---विज्ञापन---

Information angle-right

योगी राज में विकास की बड़ी छलांग, आर्थिक समीक्षा में यूपी कई योजनाओं में देश में नंबर वन

विधानसभा में पेश आर्थिक समीक्षा के अनुसार उत्तर प्रदेश ने कृषि, दुग्ध उत्पादन, आवास, जनधन और कई केंद्रीय योजनाओं में देश में शीर्ष स्थान हासिल किया है. सरकार ने इसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में तेज विकास, पारदर्शी प्रशासन और बड़े पैमाने पर जनहित योजनाओं के असर का परिणाम बताया है.

---विज्ञापन---

विधानसभा में पेश उत्तर प्रदेश की ताज़ा आर्थिक समीक्षा राज्य की विकास यात्रा की एक सकारात्मक तस्वीर पेश करती है. रिपोर्ट के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन, बुनियादी ढांचे के विस्तार और सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रमों में यूपी ने उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है. सरकार का दावा है कि राज्य अब कई राष्ट्रीय सूचकांकों पर अग्रणी बन चुका है.

आर्थिक समीक्षा में कृषि और दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश को देश में पहला स्थान प्राप्त होने की बात कही गई है. पर्यावरण संरक्षण के मोर्चे पर 37.21 करोड़ पौधों का रोपण कर विश्व रिकॉर्ड बनाने का उल्लेख भी प्रमुखता से किया गया है. वित्तीय समावेशन के तहत प्रधानमंत्री जन धन योजना में 10.22 करोड़ खाते खोलकर प्रदेश को देश में अव्वल बताया गया है.

---विज्ञापन---

उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए चलाई जा रही स्टैंडअप इंडिया योजना में 21,891 उद्यमियों को 3.79 हजार करोड़ रुपये का ऋण वितरित किया गया. प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 53.40 लाख आवासों का निर्माण कराए जाने का दावा भी रिपोर्ट में शामिल है. इसके अलावा अटल पेंशन योजना, ग्रामीण स्वच्छ शौचालय निर्माण और प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में भी यूपी को शीर्ष स्थान पर बताया गया है.

डिजिटल और पारदर्शी शासन की दिशा में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के जरिए भुगतान करने वाला यूपी पहला राज्य बना है. सरकारी खरीद के लिए ई-मार्केट प्लेस के उपयोग और ई-प्रॉसिक्यूशन प्रणाली में भी प्रदेश को देश में अग्रणी बताया गया है. वहीं अयोध्या दीपोत्सव 2025 के दौरान 26.17 लाख दीप जलाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने को सांस्कृतिक उपलब्धि के रूप में रेखांकित किया गया है.

---विज्ञापन---

सरकार का कहना है कि ये उपलब्धियां दर्शाती हैं कि उत्तर प्रदेश तेजी से विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है और योजनाओं का लाभ बड़े पैमाने पर जनता तक पहुंच रहा है.

First published on: Feb 10, 2026 02:22 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola