Who is Pratap Simha: संसद पर हमले की बरसी के ठीक 22 साल बाद एक बार फिर लोकसभा की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया। बुधवार को दो युवक विजिटर्स दीर्घा से सांसदों के बीच कूद गए। इसके बाद उन्होंने स्प्रे कर सदन को धुआं-धुआं कर दिया। इसी समय बाहर भी दो लोगों ने ऐसा ही किया। इस प्रदर्शन में कुल 6 लोग शामिल बताए जा रहे हैं।
इस मामले में युवा सागर शर्मा, मनोरंजन, नीलम, अमोल और ललित का नाम सामने आया है। ललित नाम का युवक फरार है जबकि एक युवक की पहचान की जा रही है। बताया जा रहा है कि इन युवाओं को कर्नाटक के मैसूर से सांसद प्रताप सिम्हा के रेफरेंस पर विजिटर पास दिया गया था। आइए जानते हैं कि प्रताप सिम्हा कौन हैं…
मैसूर से सांसद हैं प्रताप सिम्हा
प्रताप सिम्हा कर्नाटक के मैसूर से सांसद हैं। उनका जन्म सकलेशपुर हिल स्टेशन स्थित एक घर में हुआ। सिम्हा की उम्र 42 साल है और उनकी पहचान एक पूर्व पत्रकार के तौर पर भी है। वह कन्नड़ भाषा के समाचार पत्रों में कॉलम लिखते हैं। सिम्हा अपने कई कॉलम के लिए जाने जाते हैं। ‘विजया कर्नाटक’ अखबार से पत्रकार के रूप में करियर की शुरुआत करने वाले प्रताप सिम्हा अपने कॉलम ‘बेट्टाले जगत्तु’ (नग्न दुनिया) के लिए चर्चा में रहे हैं।
पीएम मोदी को आदर्श मानते हैं प्रताप सिम्हा
उन्होंने 2007 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीवनी भी लिखी थी। जिसका शीर्षक ‘नरेंद्र मोदी: यारू थुलियादा हादी’, किसान के बेटे सांसद प्रताप सिम्हा ने संसद तक का सफर संघर्षों के बाद तय किया। वह पीएम मोदी को अपना आदर्श मानते हैं। सिम्हा युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हैं। उन्होंने 2014 में मैसूर निर्वाचन क्षेत्र से 43.46% वोटों के साथ जीत हासिल की थी, जबकि 2019 के चुनावों में उनका वोट शेयर बढ़कर 52.27% हो गया था।
पास बनवाने के लिए लंबे समय से चक्कर लगा रहा था आरोपी
रिपोर्ट के अनुसार, आरोपियों में से एक मनोरंजन डी सांसद को जानता था। उसने दूसरे आरोपी सागर शर्मा की पहचान एक दोस्त के रूप में कराई थी। उन्होंने नई संसद देखने के बहाने पास जारी करवाए। सिम्हा के आदेश पर बुधवार के लिए तीन पास जारी किए गए। हालांकि एक महिला को वापस लौटना पड़ा क्योंकि वह अपने बच्चे के साथ आई थी। बताया जा रहा है कि मनोरंजन डी तीन महीने से पास के लिए सिम्हा के ऑफिस का चक्कर लगा रहा था।
ये भी पढ़ें: ‘बेरोजगारी से तंग थी बेटी’, संसद के बाहर स्प्रे करने वाली आरोपी की मां का बयान
ये भी पढ़ें: संसद में घुसे शख्स की 11 सांसदों ने की जमकर धुनाई, बाल पकड़कर लगाई मार, वीडियो वायरल
ये भी पढ़ें: 22 साल पहले संसद में 30 मिनट तक चली थीं ताबड़तोड़ गोलियां, बरसी के दिन फिर हुई सुरक्षा में बड़ी चूक
ये भी पढ़ें: दो लोगों ने संसद को किया धुआं-धुआं
ये भी पढ़ें: कांग्रेस नेता ने उठाए संसद की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल, लोकसभा स्पीकर बिड़ला ने बुलाई सर्वदलीय बैठक
संबंधित खबरें
ड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कटा, तो फॉर्म-6 भरकर दोबारा जुड़वा लें - EC
6 hrs ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
7 hrs agoआर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
8 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
11 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
11 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
12 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
12 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
12 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
13 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines