Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

Assembly Election 2026: 5 राज्यों में ‘महाचुनाव’ के लिए क्या है EC की तैयारी? जानिए CEC ज्ञानेश कुमार की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया. उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया कि इलेक्शन के लिए चुनाव आयोग की क्या तैयारियां हैं.

Author
Written By: Varsha Sikri Updated: Mar 15, 2026 17:51
Gyanesh Kumar on Assembly Election 2026
Credit: Social Media

रविवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ने इस साल 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा इलेक्शन की तारीखों का ऐलान किया. उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया कि केरल, असम और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को वोटिंग होगी और 4 मई को काउंटिंग की जाएगी. तमिलनाडु में 23 अप्रैल को मतदान होगा और 4 मई को मतगणना की जाएगी.वहीं पश्चिम बंगाल में 2 चरणों में वोटिंग होगी. पहले फेज का चुनाव 23 अप्रैल को और दूसरे फेज की वोटिंग 29 अप्रैल होगी. पश्चिम बंगाल के लिए मतगणना की तारीख भी 4 मई ही तय की गई है. मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि गोवा, गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र, नागालैंड और त्रिपुरा की 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होंगे. उन्होंने बताया कि गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा के विधानसभा क्षेत्रों के लिए 9 अप्रैल को और गुजरात और महाराष्ट्र के विधानसभा क्षेत्रों के लिए 23 अप्रैल को वोटिंग होगी.

ये भी पढ़ें: Election 2026 Date: 9 अप्रैल को मतदान, 4 मई को आएंगे नतीजे, EC ने किया असम में चुनाव की तारीखों का ऐलान

CEC ज्ञानेश कुमार की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें

  1. पांच राज्यों में 824 सीटों पर चुनाव होगा, जिनमें करीब 17.4 करोड़ वोटर इस बार मतदान करेंगे
  2. पश्चिम बंगाल में कुल 6.44 करोड़ और असम में कुल 2.5 करोड़ मतदाता वोट डालेंगे
  3. चुनाव के लिए 8.5 लाख सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं
  4. 5 राज्यों के लिए करीब 25 लाख चुनाव अधिकारी तैनात किए गए हैं
  5. चुनाव को पारदर्शी बनाने के लिए SIR किया गया है, SIR के दौरान अच्छा काम करने वाले BLO को बधाई
  6. असम में 31 हजार पोलिंग बूथ बनाए गए, मतगणना के लिए 40 हजार कर्मचारी तैनात
  7. EVM में प्रत्याशियों के कलर फोटो होंगे, मोबाइल ऐप पर हर जानकारी मिलेगी
  8. बूथ कर्मियों को पहचान पत्र मिलेंगे, निष्पक्ष तरीके से चुनाव होगा
  9. चुनाव के दौरान सभी पोलिंग स्टेशनों पर वेबकास्टिंग होगी
  10. चुनाव के दौरान सोशल मीडिया पर फेक न्यूज पर कड़ी नजर रखी जाएगी, कोई हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी

ये भी पढ़ें: Election 2026 Date: तमिलनाडु में 23 अप्रैल को होगी वोटिंग, सिंगल फेज में मतदान; 4 मई को आएंगे नतीजे

First published on: Mar 15, 2026 05:35 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.