इस राज्य में महिलाओं को मिलते हैं 10 लाख रुपये, जानें क्यों और कैसे

कर्नाटक में महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार द्वारा महिला उद्यमियों को बिजनेस के लिए 5 से 10 लाख रुपये तक का लोन दिया जाता है। जानें क्या है पूरी योजना…

Women Vriddhi Yojana
विज्ञापन

देशभर में महिला सशक्तीकरण का नारा दिया जा रहा है, केंद्र सरकार से लेकर राज्य सरकार तक महिला के विकास के लिए अलग-अलग योजनाएं चलाई जा रही हैं। महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार द्वारा खास योगदान दिया जा रहा है। सरकार द्वारा हर एक क्षेत्र में महिलाओं को सहयोग दिया जा रहा है। इसी तरह से कर्नाटक में भी राज्य सरकार द्वारा योजना के जरिए महिला उद्यमियों को बिजनेस के लिए 5 से 10 लाख रुपये तक का लोन दिया जाता है। हम बात कर रहे हैं कर्नाटक सरकार की ‘वृद्धि योजना’ की।

‘वृद्धि योजना’ की शुरुआत

राज्य की महिला उद्यमियों को वित्त सहायता देने के लिए कर्नाटक सरकार की तरफ से ‘वृद्धि योजना’ शुरू की गई। सरकार ने ‘वृद्धि योजना’ को कर्नाटक इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी सोसायटी (KITS) और कर्नाटक राज्य महिला विकास निगम (KSWDC) के सहयोग से मार्च 2023 में शुरू किया है।

विज्ञापन

60 किस्तों में करना होगा लोन का भुगतान

वृद्धि योजना के तहत महिला उद्यमियों को अपना बिजनेस बढ़ाने के लिए KSDWC की तरफ से 5 से 10 लाख रुपये तक का लोन दिया जाता है। इस लोन पर महिला उद्यमियों को 4 प्रतिशत का ब्याज देना होता है। महिला उद्यमी को इस लोन का भुगतान 60 किस्तों में करना होता है।

योजना के लिए जरूरी

इस योजना उठाने वाली महिला उद्यमी की कंपनी का कर्नाटक में रजिस्ट्रेशन (प्राइवेट लिमिटेड/ओपीसी/एलएलपी/साझेदारी फर्म) होना जरूरी है। कंपनी का टर्नओवर का कुल रेवेन्यू 100 करोड़ रुपये से कम होना चाहिए। इससे जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए इसकी आधिकारिक साइट पर जाकर देख सकते हैं।

विज्ञापन

क्या है सिलेक्शन का नियम?

कर्नाटक स्टार्टअप नीति 2022-27 के अनुसार, सभी आवेदनों की जांच की जाएगी। इसके साथ ही स्टार्टअप सेल और KITS की तरफ से डेटा पर्याप्तता की जांच की जाएगी। इसके बाद जूरी सदस्यों द्वारा शॉर्टलिस्ट किए गए आवेदनों का मूल्यांकन किया जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ