Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य की बिगड़ी तबीयत अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर

अमर देव पासवान, कोलकाता: पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य की शनिवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें चिकित्सकों की निगरानी में ग्रीन कोरिडोर बनाकर शाम करीब 4:30 बजे वुडलैंड्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। 79 साल के बुद्धदेव भटाचार्य को अस्पताल के ICU विभाग में रखा गया है। ICU में वे पांच सदस्यीय एक […]

Author
Edited By : Om Pratap Updated: Jul 30, 2023 09:13
West Bengal news, Former CM Buddhadeb Bhattacharya, Buddhadeb Bhattacharya hospitalized, Buddhadeb Bhattacharya health

अमर देव पासवान, कोलकाता: पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य की शनिवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें चिकित्सकों की निगरानी में ग्रीन कोरिडोर बनाकर शाम करीब 4:30 बजे वुडलैंड्स अस्पताल में भर्ती कराया गया।

79 साल के बुद्धदेव भटाचार्य को अस्पताल के ICU विभाग में रखा गया है। ICU में वे पांच सदस्यीय एक मेडिकल बोर्ड की टीम की देख रेख मे हैं। अस्पताल के चिकित्सकों के मुताबिक, शनिवार दोपहर उन्हें पहले सांस लेने में दिक्कत हुई। फिर उनका ऑक्सीजन लेबल कम हो गया।

---विज्ञापन---

डॉक्टरों के मुताबिक, उनकी हालत देखकर बेहतर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराने का फैसला लिया गया। इलाज शुरू होने के बाद उनकी ऑक्सीजन लेवल में काफी सुधार हुआ है। लेकिन, अभी भी उन्हें ICU में ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है।

राज्यपाल सीवी आनंद बोस पहुंचे अस्पताल

पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य को अस्पताल में भर्ती कराए जाने की सूचना के बाद राज्यपाल डॉ. सीवी आनंद बोस भी कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों की टीम से उनका हाल जाना। उधर, पश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्ष सुकांत मजूमदार पश्चिम बंगाल के पूर्व सीएम बुद्धदेव भट्टाचार्य से मिलने अस्पताल पहुंचे।

---विज्ञापन---

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी फोन करके बुद्धदेव के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। कोलकाता के दौरे पर आए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी उनके शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना की। बता दें कि बुद्धदेव भट्टाचार्य साल 2000 में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री बने थे। वे 2011 तक इस पद पर बने रहे थे।

First published on: Jul 30, 2023 09:13 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.