दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में सजा हस्तशिल्प और हथकरघा का भव्य बाजार, 25 जुलाई तक मुफ्त प्रवेश

दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में हस्तशिल्प और हथकरघा प्रदर्शनी लगी है, जहां देशभर के कारीगरों और बुनकरों के हाथ से बने खास उत्पाद एक ही जगह मिल रहे हैं.

WhatsApp Image 2026-07-21 at 2.03.23 PM
विज्ञापन

दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में देश के अलग अलग हिस्सों में रहने वाले कारीगर, बुनकर और लघु उद्यमी जो पारंपरिक और हाथ से बने हुए समान बनाते है उन्हें एक मंच पर लाया गया है. इन्हें एक साथ जोड़ने का काम अंबपाली हैंडलूम एंड हैंडीक्राफ्ट मल्टी-स्टेट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड की तरफ से किया गया है. इसका एक मात्र मकसद एमएसएमई, महिला उद्यमियों और हस्तशिल्पियों को राष्ट्रीय स्तर का बाजार उपलब्ध कराना और उन्हें सीधे खरीदारों से जोड़ना है. इस बाजार में जाने के लिए प्रवेश निशुल्क रखा गया है.

इस बाजार में पारंपरिक कपड़े, हथकरघा साड़ियां, आभूषण, घर की सजावट का सामान और कई कलाकृतिया मौजूद है.
आपको बता दे कि बेहतरीन कारीगरी और बुनकरों की हो रही यह प्रदर्शनी 25 जुलाई 2026 तक चलेगी, इसमे 80 स्टाल लगाए गए है. इस स्टाल पर आपको अपनी पसन्दीदा खुर्जा पॉटरी, बनारसी साड़ियां, भदोही के कालीन, भागलपुरी सिल्क, कांथा कढ़ाई, केरल की म्यूरल पेंटिंग, जूट, हस्तकरघा, हस्तशिल्प, हर्बल, ऑर्गेनिक और कृषि से रिलेटेड सभी समान आपको एक मंच पर मिल जायेंगे.

विज्ञापन

इस प्रदर्शनी में मुख्य तौर पर वेस्टबंगाल,हरियाणा,राजस्थान,बिहार,दिल्ली,और उत्तर प्रदेश के बुनकर और कारीगर ने भाग लिया है.

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ