बेंगलुरु में बारिश के बीच CJP के प्रोटेस्ट में उमड़े युवा, अभिजीत दीपके के साथ दिखे एक्टर प्रकाश राज

Bengaluru Cockroach Janta Party Protest: नीट परीक्षा में हुई गड़बड़ी को लेकर बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में भारी बारिश के बीच युवाओं ने बड़ा प्रदर्शन किया. इस आंदोलन में अभिनेता प्रकाश राज और पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक भी शामिल हुए. प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की है.

NEET Exam Scam, cockroach janta party, Prakash Raj, Sonam Wangchuk, Bengaluru Protest, Dharmendra Pradhan

Bengaluru Cockroach Janta Party Protest: नीट (NEET) परीक्षा में सामने आई कथित अनियमितताओं और पेपर लीक के मुद्दे पर देश भर में गुस्सा बढ़ता जा रहा है. रविवार को कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में हजारों युवाओं ने सड़कों पर उतरकर केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया. मूसलाधार बारिश के बावजूद छात्रों और युवाओं का हौसला कम नहीं हुआ और वे लगातार केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते रहे.

विज्ञापन

इस आंदोलन को तब और मजबूती मिली जब मशहूर अभिनेता प्रकाश राज, जाने-माने पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके भी प्रदर्शनकारियों के समर्थन में फ्रीडम पार्क पहुंचे. इस दौरान युवाओं के हाथों में कई तरह के पोस्टर थे, जिनमें से एक पोस्टर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर लिखा था— ‘ब्रिटिश जनता पार्टी को ना कहिए’. इस नारे के जरिए प्रदर्शनकारियों ने केंद्र की सत्ताधारी भाजपा सरकार पर तीखा तंज कसा.

विज्ञापन

भीड़ को संबोधित करते हुए अभिनेता प्रकाश राज ने सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा, “इस देश की युवा पीढ़ी ने अब अपने हक के लिए लड़ने का फैसला कर लिया है. युवा अब देश के बुजुर्ग नेताओं (चाचाओं और बुआओं) से कह रहे हैं कि आप लोग रिटायरमेंट की उम्र के बाद भी देश पर राज कर रहे हैं, अब जाइए. हम युवा अपने भविष्य को बचाने के लिए यह लड़ाई लड़ रहे हैं.”

यह प्रदर्शन ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के बैनर तले आयोजित किया गया था, जो सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं को एकजुट कर रही है. इससे पहले इस संगठन ने देश की राजधानी नई दिल्ली में भी ऐसा ही एक बड़ा प्रदर्शन किया था. संगठन के नेताओं का कहना है कि नीट परीक्षा का पेपर लीक होना और इसमें हुई गड़बड़ियां पूरी तरह से केंद्र सरकार की विफलता को दर्शाती हैं.

विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि इस पूरे घोटाले के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ तुरंत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए. इसके साथ ही, भविष्य में ऐसी महत्वपूर्ण परीक्षाओं में किसी भी तरह की धांधली को रोकने के लिए नए और कड़े सुरक्षा उपाय लागू किए जाएं. बारिश के बीच भी प्रदर्शनकारी अपनी मांगों को लेकर डटे रहे और उन्होंने साफ कर दिया कि जब तक इंसाफ नहीं मिलता, देश के अलग-अलग हिस्सों में यह आंदोलन इसी तरह जारी रहेगा.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ