15 अगस्त 2026 को 80वें स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में लाल किले पर राष्ट्रीय समारोह की तैयारी पूरी हो चुकी है. प्रधानमंत्री मोदी तिरंगा फहराएंगे और देश को संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री मोदी इस बार भी तिरंगा फहराने और भाषण देने का रिकॉर्ड बनाएंगे. इस बार स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले पर कई नई चीजें होंगी और खास इंतजाम भी देखने को मिलेंगे. आइए जानते हैं कि इस बार क्या रिकॉर्ड बनेंगे और क्या खास होगा? प्रधानमंत्री मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर देने की कमान किसके पास होगी?
Independence Day 2026: इस साल 79वां या 80वां कौन सा स्वतंत्रता दिवस मना रहा है भारत? यहां जानिए सही जवाब
13वीं बार तिरंगा फहराएंगे प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री मोदी इस बार लाल किले पर 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस पर लगातार 13वीं बार तिरंगा फहराएंगे. पिछले साल उन्होंने 12वीं तिरंगा फहराकर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का लगातार 11 बार का रिकॉर्ड तोड़ा था, लेकिन इस मामले में वे इंदिरा गांधी के 16 बार के रिकॉर्ड से 3 और देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के 17 बार के रिकॉर्ड से 4 नंबर पीछे हैं. इंदिरा गांधी ने जनवरी 1966 से मार्च 1977 तक और फिर जनवरी 1980 से अक्टूबर 1984 तक 16 बार तिरंगा फहराया और देश को संबोधित किया.
सबसे लंबा भाषण देने का रिकॉर्ड बना सकते
प्रधानमंत्री मोदी इस बार भी सबसे लंबा भाषण देने का रिकॉर्ड बना सकते हैं. पिछले साल 15 अगस्त 2025 को प्रधानमंत्री मोदी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस पर 103 मिनट (1 घंटे 43 मिनट) का भाषण देकर अपने ही सबसे लंबे स्वतंत्रता दिवस भाषण का रिकॉर्ड तोड़ा था. वहीं कल तिरंगा फहराकर प्रधानमंत्री मोदी लाल किले पर सबसे ज्यादा बार तिरंग फहराने वाले पहले नॉन-कांग्रेसी प्रधानमंत्री भी बन जाएंगे.
Independence Day 2026: 15 अगस्त को क्या खुला, क्या बंद? घर से निकलने से पहले जान लें जरूरी अपडेट
पहली बार वंदे मातरम् का गान भी होगा
बता दें कि 80 साल के इतिहास में 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस समारोह में पहली बार राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ का गान होगा. वंदे मातरम् की रचना के 150 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में पहली बार लाल किले पर इसका विशेष गायन होगा.
गार्ड ऑफ ऑनर देंगे करीब 100 जवान
प्रधानमंत्री मोदी को सेना, नौसेना, वायु सेना और दिल्ली पुलिस के अधिकारी और 24-24 जवान ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ देंगे. ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ की कमान लेफ्टिनेंट कर्नल अर्जुन सिंह संभालेंगे. ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दल में भारतीय सेना के दल की कमान मेजर आदित्य शर्मा, भारतीय नौसेना के दल की कमान लेफ्टिनेंट कमांडर नीलम राणा और भारतीय वायु सेना के दल की कमान स्क्वाड्रन लीडर विपिन कुमार संभालेंगे. वहीं दिल्ली पुलिस के दल की कमान एडिशनल DCP विनीत कुमार संभालेंगे.
‘गार्ड ऑफ ऑनर’ का निरीक्षण होगा
कल लाल किले पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करेंगे. रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह प्रधानमंत्री मोदी को दिल्ली के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (GoC) लेफ्टिनेंट जनरल राजेश सेठी से मिलवाएंगे. दिल्ली के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (GoC) लेफ्टिनेंट जनरल राजेश सेठी प्रधानमंत्री मोदी को सैल्यूटिंग बेस तक ले जाएंगे, जहां इंटर-सर्विसेज और दिल्ली पुलिस का जॉइंट गार्ड प्रधानमंत्री मोदी को ‘जनरल सैल्यूट’ देगा. फिर प्रधानमंत्री मोदी ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ का निरीक्षण करेंगे.
स्वतंत्रता दिवस पर 1057 पुलिस, फायर और जेल कर्मियों को सम्मान, 301 को वीरता पदक; गृह मंत्रालय ने जारी की लिस्ट
निरीक्षण के बाद तिरंगा फहराया जाएगा
निरीक्षण के बाद प्रधानमंत्री मोदी लाल किले की प्राचीर पर पहुंचेंगे, जहां रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल NS राजा सुब्रमणि, वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल AP सिंह, नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन और थल सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ उनका स्वागत करेंगे. स्वागत के बाद दिल्ली के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (GoC) प्रधानमंत्री मोदी को राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए लाल किले की प्राचीर पर बने मंच तक ले जाएंगे, जहां कैप्टन सोनिया सिंह चौहान राष्ट्रीय ध्वज फहराने में उनकी मदद करेंगी.