Independence Day 2026: इस साल 79वां या 80वां कौन सा स्वतंत्रता दिवस मना रहा है भारत? यहां जानिए सही जवाब

79th or 80th Independence Day: हर साल स्वतंत्रता दिवस को लेकर एक कंफ्यूजन जरूर होती है कि यह कौन सा स्वतंत्रता दिवस है. ऐसे में यहां जानिए इस साल भारत 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है या फिर 80वां.

79 or 80 Independence Day 2026
1 / 7
2026 में 79 वां या 80 वां स्वतंत्रता दिवस है? (Image Credit - AI)

Independence Day 2026: 15 अगस्त पास आता है तो सभी इस एक सवाल को लेकर उलझन में रहते हैं कि कौन सा स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है. इस साल भी स्वतंत्रता दिवस को लेकर यही कंफ्यूजन है कि यह 79वां स्वतंत्रता दिवस है या फिर 80वां स्वतंत्रता दिवस (79th or 80th Independence Day). असल में इसका जवाब बेहद सीधा सा है, 15 अगस्त, 2026 के दिन भारत को आजाद हुए पूरे 79 साल पूरे हो गए हैं और भारत अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. इस कंफ्यूजन के पीछे के गणित को कुछ ऐसे समझिए.

विज्ञापन

79वां या 80वां कैसे पता चलता है

79वां या 80वां कैसे पता चलता है 2 / 7

भारत ने अपना पहला स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त, 1947 के दिन मनाया था. लेकिन, भारत की आजादी की पहली सालगिरह यानी आजादी को एक साल पूरा हुआ था 15 अगस्त, 1948 के दिन. इसका मतलब है कि भारत ने 1947 से 2026 तक आजादी के 79 साल पूरे कर लिए हैं और भारत अब 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. (Image Credit - Pexels)

विज्ञापन

इस तरह करें कैलकुलेट

इस तरह करें कैलकुलेट 3 / 7

स्वतंत्रता दिवस की संख्या कैलकुलेट करने के लिए 2026 में से 1947 घटा लें. जवाब मिलेगा 79. लेकिन, क्योंकि 15 अगस्त, 1947 में पहला स्वतंत्रता दिवस मनाया गया था इसीलिए इस साल भारत 80वीं बार आजादी का जश्न मनाएगा. (Image Credit - Pexels)

स्वतंत्रता दिवस 2026 की थीम

स्वतंत्रता दिवस 2026 की थीम 4 / 7

इस साल स्वतंत्रता दिवस की थीम "विकसित भारत 2047 के लिए युवा शक्ति" (Yuva Shakti for Viksit Bharat@2047) के साथ ही "वंदे मातरम् के 150 साल" (150 Years of Vande Mataram) है. (Image Credit - Pexels)

विज्ञापन

15 अगस्त, 1947 के दिन क्या हुआ था

15 अगस्त, 1947 के दिन क्या हुआ था5 / 7

15 अगस्त, 1947 के दिन भारत ब्रिटिश हुकूमत से मुक्त हुआ था और विभाजन के साथ भारत को स्वतंत्रता मिली थी. 14 -15 अगस्त की मध्यरात्रि में भारत को स्वतंत्र घोषित कर दिया गया था. (Image Credit - Pexels)

किया गया था ध्वजारोहण

किया गया था ध्वजारोहण 6 / 7

देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने 15 अगस्त, 1947 के दिन दिल्ली के लाल किले के लाहोरी गेट पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया था.  (Image Credit - Pexels)

विज्ञापन

इस तरह मनाया जाता है स्वतंत्रता दिवस

इस तरह मनाया जाता है स्वतंत्रता दिवस 7 / 7

हर साल भारत 15 अगस्त के दिन स्वतंत्रता दिवस मनाता है. इस दिन नई दिल्ली, लाल किले पर प्रधानमंत्री राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैं और देश को संबोधित करते हैं. स्कूलों, ऑफिसों और अन्य संसधानों के साथ ही अपनी सोसाइटी में लोग स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम का आयोजन करते हैं. बच्चे छत पर पतंगबाजी करते हैं तो घरों में इस दिन पकवान बनाकर खाए जाते हैं. पूरा देश आजादी के रंग में रंग जाता है.  (Image Credit - Pexels) यह भी पढ़ें - Independence Day Wishes: विजयी विश्व तिरंगा प्यारा… सभी को भेजिए स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं इन मैसेज, कोट्स और फोटोज के साथ

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन