बैंक की नौकरी की तैयारी कर रहे देश भर के युवाओं के लिए बड़ा अपडेट आ गया है. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने जूनियर एसोसिएट (क्लर्क) भर्ती परीक्षा 2026 के लिए Prelims Admit Card जारी कर दिया है.
अगर आपने भी SBI Clerk 2026 का फॉर्म भरा था, तो अब अपनी तैयारी को आखिरी टच देने का समय आ गया है. रेगुलर वैकेंसी के लिए यह प्रारंभिक परीक्षा 26 सितंबर और 27 सितंबर 2026 को देश भर के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी.
कुल पद और जरूरी तारीखें
एसबीआई ने कुल 9766 पदों पर यह भर्ती निकाली है, जिसमें 7680 रेगुलर और 2086 बैकलाग पद शामिल हैं. बैकलाग पदों के लिए परीक्षा 16 सितंबर को ही हो चुकी है, जबकि रेगुलर पदों के लिए परीक्षा अब होने जा रही है.
एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख: 21 सितंबर 2026
प्रीलिम्स परीक्षा (रेगुलर पद): 26 और 27 सितंबर 2026
एग्जाम मोड : ऑनलाइन (कंप्यूटर बेस्ड)
एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
अपना हॉल टिकट (Call Letter) डाउनलोड करने के लिए आपको किसी थर्ड-पार्टी वेबसाइट के चक्कर में नहीं पड़ना है. सीधे SBI की आधिकारिक वेबसाइट से इसे डाउनलोड करें:
- सबसे पहले एसबीआई की आधिकारिक करियर वेबसाइट sbi.co.in/web/careers पर जाएं.
- Junior Associate Recruitment सेक्शन में जाएं.
- Download Prelims Call Letter वाले लिंक पर क्लिक करें.
- अपना Registration Number / Roll Number और Password / Date of Birth (DD-MM-YYYY) दर्ज करें.
- स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड डालकर Login करें.
- आपका SBI Clerk Admit Card स्क्रीन पर आ जाएगा, इसे तुरंत डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लें.
बता दें कि एसबीआई कभी भी डाक या कोरियर के जरिए कोई एडमिट कार्ड आपके घर नहीं भेजता. इसे ऑनलाइन ही डाउनलोड करना होगा.
परीक्षा केंद्र जाने से पहले इन बातों को जरूर चेक करें
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उस पर छपी इन जानकारियों को ध्यान से मिला लें:
- आपका नाम और फोटो
- परीक्षा की तारीख (Exam Date) और शिफ्ट (Shift)
- रिपोर्टिंग टाइम (Reporting Time)
- परीक्षा केंद्र का पूरा पता (Exam Centre Address)
क्या-क्या साथ ले जाना है?
एग्जाम सेंटर पर अपना ओरिजिनल एडमिट कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो और कोई एक सरकारी फोटो पहचान पत्र (जैसे पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट आदि) साथ ले जाना न भूलें.
कैसा रहेगा प्रीलिम्स परीक्षा का पैटर्न?
SBI क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा में कुल 100 मार्क्स के 100 ऑब्जेक्टिव सवाल पूछे जाएंगे. इसके लिए आपको कुल 1 घंटे (60 मिनट) का समय मिलेगा:
सेक्शन (Section): प्रश्नों की संख्या और अंक (Marks)
English Language: 30 प्रश्न, 30 नंबर
Numerical Ability (Maths): 35 प्रश्न,35 नंबर
Reasoning Ability: 35 प्रश्न,35 नंबर
कुल (Total) : 100 प्रश्न, 100 नंबर