Weather Update Today: देश के इन राज्यों में आफत की बारिश, ओले भी गिरेंगे

Weather Update
विज्ञापन

Weather Update Today : करीब एक हफ्ते तक कमजोर रहने के बाद पिछले दो दिनों से एकबार फिर मॉनसून सक्रिय है। इसके कारण फिर से मॉनसून की गतिविधियों में तेजी आ गई है। इसी कड़ी में आज भी देश के कई हिस्सों में हल्की से भारी बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग (IMD) के मताबिक महाराष्ट्र के कई इलाकों में भारी से अति भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने आज मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और पालघर समेत जिलों में बारिश ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इनमें से कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज हवा चलने की भी संभावना है।

Advertisment

एमआईडी के मुताबिक पश्चिम बंगाल, उप हिमालय क्षेत्र, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, सिक्किम, झारखंड, बिहार में आज से शनिवार तक वर्षा की संभावना है।

विज्ञापन

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के पूर्वानुमान (Weather Update Today) जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार, झारखंड, विदर्भ, मराठवाड़ा, पश्चिम बंगाल के साथ-साथ उत्तर-पूर्वी राज्यों में कई जगहों पर हल्की, मध्यम और भारी बारिश की संभावना है।

इसके साथ ही गुजरात, महाराष्ट्र, विदर्भ, मराठवाड़ा, छत्तीसगढ़, केरल, तेलंगाना, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, कोंकण, गोवा, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह समेत कई जगहों पर हल्की, मध्यम और भारी बारिश की आशंका है।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ