Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

बाल नोंचे, अपर सीट से गिराकर पटका, बहुत मारा…; ट्रेन में महिलाओं के बीच हुई भयंकर लड़ाई। Video

भारतीय रेलवे की एक जनरल बोगी का वीडियो सामने आया है. जिसे देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे. जनरल बोगी में दो महिलाओं की भयंकर लड़ाई का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. एक महिला सीट पर लेटी हुई नजर आती है, जबकि बाकी महिलाएं उसे वहां से हटाने की कोशिश करती हुई दिखाई दे रही हैं. इसी दौरान बहस इतनी ज्यादा बढ़ जाती है कि मामला हाथापाई तक पहुंच जाता है.

Author
Written By: Versha Singh Updated: Mar 9, 2026 19:44

भारतीय रेलवे की एक जनरल बोगी का वीडियो सामने आया है. जिसे देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे. जनरल बोगी में दो महिलाओं की भयंकर लड़ाई का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक महिला सीट पर लेटी हुई नजर आती है, जबकि बाकी महिलाएं उसे वहां से हटाने की कोशिश करती हुई दिखाई दे रही हैं. इसी दौरान बहस इतनी ज्यादा बढ़ जाती है कि मामला हाथापाई तक पहुंच जाता है.

दरअसल, वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि एक महिला सीट पर लेटी हुई है और वहां नीचे की तरफ खड़ी हुई अन्य महिलाएं उसे सीट से हटाने की कोशिश कर रही हैं. वह महिला हाथ पैर चला रही है और अन्य महिलाओं का विरोध कर रही है. दूसरी ओर कुछ महिलाएं उसे पकड़कर नीचे खींचने की कोशिश करती हैं. इस दौरान बोगी में हंगामा मच जाता है और आस-पास बैठे यात्री भी दंग रह जाते हैं.

---विज्ञापन---

महिलाओं के बीच हो रहे झगड़े की वीडियो ट्रेन में मौजूद यात्रियों ने बनाई. वहीं, अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. वायरल वीडियो में बोगी में पीछे की तरफ कुछ लोग झगड़े को देखते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं, कुछ यात्री बीच-बचाव की भी कोशिश करते हुए दिखाई देते हैं.

महिलाओं के बीच हुई लड़ाई का वीडियो

ट्रेन में महिलाओं के बीच सीट को लेकर हुए इस विवाद के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी इसकी खूब चर्चा हो रही है.

First published on: Mar 09, 2026 07:36 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.