---विज्ञापन---

देश angle-right

संसद हमले की बरसी के द‍िन लोकसभा में बड़ी सुरक्षा चूक, एक… दो… या कितने लोग, देखें Video

Parliament Security Breach : साल 2001 में आज के ही दिन संसद पर आतंकी हमला हुआ था। संसद हमले की बरसी के द‍िन ही एक बार फिर लोकसभा सुरक्षा में बड़ी चूक हुई है।

---खबर नीचे जारी है---

Parliament Security Breach : संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान लोकसभा में बड़ी सुरक्षा चूक हुई। संसद की कार्यवाही के दौरान दो लोग अचानक से लोकसभा में घुस गए और दर्शक दीघा में कूदने लगे। इसके बाद सांसदों ने उन दोनों को पकड़ लिया और फिर सुरक्षा बलों के हवाले कर दिया। इस पर पीठासीन ने 2 बजे तक के लिए लोकसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी है। इसी तरह का एक मामला संसद के बाहर भी हुआ है, जिसमें दिल्ली पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया है।

साल 2001 में आज के ही दिन संसद पर आतंकी हमला हुआ था। संसद हमले की बरसी के द‍िन ही एक बार फिर लोकसभा सुरक्षा में बड़ी चूक हुई है। संसद के बाहर और अंदर चार लोगों ने सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया है। महाराष्ट्र के रहने वाले अमोल शिंदे (25) और नीलम (42) लोकसभा विजिटर पर संसद के अंदर घुस गए। इसके बाद ये दोनों विजियर गैलरी से संसद में कूदे और फिर एक टेबल से दूसरे टेबल पर जम्प करने लगे। इसे लेकर पूरी संसद में हंगामा मच गया।

यह भी पढ़ें :

सांसदों ने दोनों आरोपियों को दबोचा

---खबर नीचे जारी है---

इसके बाद दोनों ने स्प्रे से संसद को धुआं-धुआं कर दिया। वह शख्स यह स्पे अपने जूते में छुपा कर लाया था। इस दौरान दोनों आरोपियों ने नारे लगाते हुए कहा कि काला कानून नहीं चलेगा। इसके बाद संसद में मौजूद सांसदों ने फटाफट दोनों को पकड़ लिया और फिर सुरक्षाकर्मियों को सौंप दिया है। आईबी और स्पेशल सेल की टीम भी दोनों से पूछताछ कर रही है। दिल्ली पुलिस की एंटी टेरर यूनिट स्पेशल सेल भी पार्लियामेंट पहुंच गई है।

संसद के बाहर भी धुआं-धुआं

---खबर नीचे जारी है---

दिल्ली पुलिस का कहना है कि एक लड़के और एक महिला ने संसद के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन दोनों ने उसी तरह के धुएं छोड़े थे, जैसे संसद के अंदर पकड़े गए शख्स छोड़े थे। अब पुलिस संसद के बाहर पकड़े गए दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि उनका संसद के अंदर वाले आरोपियों से क्या संबंध है। आखिर संसद की सुरक्षा में इतनी बड़ी चूक कैसे हुई और किसने उन्हें अंदर जाने की अनुमति दी थी? इसे लेकर जांच कर रही है।

First published on: Dec 13, 2023 01:27 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola