Merriam-Webster Dictionary: अमेरिका के सबसे पुराने डिक्शनरी पब्लिशर मेरियर बेवस्टर ने 1,400 नए शब्द अपनी डिक्शनरी में शामिल किए हैं. इन शब्दों में जेन जी टर्म्स को भी शामिल किया गया है. अब आप नए जेन जी शब्दों का या स्लैंग्स का मतलब डिक्शनरी में ढूंढ सकते हैं. डिक्शनरी में शामिल किए गए शब्दों के मतलब और आजकल के दौर में इन शब्दों का इस्तेमाल किस तरह किया जा सकता है. इन नए शब्दों में Looksmaxing और कफिंग सीजन भी शामिल हैं.
इन Gen Z टर्म्स को भी मिली जगह
Cuffing Season- साल का वह समय जब व्यक्ति शादीशुदा या किसी रिलेशनशिप में ना हो और वह किसी शॉर्ट टर्म रोमांटिक पार्टनर की तलाश में हो ताकि साल के सबसे ठंडे महीने उस पार्टनर के साथ बिता सके.
Glow-Up – किसी की फिजिकल अपीयरंस की तारीफ करते हुए ग्लो-अप शब्द का इस्तेमाल किया जाता है. अगर एकदम से कोई बेहद खूबसूरत दिखने लगे या उसकी पर्सनैलिटी एकदम से एन्हैंस हो तो कहा जाता है कि उसका ग्लो-अप हो गया है.
Looksmaxing – अपनी पर्सनैलिटी को निखारने के लिए एकदम से एक्सट्रीम मेजर्स लेना या कुछ खतरनाक करना जिससे फिजिकल एक्टिवनेस बढ़ जाए.
Parasocial – किसी व्यक्ति खासकर सेलेब्रिटी या फिक्शनल कैरेक्टर के साथ, जिसे आप पर्सनली ना जानते हों, एकतरफा इमोशनल कनेक्शन होना या महसूस करना.
खाने की चीजों के नाम भी किए गए शामिल
डिक्शनरी में खाने की कुछ चीजों के नाम भी शामिल किए गए हैं. ये वे चीजें या नाम हैं जो अक्सर ही सोशल मीडिया पर देखने या सुनने को मिल जाते हैं. सुपरफूड खाने की पौष्टिक चीजों के लिए इस्तेमाल होने वाला शब्द है. इसके अलावा, केक पॉप, शिशिटो, बाओ और चिली क्रिस्प वर्ड्स को डिक्शनरी में शामिल किया गया है.
टेक्नोलॉजी ने भी बनाई जगह
मेरियम वेबस्टर डिक्शनरी में अब कंप्यूट, वाइब कोडिंग, AGI और अनकैनी वैली जैसे शब्द भी शामिल हैं. AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के इस दौर में इन शब्दों का खूब इस्तेमाल होता है.