---विज्ञापन---

देश angle-right

स्वतंत्रता दिवस पर 1057 पुलिस, फायर और जेल कर्मियों को सम्मान, 301 को वीरता पदक; गृह मंत्रालय ने जारी की लिस्ट

स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर केंद्र सरकार ने पुलिस, फायर और जेल कर्मियों के लिए 1057 पदकों का ऐलान किया है. इनमें 301 जांबाजों को वीरता पदक से नवाजा जाएगा, जिसमें सबसे ज्यादा 197 पदक नक्सल प्रभावित इलाकों के जवानों को मिले हैं. गृह मंत्रालय ने पूरी लिस्ट जारी कर दी है.

---विज्ञापन---

स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर केंद्र सरकार ने देश की आंतरिक सुरक्षा और नागरिकों की रक्षा में जुटे जांबाजों को बड़ा सम्मान दिया है. गृह मंत्रालय ने पुलिस, अग्निशमन सेवा, होमगार्ड, नागरिक सुरक्षा और जेल विभाग के कुल 1,057 जवानों और अधिकारियों को वीरता व सेवा पदकों से सम्मानित करने की घोषणा की है. इस बार कुल 301 कर्मियों को उनके अदम्य साहस, जान-माल की रक्षा और अपराधियों के खिलाफ साहसिक अभियानों के लिए प्रतिष्ठित ‘वीरता पदक’ दिया जाएगा. इनमें 272 पुलिसकर्मी और 29 अग्निशमन कर्मी शामिल हैं. गृह मंत्रालय ने पूरी लिस्ट जारी कर दी है.

301 जवानों को मिला वीरता पदक

इस बार कुल 301 कर्मियों को उनके अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठा के लिए ‘वीरता पदक’ दिया जा रहा है. इनमें 272 पुलिसकर्मी और 29 फायर सर्विस कर्मी शामिल हैं. वीरता पदकों में सबसे बड़ी हिस्सेदारी वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में तैनात जवानों की है, जहां के 197 जवानों को यह सम्मान मिला.
जम्मू-कश्मीर में अदम्य साहस दिखाने वाले 51 कर्मियों को पदक से सम्मानित किया गया है. पूर्वोत्तर राज्यों से 12 और देश के अन्य हिस्सों से 41 जवानों को वीरता पदक दिया गया है.

---विज्ञापन---

विशिष्ट और सराहनीय सेवा के लिए भी सम्मान

वीरता के अलावा लंबी और निष्ठावान सेवा के लिए भी पदकों की घोषणा की गई है. कुल 92 कर्मियों को राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक मिला है. इनमें पुलिस सेवा से 83, फायर सर्विस से 4, सिविल डिफेंस व होम गार्ड से 3 और जेल विभाग से 2 कर्मी शामिल हैं. कर्तव्य के प्रति सच्ची निष्ठा और उल्लेखनीय सेवा के लिए 664 कर्मियों को मेरिटोरियस सर्विस मेडल दिया गया है. इसमें पुलिस सेवा के 606, फायर सर्विस के 28, सिविल डिफेंस व होम गार्ड के 18 और जेल विभाग के 12 कर्मचारी शामिल हैं. यह सम्मान उन जांबाजों के समर्पण और बलिदान का प्रमाण है, जो हर परिस्थिति में देश और नागरिकों की रक्षा के लिए तत्पर रहते हैं. पदक विजेताओं की राज्यवार पूरी सूची गृह मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है.

First published on: Aug 14, 2026 11:26 AM

End of Article

About the Author

Vijay Jain

विजय जैन भारतीय मीडिया जगत का एक विश्वसनीय और प्रतिष्ठित नाम हैं. वर्तमान में न्यूज 24 में सीनियर न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत विजय को प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 23 से अधिक वर्षों का लंबा और समृद्ध अनुभव है. राजनीति, चुनाव, बिजनेस, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसी हर प्रमुख बीट पर मजबूत पकड़ रखने वाले विजय अपनी निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. पत्रकारिता में उनके अद्वितीय योगदान और नैतिक मूल्यों को बनाए रखने के लिए उन्हें साल 2018 में प्रतिष्ठित 'नेशनल श्रीफल अवार्ड' से सम्मानित किया गया था. डिजिटल दौर में वे ट्रेडिशनल जर्नलिज्म के अनुभवों को न्यू-एज मीडिया और SEO स्ट्रेटेजी के साथ जोड़कर खबरों को नया आयाम दे रहे हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola