इसका मुख्य उद्देश्य कृषि उत्पादन को बढ़ावा देना, सिंचाई और जल संरक्षण में सुधार करना, खेतों का मशीनीकरण करना, फसल भंडारण की सुविधा प्रदान करना और किसानों के लिए अन्य लाभ जोड़ना है. इससे किसानों को आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी."
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE:यूपी में चलेगा अवैध पटाखा फैक्ट्रियों के खिलाफ विशेष अभियान
यूपी में अवैध पटाखा फैक्ट्रियों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा. 25 अक्टूबर तक प्रदेश में यह विशेष अभियान चलाया जायेगा. दीवाली के मद्देनजर योगी सरकार के प्रशासन ने यह फैसला लिया है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE:'ममता बनर्जी के काल में कोई बेटी सुरक्षित नहीं', बीजेपी नेता ने पश्विम बंगाल सरकार पर बोला हमला
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: रायबरेली के मृतक दलित युवक के परिजनों से मिले सीएम योगी
आज लखनऊ में ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र के विधायक मनोज पाण्डेय की उपस्थिति में हरिराम वाल्मीकि की पत्नी संगीता वाल्मीकि ने अपने पिता छोटे लाल और पुत्री अनन्या के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: आंध्र प्रदेश के सीएम को पीएम मोदी ने दी बधाई
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: 'अमनीत पी कुमार पंजाब की बेटी', IPS वाई पूरन कुमार के परिजनों से मुलाकात के बाद बोले CM मान
IPS अधिकारी वाई पूरन कुमार के परिवार से मुलाकात करने के बाद पंजाब सीएम भगवान मान ने कहा है कि परिवार बहुत सदमे में है. हम परिवार के साथ हैं. अमनीत पी कुमार पंजाब की बेटी है. बेटियों को मायके से उम्मीद रहती है. मैं बहन को हौसला ही दे सकता हूं. बहुत गरीब परिवार से पढ़ लिख कर अफसर बने हैं.
सीएम ने कहा कि जो लोग पहले से बैठे हैं वो नीचे से आने वाले लोगों को बर्दाश्त नहीं करते. हम भी जब राजनीति में आए, हमें भी लोगों ने गलियां दीं. मैं हरियाणा के सीएम से अपील करता हूं कि कोई भी कानून से बढ़कर नहीं है
इंसाफ होना चाहिए और इंसाफ होते हुए दिखना भी चाहिए.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: 'अफगानिस्तान के विदेश मंत्री को बुलाना ही नहीं था', तालिबान के मंत्री पर भड़कीं कांग्रेस नेता
अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्तकी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में महिला पत्रकारों की अनुपस्थिति पर कांग्रेस नेता शमा मोहम्मद ने कहा, "हमें अफगानिस्तान नामक देश के विदेश मंत्री को आमंत्रित नहीं करना चाहिए था, जो महिलाओं के खिलाफ पुरुषों द्वारा चलाया जाता है. वे महिलाओं को स्कूल जाने की अनुमति नहीं देते हैं. वे महिलाओं को स्वास्थ्य सेवा तक पहुंचने नहीं देते हैं. वे महिलाओं को ढकते हैं. उनके वहां कोई अधिकार नहीं हैं. मैं यह समझने में विफल हूं कि हमारी कूटनीति इतनी कम हो गई है कि हमें उन्हें आमंत्रित करने की आवश्यकता है. हर प्रेस कॉन्फ्रेंस में महिला और पुरुष दोनों पत्रकार शामिल होते हैं. भारत सरकार ने उनके साथ इस पर बात क्यों नहीं की और कहा, सुनो, हमारी महिला पत्रकार भी इसमें शामिल होंगी. चाहे जो भी कहा या किया गया हो, किसी भी विदेशी देश को, भले ही वह उनका दूतावास हो, उस देश के नियमों का पालन करना चाहिए जो उन्हें मेजबानी करता है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: IPS वाई पूरन कुमार के घर पहुंचे पंजाब सीएम, चन्द्रशेखर बोले- घेराव करने के लिए भी तैयार
पंजाब सीएम भगवंत मान, वाई पूरन कुमार के परिवार से मिलने पहुंचे हैं. उन्होंने परिजनों से मुलाकात की है. इसके साथ ही सांसद चन्द्रशेखर भी आईपीएस के परिवार से मिलने पहुंचे हैं. उन्होंने कहा कि सरकार अगर बात मान लेती है तो कल होने वाली पंचायत को स्थगित कर दिया जायेगा. अगर बात नहीं मानी गई तो पंचायत जो भी फैसला लेगी, हम उसके साथ हैं.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: हरियाणा कैबिनेट की बैठक टली
हरियाणा CM नायब सैनी की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की मीटिंग स्थगित कर दी गई है. आज ही कैबिनेट की औपचारिक बैठक बोने वाली थी. बताया जा रहा है कि सरकार वाई पूरन कुमार मामले पर गंभीर है और इसे हल करने के लिए प्राथमिकता दे रही है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए पदयात्रा करेंगे आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री
बागेश्वर धाम सरकार आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा है कि मैं भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए 7 से 16 नवंबर तक दिल्ली से वृंदावन तक पदयात्रा कर रहा हूं. मैं सिद्धि विनायक मंदिर में इसके लिए प्रार्थना करने आया हूं. मैं प्रार्थना करता हूं कि भारत जल्द ही हिंदू राष्ट्र घोषित हो. भगवान सभी हिंदुओं को सद्बुद्धि दे ताकि वे भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की दिशा में काम करें. पश्चिम बंगाल में कथा में देरी हुई है, लेकिन मैं जल्द ही वहां जाऊंगा क्योंकि यह हमारा भारत है और संविधान ने हर भारतीय को भारत में कहीं भी जाने का अधिकार दिया है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: UKSSSC ने रद्द की 21 सितंबर को होने वाली परीक्षा
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ( UKSSSC ) द्वारा 21 सितंबर, 2025 को आयोजित स्नातक स्तरीय परीक्षा रद्द कर दी गई है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: भोपाल पुलिस पर मर्डर केस दर्ज
भोपाल पुलिस की पिटाई से DSP के साले उदित की मौत मामले में दोनों पुलिस कर्मियों पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है. धारा 103(1) के मामला दर्ज किया गया है. पुलिस इस पूरे मामले में निष्पक्ष जांच कर रही है. शॉर्ट पीएम में इस बात का खुलासा हुआ कि पेनक्रियाज अटैक और ज़्यादा खून बहने से हुई युवक की मौत हुई है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: दारुल उलूम देवबंद पहुंचे अफगानिस्तान के विदेश मंत्री
अफगानिस्तान के विदेश मंत्री अमीर खान मुत्ताकी सात दिवसीय भारत यात्रा पर हैं. इस दौरान वह दारुल उलूम देवबंद का दौरा करने पहुंचे है. उनका यहां 5 घंटे रुकने का कार्यक्रम है. मुत्ताकी का देवबंद आना तालिबान की वैचारिक जड़ों को मजबूत करने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है. यह पहला मौका होगा जब 2021 में अफगानिस्तान में सत्ता हासिल करने के बाद कोई वरिष्ठ तालिबानी नेता दारुल उलूम आया है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: नोएडा की सोसाइटी में लगी आग
नोएडा सेक्टर 107 स्थित ग्रेट वैल्यू शरणम सोसाइटी में शनिवार दोपहर धुंआ निकलने से हड़कंप मच गया. मौके पर जांच के दौरान पता चला है कि सोसाइटी में लगे टीन शेड में आग लगी थी. इससे संबंधित कई फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: पूरन कुमार सुसाइड केस में गिरी गाज
वाई पूरन कुमार सुसाइड केस में पहली गाज गिर गई है. रोहतक के SP नरेंद्र बिजारनिया को पद से हटा दिया गया है और उनकी जगह सुरेंद्र सिंह भोरिया को जिम्मेदारी सौंपी गई है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: सूरत में पेपर मिल में लगी आग
गुजरात के सूरत जिले के मांगरोल तालुका के हथोड़ा गांव की सीमा में स्थित जेबी ग्राफ पेपर मिल में बनाए जाने वाले वेस्ट और लो मटेरियल पेपर में भीषण आग लग गई। देर रात आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सुमीलोन फायर, कामरेज, बारडोली, और पानोली फायर की टीमें आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं। अभी तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। आग लगने से कंपनी मालिक को भारी नुकसान हुआ है। आग लगने का कारण अभी भी अज्ञात है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: इंडिगो की विंडशील्ड में आई दरार
चेन्नई हवाई अड्डे पर मदुरै से आ रही फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिग हुई, क्योंकि इंडिगो के विमान की विंडशील्ड में दरार आ गई थी. यह दरार लैंडिंग से ठीक पहले पायलट की नजर में आई तो उसने एयर ट्रैफिक कंट्रोलर की मदद से 76 यात्रियों सहित विमान को सुरक्षित लैंड कराया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। सभी यात्री सुरक्षित हैं, हालांकि विंडशील्ड टूटने का कारण अभी अज्ञात है, लेकिन विमान की वापसी उड़ान रद्द कर दी गई।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: महिला पत्रकारों को नो एंट्री का मामला गरमाया
अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्तकी की शुक्रवार की प्रेस वार्ता में महिला पत्रकारों की नो एंट्री का मामला गर्म हुआ। प्रियंका गांधी ने ट्वीट करके सवाल उठाया और प्रधानमंत्री से पूछा कि मसले पर अपनी स्थिति साफ करें। खरगे ने भी जेंडर जस्टिस का सवाल खड़ा करते हुए dayofthegirl हैशटैग से ट्वीट किया। सरकार की तरफ से MEA ने विवाद बढ़ने के बाद अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि अफगान विदेश मंत्री द्वारा कल किए गए प्रेस वार्ता के आयोजन में उसकी कोई भूमिका नहीं थी।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: राष्ट्रपति मुर्मू ने की लॉयन सफारी की सवारी
गिर सासन में द्रौपदी मुर्मू ने जंगल में लॉयन सफारी की सवार की, जहां उन्होंने 8 से 10 शेर देखे. शेर के शावकों को ज्यादा पास से देखने मिलने पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बहुत खुश हुई। द्रौपदी मुर्म ने आदिवासी सिद्दी महिलाओं और पुरुषों से खास बातचीत की. उनकी मुश्किलों को हल करने की जिला प्रशासक अधिकारी को सूचना भी दी।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: चुनाव आयोग से मिलेंगे राज ठाकरे
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे महाविकास अघाड़ी के नेताओं के साथ राज्य के मुख्य चुनाव आयोग से मुलाकात करेंगे. NCP के शरद पवार कांग्रेस से हर्षवर्धन सपकाल, शिवसेना से उद्धव ठाकरे भी मौजूद रहेंगे. 14 अक्टूबर को दोपहर साढ़े 12 बजे यह मुलाकात होगी और स्थानीय इकाई चुनाव से पहले यह मुलाकात अहम होगी.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: फ्रांस को मिले नए प्रधानमंत्री
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रोन ने प्रधानमंत्री Sebastian Locarnu को फिर से पद पर नियुक्त किया है। बहुत छोटी अवधि के लिए प्रधानमंत्री बनने और इस्तीफा देने के लिए Locarnu चर्चा में आए थे। अब इस्तीफा देने के बाद मात्र कुछ दिनों में फिर से पद संभाल रहे हैं। मैक्रों ने उन्हें सरकार बनाने और बजट तैयार करने की जिम्मेदारी दी है, ताकि देश की राजनीतिक गतिरोध को खत्म किया जा सके। फ्रांस इस समय आर्थिक समस्याओं और बढ़ते सार्वजनिक ऋण से जूझ रहा है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: इजरायल और इजिप्ट दौरे पर जाएंगे राष्ट्रपति ट्रंप
राष्ट्रपति ट्रंप ने घोषणा की है कि हमास द्वारा बंधक बनाए गए लोग सोमवार को अपने घर लौट सकेंगे। साथ ही 28 मृतकों के अवशेषों को भी वापस लाने की व्यवस्था की जा रही है। गाजा शांति समझौता इजरायल के लिए ही नहीं, बल्कि सबके लिए अच्छा है। सोमवार को बंधक घर लौट आएंगे और मैं रविवार को इजरायल जाऊंगा, वहां की संसद Knesset में भाषण दूंगा और फिर इजिप्ट भी जाऊंगा। हर कोई चाहता है कि यह समझौता हो जाए।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: बाबा अनूप सिंह को मिली जमानत
सिखों के पहले गुरु श्री गुरु नानक देव जी की तपोस्थली उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले में स्थित नानकमत्ता साहिब गुरुद्वारा में 28 मार्च 2024 की सुबह एक मर्डर हुआ था. गुरुद्वारा के पास डेरा कारसेवा परिसर में बाबा तरसेम सिंह की हत्या की गई थी. मास्क पहने 2 बाइक सवार हमलावरों ने तरसेम सिंह पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी और 3 गोलियां मारकर उनकी हत्या कर दी थी. क्योंकि गुरुद्वारा प्रबंधन समिति से तरसेम सिंह का विवाद चल रहा था, इसलिए आरोप समिति से जुड़े बाबा अनूप सिंह पर लगे, जिन्हें अब जमानत मिली है.
Today Breaking News: नमस्कार, आज 11 अक्टूबर 2025 दिन शनिवार को खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है. आज की प्रमुख खबर की बात करें तो नानकमत्ता साहिब गुरुद्वारा मर्डर केस में बाबा अनूप सिंह को उत्तराखंड हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है. वहीं आज तालिबान के विदेश मंत्री अमीर खान मुत्तकी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में दारुल उलूम देवबंद जाएंगे.
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन भी आज बिहार के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे. उधर, आज ADGP वाई पूरन कुमार का पोस्टमार्टम हो सकता है. प्रधानमंत्री मोदी भी आज 42000 करोड़ की 2 नई कृषि योजनाओं को लॉन्च करेंगे. इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया की बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…
संबंधित खबरें
ट्रेनों पर पत्थरबाजी करने वाले कौन? ढूंढ लेगा ड्रोन, आसमान से नजर
12 hrs agoक्या भारत-चीन पर 100% टैरिफ लगाएंगे ट्रंप, क्या बोले US के राजदूत?
13 hrs agoJio IPO का दस्तक जल्द, जानें 13428 रुपये में कैसे बनें कंपनी के पार्टनर
13 hrs ago'कौन रील बना रहा, कौन पत्रकार', महिला रिपोर्टर से बदसलूकी पर SC में सरकार
13 hrs agoक्या दिवाली से पहले खाते में आएंगे PM Kisan के 2000? जानें लेटेस्ट अपडेट
14 hrs agoWhatsApp पर No लिखते ही खाली हो जाएगा बैंक अकाउंट! नया स्कैम आया सामने
15 hrs agoपाकिस्तानी ड्रोन ने ड्रग्स की जगह गिराए बम, आतंकी हमले की साजिश नाकाम
15 hrs agoशेयर बाजार में बंपर तेजी, सेंसेक्स 1400 अंक उछला, निफ्टी 23,000 के पार
15 hrs agoअक्टूबर के बचे हुए दिनों में 10 दिन बंद रहेंगे बैंक! देख लें List
16 hrs ago21 अक्टूबर को आ रहा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें पूरी डिटेल
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines