---विज्ञापन---

देश angle-right

यूपी, हरियाणा सहित 7 राज्यों में बारिश का अलर्ट, तेज हवा और ओले गिरने के आसार; जानें कैसा रहेगा कल मौसम

Kal Ka Mausam 12 March: उत्तर भारत में मौसम विभाग ने एक बार फिर से अलर्ट जारी किया है. IMD ने यूपी, हरियाणा सहित 7 राज्यों में बारिश होने की संभावना जताई है. बारिश होने के दौरान 55 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलेंगी. वहीं, बारिश के साथ लू भी लोगों को परेशान करेगी. वहीं, दूसरी ओर 12 को भी सौराष्ट्र और कच्छ में भीषण लू चलने की संभावना है.

---विज्ञापन---

Kal Ka Mausam 12 March: उत्तर भारत में मौसम विभाग ने एक बार फिर से अलर्ट जारी किया है. IMD ने यूपी, हरियाणा सहित 7 राज्यों में बारिश होने की संभावना जताई है. बारिश होने के दौरान 55 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलेंगी. वहीं, बारिश के साथ लू भी लोगों को परेशान करेगी. वहीं, दूसरी ओर 12 को भी सौराष्ट्र और कच्छ में भीषण लू चलने की संभावना है.

दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली में कल यानी 12 मार्च की शाम से आसमान में बादल छाए रहेंगे. वहीं, दिन में तापमान में बढ़ोतरी होगी. आईएमडी ने इस दौरान 12 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई है. दिल्ली में कल अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

---विज्ञापन---

यूपी के किन जिलों में कल होगी बारिश?

आईएमडी के अनुसार, उत्तर प्रदेश में 15 और 16 मार्च को हल्की से भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है. इस दौरान बादल गरजने के साथ बिजली गिरने की भी चेतावनी है. वहीं, 15 से ज्यादा जिलों में गर्मी बढ़ने वाली है. IMD ने बागपत, आगरा, मथुरा, आजमगढ़, अमरोहा, औरेया, बाराबंकी, मेरठ, बस्ती, बरेली, भदोही, बुलंदशहर, चित्रकूट, अयोध्या और कानपुर में तापमान बढ़ने के संकेत दिए हैं. वहीं, लखनऊ में कल अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

किस जिले में कैसा रहेगा तापमान?

बिहार में कल छाए रहेंगे बादल?

IMD के अनुसार, बिहार में कल यानी 12 मार्च को मौसम में बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन आईएमडी ने गर्मी बढ़ने के संकेत दिए हैं. वहीं, बिहार में कई जिलों में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार जाएगा. IMD के अनुसार, पटना, भोजपुर, बक्सर, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, सहरसा, किशनगंज, पूर्णिया और अररिया में भीषण गर्मी पड़ने वाली है. 12 मार्च को पटना में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

---विज्ञापन---

हिमाचल प्रदेश में कल कैसा रहेगा मौसम?

हिमाचल प्रदेश में 12 मार्च से 17 मार्च तक बारिश होने के आसार हैं. आईएमडी ने इस दौरान 50ल किलोमीटिर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की आशंका जताई है. वहीं, लाहौल-स्पीति, कांगड़ा, मंडी, चंबा, शिमला और कुल्लू में बारिश हो सकती है. शिमला में कल अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

उत्तराखंड में कल कैसा रहेगा मौसम?

उत्तराखंड में 15 मार्च से भारी बारिश शुरू होगी. IMD ने बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की है. इस दौरान 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. वहीं, कुछ जिलों में गर्मी बढ़ने की भी चेतावनी जारी की गई है. जिसमें देहरादून, चमोली, रुद्रप्रयाग और नैनीताल शामिल हैं. देहरादून में कल अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

---विज्ञापन---

राजस्थान में कल कैसा रहेगा मौसम?

राजस्थान में 12 मार्च से कई जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की गई है. जिसमें जयपुर, बाड़मेर, जोधपुर, अजमेर, सीकर, श्रीगंगानगर शामिल हैं. राजस्थान में दोपहर के समय 10 से 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. जयपुर में कल अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

मध्य प्रदेश में कल कैसा रहेगा मौसम?

मध्य प्रदेश में कल यानी 12 मार्च को कई जिलों में लू पड़ने की चेतावनी जारी की गई है. IMD के अनुसार, दतिया, छतरपुर, खरगोन, रतलाम में भीषण गर्मी दस्तक देगी और लू भी चलेगी. 12 मार्च को राजधानी भोपाल में अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

---विज्ञापन---

उत्तर भारत के इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

  • मौसम विभाग ने उत्तर भारत के 7 राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी की है. IMD के अनुसार, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बारिश होने के आसार हैं.
  • IMD ने 12 से 17 मार्च तक जम्मू-कश्मीर-लद्दाख में हल्की से मध्यम बारिश/बर्फबारी होने की संभावना जताई है.
  • वहीं, 15 मार्च को उत्तराखंड में गरज, बिजली और 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी.
  • उत्तर प्रदेश में 15 और 16 मार्च को तथा राजस्थान में 14 और 15 मार्च को हल्की बारिश, गरज, बिजली की संभावना है.
  • 12 से 17 मार्च के दौरान हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी छिटपुट हल्की वर्षा/बर्फबारी की संभावना है.
  • 14 से 16 मार्च के दौरान पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भारी बारिश की संभावना है.

पूर्वोत्तर भारत में कल कैसा रहेगा मौसम

आईएमडी के अनुसार, पूर्वोत्तर भारत में 12 से 17 मार्च के दौरान छिटपुट से लेकर व्यापक स्तर की हल्की/मध्यम बारिश, गरज और बिजली गिरने की संभावना है. इसके साथ बी 13 से 15 मार्च के दौरान असम और मेघालय में तेज हवाएं चल सकती हैं. वहीं, 12 से 14 मार्च के दौरान अरुणाचल प्रदेश में और 13 से 15 मार्च के बीच असम में और मेघालय में हल्की बारिश हो सकती है.

First published on: Mar 11, 2026 07:54 PM

End of Article

About the Author

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. आप वर्षा सिंह से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (Twitter), Facebook और LinkedIn पर भी जुड़ सकते हैं. News 24 से पहले वर्षा Jagran New Media, ANI और ETV Bharat (हैदराबाद) में काम कर चुकी हैं. शिकायत और सुझाव के लिए वर्षा स‍िंह से Versha.Singh@bagconvergence.in पर संपर्क क‍िया जा सकता है.

Read More

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. आप वर्षा सिंह से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (Twitter), Facebook और LinkedIn पर भी जुड़ सकते हैं. News 24 से पहले वर्षा Jagran New Media, ANI और ETV Bharat (हैदराबाद) में काम कर चुकी हैं. शिकायत और सुझाव के लिए वर्षा स‍िंह से Versha.Singh@bagconvergence.in पर संपर्क क‍िया जा सकता है.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola