भारत में IRCTC से बुक होता है ट्रेन टिकट, पाकिस्तान में लोग किस ऐप का करते हैं इस्तेमाल?

भारत में हमें जब भी कहीं जाना होता है तो उसके लिए अगर ट्रेन से सफर करना होता है, तो हमारे दिमाग में सबसे पहले आईआरसीटीसी (IRCTC) का नाम आता है. मोबाइल ऐप या फिर वेबसाइट के जरिए हम मिनटों में अपनी टिकट बुक कर लेते हैं. लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान में लोग ट्रेन का टिकट कैसे बुक करते हैं? वहां, IRCTC की जगह कौन सा ऐप इस्तेमाल किया जाता है? तो चलिए आज हम आपको इस खबर के माध्यम से बताते हैं कि पाकिस्तान में ट्रेन की टिकट कैसे बुक होती है.

pakistan rabta app
1 / 8

विज्ञापन

पाकिस्तान का ऑफिशियल ऐप

पाकिस्तान का ऑफिशियल ऐप2 / 8

भारत के आईआरसीटीसी की तर्ज पर ही पाकिस्तान रेलवे ने भी अपना एक आधिकारिक डिजिटल नेटवर्क तैयार किया है. पाकिस्तान में ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुक करने के लिए सबसे लोकप्रिय और सरकारी ऐप 'राब्ता' (RABTA) ऐप है. यह ऐप पाकिस्तान का सबसे भरोसेमंद ऐप है और वहां के लोग इसी ऐप से ट्रेन की टिकट की बुकिंग करते हैं.

विज्ञापन

स्मार्टफोन यूजर्स के लिए उपलब्ध

स्मार्टफोन यूजर्स के लिए उपलब्ध3 / 8

पाकिस्तान रेलवे द्वारा अधिकृत यह राब्ता ऐप देश के सभी नागरिकों के लिए आसानी से उपलब्ध है. तकनीक के इस दौर में इसे दोनों ही बड़े प्लेटफॉर्म्स यानी एंड्रॉयड यूजर्स के लिए गूगल प्ले स्टोर और आईफोन यूजर्स के लिए एप्पल ऐप स्टोर पर मुफ्त में डाउनलोड के लिए जारी किया गया है.

आप चुन सकते हैं अपनी सीट

आप चुन सकते हैं अपनी सीट4 / 8

इस ऐप के फीचर्स आधुनिक हैं. राब्ता ऐप की मदद से कोई भी रेल यात्री घर बैठे अपनी मनपसंद ट्रेन में सीटों की उपलब्धता भी आसानी से चेक कर सकता है. इसके अलावा यात्री को अपनी पसंद की सीट और बर्थ भी चुनने का ऑप्शन दिया जाता है.

विज्ञापन

कैंसिलेशन की आसान प्रक्रिया

कैंसिलेशन की आसान प्रक्रिया5 / 8

ऑनलाइन टिकट बुक होने के बाद अगर यात्री को किसी कारणवश अपनी यात्रा का प्लान बदलना या फिर रद्द करना पड़ रहा है तो भी यात्रियों को परेशान होने की जरूरत नहीं पड़ती है. इस ऐप में टिकट कैंसिलेशन का भी ऑप्शन दिया गया है. इस ऐप के जरिए आप आसानी से अपनी टिकट कैंसिल कर सकते हैं, जिससे रिफंड का पैसा सीधे आपके खाते में आ जाता है.

सुरक्षित डिजिटल पेमेंट का ऑप्शन

सुरक्षित डिजिटल पेमेंट का ऑप्शन6 / 8

राब्ता ऐप के जरिए रेलवे टिकट का भुगतान करने के लिए पाकिस्तान में कई तरह के सुरक्षित और डिजिटल पेमेंट गेटवे मौजूद हैं. यात्री अपनी सुविधा के अनुसार वहां के स्थानीय और बेहद मशहूर मोबाइल वॉलेट जैसे ईजी पैसा (Easy Paisa) और जैजकैश (JazzCash) का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

विज्ञापन

कार्ड से भी होती है पेमेंट

कार्ड से भी होती है पेमेंट7 / 8

मोबाइल वॉलेट के अलावा जो लोग सीधे बैंक से पेमेंट करना चाहते हैं उनके लिए पूरी तैयारी है. पाकिस्तान रेल यात्री अपने किसी भी बैंक के क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड के जरिए पेंमेंट कर सकते हैं.

पाकिस्तान का रेल सिस्टम हुआ डिजिटल

पाकिस्तान का रेल सिस्टम हुआ डिजिटल 8 / 8

इन डिजिटल टूल्स के आने से पाकिस्तान रेलवे का पूरा टिकटिंग सिस्टम पहले से ज्यादा आधुनिक और डिजिटल हो गया है. लोगों को अब स्टेशन पर लंबी लाइनों में नहीं लगना पड़ता है इसके बजाय वह भारत की तरह ही घर बैठे अपने स्मार्टफोन से अपनी यात्रा के लिए टिकट बुक कर सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन