Kumar Gaurav
Read More
---विज्ञापन---
पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच केंद्र सरकार ने बुधवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई, जिसमें सरकार ने साफ कहा कि देश में ऊर्जा आपूर्ति और रणनीतिक स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और पैनिक की कोई जरूरत नहीं है. बैठक करीब डेढ़ घंटे चली. बैठक की शुरुआत रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के संबोधन से हुई, जिसके बाद विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने विस्तृत प्रेजेंटेशन दिया . विदेश मंत्री एस. जयशंकर और पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भी विपक्ष के सवालों के जवाब दिए.
बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी शामिल हुए. वहीं विपक्ष की ओर से जेडीयू के लल्लन सिंह, संजय झा, समाजवादी पार्टी के धर्मेंद्र यादव, कांग्रेस के तारिक अनवर, मुकुल वासनिक, CPI(M) के जॉन ब्रिटास, आम आदमी पार्टी के संजय सिंह समेत कई नेता पहुंचे. हालांकि तृणमूल कांग्रेस का कोई सांसद बैठक में मौजूद नहीं रहा.
यह भी पढ़ें: उड़ान योजना को मंजूरी, ₹28,840 करोड़ से बढ़ेगी कनेक्टिविटी
सरकार ने प्रेजेंटेशन में बताया कि:
बैठक में विपक्ष ने कई मुद्दे उठाए:
यह भी पढ़ें: जदयू सांसद गिरिधारी यादव पर सियासी आरोप, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने भेजा नोटिस
सरकार ने सर्वदलीय बैठक के जरिए यह संदेश देने की कोशिश की कि वैश्विक संकट के बावजूद भारत की ऊर्जा सुरक्षा और कूटनीतिक स्थिति मजबूत है. वहीं विपक्ष ने पारदर्शिता, विदेश नीति और रणनीतिक फैसलों पर सवाल उठाकर सरकार को घेरने की कोशिश की.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।