दिल्ली-एनसीआर में हर दिन हजारों की संख्या में लोग मेट्रो से ट्रैवल करते हैं. वहीं, अब दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) लोगों की यात्रा को और भी ज्यादा आसान बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठाने जा रहा है. फेज-4 और प्रस्तावित फेज-5(ए) विस्तार योजना के तहत राजधानी के मेट्रो नेटवर्क में 15 नए इंटरचेंज स्टेशन बनाए जाएंगे. इनमें से पांच स्टेशन ऐसे होंगे, जहां तीन अलग-अलग मेट्रो लाइनों का आपस में जोड़ा जाएगा. इस परियोजना के पूरा होने के बाद यात्रियों को एक लाइन से दूसरी लाइन में जाने के लिए लंबा चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा और उनका सफर भी पहले के मुकाबले ज्यादा बेहतर होगा.
इस समय दिल्ली मेट्रो नेटवर्क में सीमित संख्या में इंटरचेंज स्टेशन हैं, जिन पर अक्सर यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिलती है. नए इंटरचेंज स्टेशन बनने से लोगों के पास और भी ज्यादा ऑप्शन्स होंगे. खासकर उन लोगों को सबसे ज्यादा राहत मिलेगी, जो रोजाना नौकरी, पढ़ाई या अन्य कार्यों के लिए शहर के एक छोर से दूसरे छोर तक यात्रा करते हैं.
दिल्ली मेट्रो का इंटरचेंज नेटवर्क होगा बड़ा
अभी दिल्ली मेट्रो नेटवर्क में 31 इंटरचेंज स्टेशन हैं, जिनमें नोएडा-ग्रेटर, नोएडा एक्वा लाइन और गुड़गांव रैपिड मेट्रो के स्टेशन भी शामिल हैं. फिलहाल नेटवर्क में सिर्फ एक ट्रिपल-इंटरचेंज स्टेशन है और वो है कश्मीरी गेट. वहीं, अभी चल रहे विस्तार प्रोजेक्ट्स के पूरा होने के बाद इंटरचेंज स्टेशनों की कुल संख्या बढ़कर 46 हो जाएगी, जिससे राजधानी में कनेक्टिविटी पहले से और भी ज्यादा बेहतर हो जाएगी.
5 नए ट्रिपल-इंटरचेंज स्टेशन बनाने का प्लान
- नई दिल्ली
- इंदरलोक
- लाजपत नगर
- सेंट्रल सेक्रेटेरिएट
- आजादपुर
बता दें कि नई दिल्ली में येलो लाइन और एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन के बीच मौजूदा इंटरचेंज को मैजेंटा लाइन से एक नए कनेक्शन के जरिए बढ़ाया जाएगा.
‘द टाइम्स ऑफ इंडिया’ की एक रिपोर्ट के अनुसार, इंद्रलोक स्टेशन, जो अभी रेड और ग्रीन लाइनों को सर्विस देता है, वह मैजेंटा लाइन से भी जुड़ेगा. लाजपत नगर स्टेशन तीन लाइनों- वायलेट, पिंक और गोल्डन को जोड़ने वाला इंटरचेंज स्टेशन बन जाएगा. आजादपुर स्टेशन येलो लाइन, पिंक लाइन और नए मैजेंटा लाइन कॉरिडोर को आपस में जोड़ेगा. वहीं, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट स्टेशन येलो, वायलेट और आने वाले मैजेंटा लाइन कॉरिडोर को जोड़ने वाला ट्रिपल-इंटरचेंज स्टेशन बन जाएगा.
यह भी पढ़ें- ‘उचित स्थान पर हो रहे प्रदर्शन जायज, अगर कुछ असामाजिक तत्व हों तो…,’ सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी
फेज IV में बनेंगे 11 और इंटरचेंज स्टेशन
5 ट्रिपल-इंटरचेंज हब के अलावा, फेज IV के विस्तार के तहत 11 और इंटरचेंज स्टेशन बनाए जाएंगे.
- दिल्ली गेट
- इंद्रप्रस्थ
- चिराग दिल्ली
- साकेत G ब्लॉक
- छतरपुर
- तुगलकाबाद
- पीरागढ़ी
- मधुबन चौक
- पुलबंगश
- RK आश्रम मार्ग
- नबी करीम
एयरपोर्ट कनेक्टिविटी होगी और बेहतर
इस प्रोजेक्ट से इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट तक कनेक्टिविटी भी और ज्यादा बेहतर होगी. दो नए इंटरचेंज स्टेशन- (दिल्ली एयरोसिटी और टर्मिनल 1 IGI एयरपोर्ट) मेट्रो नेटवर्क के अलग-अलग हिस्सों से एयरपोर्ट तक पहुंचना और भी ज्यादा आसान हो जाएगा. इसके अलावा, फेज V(A) कॉरिडोर का काम पूरा होने के बाद शिवाजी स्टेडियम और कालिंदी कुंज भी इंटरचेंज स्टेशन बन जाएंगे.
DMRC की योजना के अनुसार, नए कॉरिडोर राजधानी के कई नए इलाकों को मौजूदा मेट्रो नेटवर्क से जोड़ेंगे. इससे दक्षिण, पश्चिम, उत्तर और पूर्वी दिल्ली के बीच कनेक्टिविटी मजबूत होगी. कई ऐसे क्षेत्र, जहां अब तक मेट्रो की पहुंच सीमित थी, वे भी सीधे नेटवर्क से जुड़ जाएंगे.
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले सोने-चांदी के दाम धड़ाम, जानें MCX के ताजा भाव
3 hrs agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
4 hrs agoSBI के धमाकेदार नतीजे, मुनाफा 14% बढ़कर 23,038 करोड़ रुपये पहुंचा
5 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
5 hrs agoPM मोदी का पुणे को दिवाली का तोहफा, मेट्रो प्रोजेक्ट का किया उद्घाटन
6 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
7 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
7 hrs agoधनतेरस से पहले सस्ता हुआ सोना और चांदी, चेक करें लेटेस्ट रेट्स
9 hrs agoक्या RBI जारी करेगा 1000 का नया नोट? PIB Fact Check ने बताई सच्चाई
11 hrs agoकच्चे तेल के दाम में बड़ी गिरावट, क्या सस्ता हो गया पेट्रोल-डीजल? चेक करें
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines