Weather Update IMD Forecast: देश के कुछ राज्यों में ठंड का असर कम होने लगा है। हालांकि उत्तर भारत कुछ राज्यों में सुबह-शाम हल्का कोहरा देखने को मिला, लेकिन हिमाचल प्रदेश और इसके आस-पास के राज्यों में दिल्ली-NCR तक मौसम साफ है। हालांकि सर्द शीतलहर ने ठिठुरन बढ़ाई हुई है, लेकिन दिन में धूप खिलने से तापमान में बढ़ रहा है, जिससे गर्माहट महसूस हो रही है। उत्तर-पश्चमी हवाओं के कारण ठंड के तेवर ढीले पड़े हैं, लेकिन अभी सर्दी का सीजन खत्म नहीं हुआ है। मौसम विभाग का अनुमान है कि पाकिस्तान की तरफ एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है, जिसके असर से 5 दिन उत्तर भारत के राज्यों में शीतलहर चलती रहेगी।
फरवरी के पहले हफ्ते में होगी बारिश
29-30 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ी इलाकों में पहुंचेगा, जिसके असर से उत्तर भारत के राज्यों में मौसम करवट बदलेगा। इसके बाद फरवरी के पहले हफ्ते में भारी बारिश हो सकती है, जिससे ठंड का प्रकोप फिर बढ़ सकता है। अगले 5 दिन उत्तरी-पश्चिमी हवाएं पंजाब से लेकर उत्तर प्रदेश तक और बिहार से लेकर झारखंड तक चलेंगी।
इस दौरान विदर्भ के आसपास एंटी साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव होने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ से पैदान होने वाली हवाएं और एंटी साइक्लोन के असर से ही शीतलहर का प्रकोप बढ़ेगा। हवा में नमी होने से फरवरी के पहले हफ्ते में बारिश होगी। आइए जानते हैं कि दिल्ली-NCR समेत देशभर में मौसम कैसा रहने वाला है?
दिल्ली-NCR में 2 दिन बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दिल्ली-NCR में 29 जनवरी की रात से मौसम करवट बदलेगा और इसके बाद फरवरी के पहले हफ्ते में कभी भी बारिश हो सकती है। 2 दिन बारिश होने के आसार है। फिलहाल दिल्ली-NCR में मौसम साफ है। सर्द शीतलहर के कारण सुबह शाम ठिठुरन महसूस होती है, लेकिन दिन में धूप खिलने से गर्मी महसूस होने लगी है।
दिल्ली में बीते दिन अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। वहीं आज 25 जनवरी दिन शनिवार की सुबह अधिकतर तापमान 17.76 °C रहा। दिन में न्यूनतम और अधिकतम तापमान 9.05 °C और 23.45 °C रहने के आसार हैं। हवा में 32% नमी है और हवा की गति 32 किलोमीटर प्रति घंटा है। सूरज सुबह 7:12 बजे उदय हुआ और शाम 5:54 बजे अस्त होगा।
इन राज्यों में बारिश-कोहरे की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन निचले क्षोभमंडल स्तर पर पूर्वोत्तर असम पर स्थित है। इसके प्रभाव से अरुणाचल प्रदेश और पूर्वोत्तर राज्य असम में कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 29 जनवरी से एक पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। इसके असर से 29 और 30 जनवरी को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में छिटपुट बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं।
25-26 जनवरी को हिमाचल प्रदेश और पंजाब के अलग-अलग इलाकों में शीत लहर चल सकती है। आज से 27 जनवरी तक गंगीय पश्चिम बंगाल, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, ओडिशा, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में घना कोहरा छा सकता है। 26 जनवरी तक दौरान बिहार के कुछ हिस्सों में कोल्ड डे रहेगा।
संबंधित खबरें
क्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
58 mins ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
1 hr agoमेट्रो, हाईवे और रेलवे… PM मोदी ने तमिलनाडु को दी 13,000 करोड़ की सौगात
1 hr agoहिंदू रक्षा दल के 4 सदस्य गिरफ्तार, CJP प्रोटेस्ट में मारपीट का आरोप
2 hrs ago'सोते हुए उठाया, किडनैप किया गया', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का वीडियो
4 hrs ago'न बैरिकेडिंग न इंटरनेट बंद कर सकते', दिल्ली पुलिस को SC का बड़ा आदेश
5 hrs agoCJP प्रदर्शनकारियों के खिलाफ एक्शन, दिल्ली पुलिस ने की हैं 20 से ज्यादा FIR
5 hrs agoदिल्ली में CJP प्रदर्शन की वजह से दुकानदारों को कितना हो रहा नुकसान?
6 hrs agoकिन शर्तों पर रिहा हुए अभिजीत, सौरव, आशुतोष? मजिस्ट्रेट के छोड़ने के आदेश
7 hrs agoकहां हैं अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रांका? CJP-अरविंद केजरीवाल का सवाल
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines