ब्रिक्स समिट : दिल्ली में 11 से 13 सितंबर तक क्या खुला और क्या बंद? घर से निकलने से पहले चेक करें एडवाइजरी

समिट में शामिल होने के लिए ब्रिक्स देशों के राष्ट्राध्यक्ष, विदेशी प्रतिनिधिमंडल और दूसरे गेस्ट्स ने दिल्ली पहुंचना शुरू कर दिया है. रूस के राष्ट्रपति पुतिन समेत कई देशों के नेता दिल्ली पहुंच चुके हैं.

BRICS Summit, BRICS Summit 2026, BRICS Summit Delhi Open and Shut, Delhi School Closed September 11, Delhi Traffic Advisory, BRICS 2026, Delhi Metro Timings, BRICS Summit Public Holiday

पूरे शहर में कई रूट्स डायवर्ट किए गए हैं. (Image - ANI)

विज्ञापन

भारत मंडपम में 12 और 13 सितंबर को होने वाले 18वें ब्रिक्स समिट की वजह से दिल्ली सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. इसके साथ ही पूरे शहर में कई रूट्स डायवर्ट किए गए हैं, इसको लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी हुई है. समिट में शामिल होने के लिए ब्रिक्स देशों के राष्ट्राध्यक्ष, विदेशी प्रतिनिधिमंडल और दूसरे गेस्ट्स ने दिल्ली पहुंचना शुरू कर दिया है. रूस के राष्ट्रपति पुतिन समेत कई देशों के नेता दिल्ली पहुंच चुके हैं. इनकी सुरक्षा को लेकर पूरी दिल्ली में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. इनका असर शहर के कई हिस्सों में ट्रैफिक और पब्लिक सर्विस पर पड़ सकता है.

बंद रहेंगे स्कूल और सरकारी दफ्तर

दिल्ली के सभी सरकारी, अर्धसरकारी और प्राइवेट स्कूल शुक्रवार 11 सितंबर को बंद रहेंगे. दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर ने भी समिट को देखते हुए 11 सितंबर को पब्लिक होलीडे घोषित किया है. दिल्ली सरकार के दफ्तर, दिल्ली सरकार के अंतर्गत आने वाले सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम भी बंद रहेंगे. वीकेंड के बाद सोमवार को स्कूल खुलने की उम्मीद है.

विज्ञापन

बैंक और प्राइवेट ऑफिस खुले रहेंगे

दिल्ली में बैंक 11 सितंबर को खुले रहेंगे. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के हॉलिडे कैलेंडर में इस तारीख को बैंक की छुट्टी के तौर पर शामिल नहीं किया गया है. प्राइवेट ऑफिस भी खुले रहेंगे. हालांकि, जो कर्मचारी सेंट्रल दिल्ली और VVIP मूवमेंट वाले इलाकों से गुजरेंगे उनके रास्ते में डायवर्जन या अन्य पाबंदियों का सामना करना पड़ सकता है. कंपनियों को सलाह दी गई है कि जहां भी संभव हो कर्मचारियों को घर से काम करने की इजाजत दी जाए.

दिल्ली मेट्रो चलेगी

समिट के दौरान पूरे नेटवर्क पर दिल्ली मेट्रो की सेवाएं चालू रहेंगी. हालांकि, सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पर स्थित दिल्ली मेट्रो म्यूजियम 11 से 13 सितंबर तक बंद रहेगा.

विज्ञापन

रविवार को सभी रूट्स पर मेट्रो ट्रेन सेवाएं सुबह छह बजे शुरू होंगी. आमतौर पर पिंक, मजेंटा और ग्रे लाइन पर रविवार को मेट्रो सेवाएं सुबह सात बजे शुरू होती हैं. डीएमआरसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है, ‘ब्रिक्स समिट के चलते यातायात प्रतिबंधों के बीच परीक्षा में बैठने वाले छात्रों और आम जनता की सुचारू एवं समय पर आवाजाही को सुविधाजनक बनाने के लिए रविवार को सभी मार्गों पर मेट्रो ट्रेन सेवाएं सुबह छह बजे शुरू होंगी.’

पोस्ट में कहा गया है कि रविवार को मेट्रो सेवाएं जल्दी शुरू होने से परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के साथ-साथ आम जनता को सुगम और समयबद्ध यात्रा करने में मदद मिलेगी.

विज्ञापन

बंद रहेंगी कोर्ट

ब्रिक्स समिट को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट तीन दिन के लिए बंद रहेगी. सुप्रीम कोर्ट के साथ ही दिल्ली हाईकोर्ट और जिला कोर्ट भी बंद रखे जाएंगे.

विज्ञापन

ट्रैफिक डायवर्जन

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने विदेशी मेहमानों और VVIP के काफिलों की आवाजाही के लिए योजना तैयार की है. समिट से जुड़ी व्यवस्थाओं के लिए करीब 4800 ट्रैफिक कर्मियों को तैनात किया गया है. 22 चिन्हित डाइवर्जन पॉइंट्स पर ट्रैफिक को नियंत्रित किया जाएगा. अलग-अलग समय पर 35 से ज्यादा सड़कें प्रभावित हो सकती हैं. इनमें मथुरा रोड, सरदार पटेल मार्ग, शांति पथ, जनपथ, अशोक रोड, बाराखंभा रोड, टॉल्स्टॉय मार्ग, अफ्रीका एवेन्यू रोड, नीति मार्ग और एपीजे अब्दुल कलाम रोड शामिल हैं. बसों के रूट भी बदले जा सकते हैं या उन्हें कुछ समय के लिए रोका जा सकता है, जबकि कैब सर्विस चलती रहेंगी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ