---विज्ञापन---

Information angle-right

प्रयागराज में मौनी अमावस्या पर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने स्नान से किया इनकार, पुलिस कमिश्नर ने रखा अपना पक्ष

प्रयागराज माघ मेले में मौनी अमावस्या के अवसर पर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद द्वारा स्नान से इनकार किए जाने से संगम क्षेत्र में हलचल मच गई. इस मामले पर पुलिस कमिश्नर जोगिंदर कुमार ने भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्थिति स्पष्ट की.

---विज्ञापन---

माघ मेले के दौरान मौनी अमावस्या के अवसर पर संगम तट पर माहौल गर्म हो गया, जब शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने पवित्र स्नान नहीं करने का निर्णय लिया. वे पालकी में अपने शिष्यों के साथ संगम नोज की ओर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने पालकी वापस मोड़ने को कहा और बिना स्नान किए सीधे अपने शिविर लौट गए. इस घटना को लेकर अब प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर जोगिंदर कुमार ने स्थिति स्पष्ट की है.

पुलिस कमिश्नर ने बताई वजह

पुलिस कमिश्नर जोगिंदर कुमार ने बताया कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सुबह करीब 9 बजे रथ और पालकी के साथ बैरियर नंबर-2 को पार करते हुए संगम नोज की ओर पहुंचे थे. उनके साथ करीब 200 लोग मौजूद थे. उस समय संगम नोज पर लाखों श्रद्धालु मौजूद थे, जिनमें बड़ी संख्या में बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं शामिल थीं. हालात ऐसे थे कि संगम नोज पर तिल रखने की भी जगह नहीं थी.

---विज्ञापन---

पुलिस कमिश्नर के अनुसार, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद अपने साथ आए लोगों के साथ पालकी को संगम नोज तक ले जाने की जिद कर रहे थे. प्रशासन की ओर से उनसे पैदल मार्ग से आगे बढ़ने का अनुरोध किया गया था. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मौनी अमावस्या के दिन वीवीआईपी स्नान पर पूरी तरह से रोक थी.

आपको बता दें कि मौनी अमावस्या के कारण माघ मेले में संगम तट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी हुई थी. सुबह से ही लाखों लोग संगम नोज और आसपास के घाटों पर स्नान के लिए पहुंचे थे. भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने संगम नोज पर कड़े सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के इंतजाम किए थे. इसी कारण उस दिन वीवीआईपी स्नान पर रोक लगाई गई थी और सभी संतों व श्रद्धालुओं से तय नियमों का पालन करने की अपील की गई थी.

---विज्ञापन---
First published on: Jan 18, 2026 06:06 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola