BRICS Summit 2026 LIVE: ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए भारत पहुंचे इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो

BRICS Summit 2026 Live: ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा और उनके इंडोनेशियाई समकक्ष प्रबोवो सुबियांतो उन प्रमुख नेताओं में शामिल हैं जो राष्ट्रीय राजधानी में होने वाले शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे.

BRICS Summit 2026,BRICS Summit 2026 LIVE,BRICS Summit New Delhi,BRICS Summit India,Bharat Mandapam BRICS Summit,BRICS Summit dates,PM Modi BRICS Summit,Putin BRICS Summit 2026,Xi Jinping BRICS Summit,BRICS member countries,BRICS Summit theme,BRICS Summit live updates,BRICS Summit 2026 agenda,BRICS Summit September 2026,BRICS Summit news,BRICS 20th anniversary,BRICS Summit Traffic Advisory,BRICS Summit Schedule,BRICS Summit Agenda

रूसी राष्ट्रपति दिल्ली पहुंच चुके हैं. (Image - News24)

BRICS Summit 2026 LIVE Updates: भारत की राजधानी दिल्ली में शनिवार से शुरू हो रहे दो दिवसीय ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है. भारत इस मंच के जरिए विश्व में बढ़ते व्यापारिक तनाव के बीच, आर्थिक विकास को गति देने के लिए कर रहा है. साथ ही, भारत ‘ग्लोबल साउथ’ के विकास से जुड़ी मुख्य प्राथमिकताओं, विशेष रूप से खाद्य, ऊर्जा और आपूर्ति श्रृंखला की सुरक्षा की वकालत भी कर रहा है. शिखर सम्मेलन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है. रूसी राष्ट्रपति पुतिन दिल्ली पहुंच चुके हैं. आज दोपहर पीएम मोदी के साथ उनकी बैठक है. पुतिन के अलावा कई और नेता भी आज दिल्ली पहुंच जाएंगे. वहीं, चीन ने राष्ट्रपति शी चिनफिंग शनिवार को भारत पहुंचेंगे. उनकी सात साल बाद यह भारत की पहली यात्रा होगी.

विज्ञापन

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा और उनके इंडोनेशियाई समकक्ष प्रबोवो सुबियांतो उन प्रमुख नेताओं में शामिल हैं जो राष्ट्रीय राजधानी में होने वाले शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे.

विज्ञापन

बता दें, मूल रूप से ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ़्रीका से मिलकर बने ब्रिक्स का 2024 में विस्तार हुआ और इसमें मिस्र, इथियोपिया, ईरान, संयुक्त अरब अमीरात तथा सऊदी अरब शामिल हुए, जबकि इंडोनेशिया 2025 में इसमें शामिल हुआ. बेलारूस, बॉलीविया, कजाकिस्तान, क्यूबा, ​​मलेशिया, नाइजीरिया, थाईलैंड, युगांडा, उज्बेकिस्तान और वियतनाम पिछले साल ब्रिक्स के साझेदार देश बने थे.

पीएम मोदी और पुतिन की मुलाकात

शुक्रवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे. वो आज शाम को पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे. दोनों नेताओं की बातचीत में व्यापार, निवेश, ऊर्जा, रक्षा, तकनीक और रणनीतिक सहयोग प्रमुख मुद्दे रहेंगे. भारत और रूस के बीच आर्थिक रिश्तों को मजबूत करने पर भी चर्चा हो सकती है.

विज्ञापन

7 साल बाद भारत आएंगे शी जिनपिंग

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग 7 साल बाद भारत आने वाले हैं. इस दौरान वो पीएम मोदी से मुलाकात भी करेंगे. दोनों के बीच द्विपक्षीय चर्चा होने की उम्मीद है. दोनों के बीच सीमा विवाद, व्यापार, निवेश, तकनीक, सुरक्षा और सीधी उड़ानों समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा हो सकती है.

कौन-कौन से देश शामिल?

ब्रिक्स (BRICS) में दुनिया के 11 प्रमुख उभरते बाजारों और विकासशील देश शामिल हैं- ब्राजील, चीन, मिस्र, इथियोपिया, भारत, इंडोनेशिया, ईरान, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका और संयुक्त अरब अमीरात

विज्ञापन

Read Here BRICS Summit 2026 LIVE Updates in Hindi :

LIVE UPDATES

BRICS Summit 2026 LIVE: भारत पहुंचे इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 के लिए भारत पहुंचे.

BRICS Summit 2026 LIVE: क्षेत्रीय गलियारों के साथ कनेक्टिविटी होनी चाहिए: डैनियार

ब्रिक्स समिट पर यूरेशियन इकोनॉमिक कमीशन में इंटीग्रेशन और मैक्रोइकॉनॉमिक्स के प्रभारी मंत्री डैनियार इमनालिव कहते हैं, "यह इन दिनों नई दिल्ली में आयोजित होने वाले बहुत महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में से एक है. यूरेशियन इकोनॉमिक यूनियन के लिए, भारत इस क्षेत्र में मुख्य व्यापारिक साझेदारों में से एक है, और हम आमतौर पर यूनियन के देशों या यूनियन के सदस्य देशों के बीच व्यापार की मात्रा बढ़ाने के अवसरों का विश्लेषण कर रहे हैं... हम अपने आर्थिक परिवहन गलियारों के बारे में अधिक बात कर रहे हैं जिनकी एशिया और प्रशांत क्षेत्र में अन्य क्षेत्रीय गलियारों के साथ कनेक्टिविटी होनी चाहिए, जिसमें वे मार्ग भी शामिल हैं जो हमारे यूनियन को भारत से जोड़ते हैं..."

BRICS Summit 2026 LIVE: द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन के इतर इस्लामिक गणराज्य ईरान के राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेज़ेश्कियन से मुलाकात की, दो सप्ताह से भी कम समय में दोनों नेताओं के बीच यह दूसरी बैठक थी.

दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की. प्रधानमंत्री ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद ब्रिक्स से जुड़ी बैठकों में ईरान की नियमित और उच्च स्तरीय भागीदारी के लिए ईरान को धन्यवाद दिया. उन्होंने ग्लोबल साउथ के देशों के बीच लचीलेपन, नवाचार, सहयोग और स्थिरता की भावना का निर्माण करने में ब्रिक्स की क्षमता को रेखांकित किया. उन्होंने ब्रिक्स बिजनेस फोरम के लीजर्स सेशन में भाग लेने के लिए राष्ट्रपति पेज़ेश्कियन का भी आभार व्यक्त किया.

दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया के हालिया घटनाक्रमों पर विचारों का आदान-प्रदान किया. प्रधानमंत्री ने भारत के इस निरंतर रुख को दोहराया कि सभी मुद्दों को संवाद और कूटनीति के माध्यम से हल किया जाना चाहिए. उन्होंने क्षेत्र में स्थायी शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने, नौवहन व वाणिज्य की स्वतंत्रता की रक्षा करने और नाविकों की सुरक्षा व कल्याण के लिए निरंतर प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया.

BRICS Summit 2026 LIVE: ब्रिक्स में पहुंची साउथ अफ्रीकी एक्ट्रेस तारिना पटेल

ब्रिक्स समिट पर साउथ अफ्रीकी एक्ट्रेस और प्रोड्यूसर तारिना पटेल कहती हैं, 'मुझे लगता है कि जिस आम बात पर जोर दिया गया, वह यह है कि 20 साल पूरे करने के बाद अब हम ब्रिक्स के तीसरे दशक में प्रवेश कर रहे हैं. 20 से ज़्यादा देश इसमें शामिल हो चुके हैं और हम सब मिलकर दुनिया की आधी से ज्यादा आबादी का प्रतिनिधित्व करते हैं और कुल GDP का 40% हिस्सा हमारे पास है. मेरा मतलब है, ये आंकड़े चौंकाने वाले हैं. आंकड़े झूठ नहीं बोलते, और हमारा मकसद रिश्तों को बढ़ावा देना और उन्हें मजबूत करना है. साथ ही सीमाओं को खत्म करके दिन-ब-दिन, महीने-दर-महीने एक मज़बूत अर्थव्यवस्था का निर्माण करना है...'

BRICS Summit 2026 LIVE: पीएम मोदी और पेजेशकियन के बीच बैठक

दिल्ली के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने ब्रिक्स समिट 2026 से इतर द्विपक्षीय बैठक की.

BRICS Summit 2026 LIVE: भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है- पीएम मोदी

BRICS Summit 2026 LIVE: हम BRICS के 20 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं- पीएम

BRICS Summit 2026 LIVE: ब्रिक्स बिजनेस फोरम को पीएम मोदी ने संबोधित किया

ब्रिक्स बिजनेस फोरम को पीएम मोदी ने संबोधित किया. उन्होंने कहा कि ब्रिक्स 21 देशों का परिवार है.

BRICS Summit 2026 LIVE: आपसी कारोबार को बढ़ावा देना हमारा लक्ष्य है- पुतिन

पीएम मोदी से मुलाकात के बाद राष्ट्रपति पुतिन ने ब्रिक्स बिजनेस फोरम को संबोधित किया. उन्होंने कहा- आपसी कारोबार को बढ़ावा देना हमारा लक्ष्य है.

BRICS Summit 2026 LIVE: पीएम मोदी ने ब्रिक्स नेताओं, ब्रिक्स बिज़नेस काउंसिल के अध्यक्षों और ब्रिक्स महिला बिज़नेस अलायंस के साथ ग्रुप फोटो कराई

BRICS Summit 2026 LIVE: पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन ने भारत मंडपम में INNOPROM प्रदर्शनी का दौरा किया

BRICS Summit 2026 LIVE: 'ये अब तक का सबसे बड़ा बिजनेस फोरम है'

BRICS Summit 2026 LIVE: मिस्र के राष्ट्रपति दिल्ली पहुंचे

BRICS Summit 2026 LIVE: पीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को तिरुक्कुरल का रूसी अनुवाद भेंट किया

BRICS Summit 2026 LIVE: पीएम मोदी और रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने ब्रिक्स समिट 2026 से इतर द्विपक्षीय बैठक की

BRICS Summit 2026 LIVE: नाइजीरिया के उपराष्ट्रपति सीनेटर काशिम शेट्टिमा भारत पहुंचे

BRICS Summit 2026 LIVE: ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियान दिल्ली पहुंचे

ब्रिक्स में शामिल होने के लिए ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियान दिल्ली पहुंचे

BRICS Summit 2026 LIVE: विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और उरुग्वे के विदेश मंत्री मारियो लुबेटकिन ने हैदराबाद हाउस में मुलाकात की

BRICS Summit 2026 LIVE: दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति रामफोसा पहुंचे दिल्ली

दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए नई दिल्ली पहुंच गए हैं.

BRICS Summit 2026 LIVE: विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और ब्राजील के विदेश मंत्री मौरो विएरा ने हैदराबाद हाउस में मुलाकात की

BRICS Summit 2026 LIVE: विपक्ष पर संबित पात्रा ने साधा निशाना

BRICS Summit 2026 LIVE: 'रूस और भारत मिलकर टेक्नोलॉजी पर काम करेंगे'

BRICS Summit 2026 LIVE: भारत द्वारा 18वें BRICS शिखर सम्मेलन में वैश्विक नेताओं की मेज़बानी करने के कारण राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुरक्षा बढ़ा दी गई है

BRICS Summit 2026 LIVE: ब्रिक्स सम्मेलन में बोले केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव भी ब्रिक्स समिट में हिस्सा लेने भारत पहुंचे

रूस के फर्स्ट डिप्टी PM डेनिस मंतुरोव BRICS समिट के लिए भारत पहुंचे

एशियन इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक (AIIB) की प्रेसिडेंट जू जियायी ब्रिक्स सम्मेलन में भाग लेने भारत पहुंचीं

नाइजीरिया की विदेश मंत्री बियांका ओडुमेग्वु-ओजुकु दिल्ली पहुंचीं

ब्रिक्स समिट के लिए भारत मंडपम में बनाए गए इंटरनेशनल मीडिया सेंटर की झल

उरुग्वे के विदेश मंत्री मारियो लुबेटकिन 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने दिल्ली पहुंचे

दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ब्रिक्स समिट में शामिल होने दिल्ली पहुंचे

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान कैसी रहेगी सुरक्षा, दिल्ली पुलिस स्पेशल पुलिस कमिश्नर ने बताया

ब्रिक्स समिट के लिए केंद्रीय मंत्री और राज्यों के CM एक ही बस में एक साथ यात्रा

पूरा भरोसा है सार्थक और सकारात्मक चर्चा होगी - पीएम मोदी

ब्रिक्स में शामिल होने के लिए फिलीपींस से मा. थेरेसा पी. लाजारो दिल्ली पहुंची हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ