संसद में घुसे शख्स की 11 सांसदों ने की जमकर धुनाई, बाल पकड़कर लगाई मार, वीडियो वायरल

Parliament Security Breach Video: सांसदों का एक युवक की धुनाई करते वीडियो सामने आया है। इसमें हनुमान बेनीवाल भी नजर आ रहे हैं।

parliament security breach 11 MPs beat up man who jumped in loksabha, video viral

parliament security breach 11 MPs beat up man who jumped in loksabha, video viral

विज्ञापन

Parliament Security Breach Video: संसद में बुधवार को बड़ी सुरक्षा चूक हुई। सदन की कार्यवाही के दौरान अचानक दो शख्स विजिटर्स गैलरी से लोकसभा चैंबर में कूद पड़े। अचानक कूदे इन लोगों को देखकर कार्यवाही स्थगित कर दी गई। दो युवक एक दीर्घा से दूसरी दीर्घा तक दौड़ लगाते रहे, जब पकड़े गए तो अपने जूते से स्प्रे निकालकर धुआं-धुआं कर दिया। हालांकि इस दौरान एक शख्स लोकसभा सांसदों के हत्थे चढ़ गया। सांसदों ने उस शख्स को पकड़कर जमकर धुनाई कर दी।

सांसदों ने बाल पकड़कर लगाई मार

सांसदों का शख्स को मार लगाते एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि युवक को 11 सांसदों से घेर रखा था। जैसे ही उसने भागने की कोशिश की तो सांसदों ने उसे पकड़कर जमकर धुनाई की। सांसदों ने शख्स के बाल पकड़कर उसे दबोच लिया। इस दौरान सांसद हनुमान बेनीवाल भी नजर आए। इसके बाद वे काली जैकेट पहने इस शख्स पर थप्पड़ बरसाते रहे। हालांकि इसके बाद शख्स के पास खड़े दूसरे आरोपी ने स्प्रे कर दिया।

विज्ञापन

कौन हैं ये शख्स

संसद में कूदने वाले लोगों की पहचान सागर शर्मा और मनोरंजन नाम के युवकों के तौर पर हुई है। दोनों आरोपियों के बैकग्राउंड के बारे में पता किया जा रहा है। संसद के बाहर से भी दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। सागर शर्मा को मैसूर का निवासी बताया जा रहा है। वह इंजीनियरिंग का छात्र है, जबकि मनोरंजन भी उसी के शहर का है। इस मामले में इंटेलिजेंस ब्यूरो की टीम स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर जांच कर रही है।

विज्ञापन

बता दें कि 22 साल पहले 13 दिसंबर को ही संसद पर आतंकी हमला हुआ था। उसी हमले की बरसी के मौके पर ये घटना हुई। संसद भवन में आतंकी हमले में नौ सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए थे। इस सुरक्षा चूक ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ