Weather Update IMD Forecast: देशभर में ठंड का प्रकोप जारी है। चारों पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, लेह लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में बर्फबारी का दौर जारी है। इसके असर से उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में कहीं बारिश है तो कहीं घना कोहरा देखने को मिल रहा है। कहीं-कहीं दिन में धूप खिलने के साथ ठंडी हवाएं चल रही है। इससे इन राज्यों में तापमान में गिरावट दर्ज हो रही है। हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी के कारण नेशनल हाईवे-3, नेशनल हाईवे-305 और अटल टनल बंद है।
दिल्ली-NCR की बात करें तो इन दोनों शहरों में सुबह-शाम हल्का कोहरा है, लेकिन दिन में धूप निकलने के साथ ठंडी हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने 2 दिन दिल्ली-NCR में बारिश होने का अलर्ट दिया है। इसके अलावा 3 राज्यों में तूफानी हवाएं चलने और 15 से ज्यादा राज्यों में बारिश के साथ कोहरा छाने की चेतावनी भी है। आइए जानते हैं कि देशभर में मौसम का हाल कैसा है?
इन राज्यों में बरसेंगे बादल
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, एक पश्चिमी विक्षोभ निचले और मध्य क्षोभमंडल में स्थित है। पूर्वी हवाओं के साथा एक ट्रफ निचले क्षोभमंडल स्तर पर गुजरात से उत्तरी राजस्थान तक फैला हुआ है। इसके प्रभाव से 21 जनवरी तक पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में छिटपुट बारिश/बर्फबारी होने की संभावना है। पश्चिमी हवाओं के साथ एक ट्रफ पूर्व की ओर बढ़ रहा है, जो बंगाल की खाड़ी से आने वाली दक्षिण-पूर्वी हवाओं के साथ संपर्क में आने पर तीव्र हो जाएगा। इसके असर से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में बारिश/बर्फबारी होने की संभावना है।
21 से 23 जनवरी के दौरान उत्तर-पश्चिमी भारतीय मैदानी इलाकों पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में, 22 को राजस्थान में, 22 और 23 जनवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में और 23 जनवरी को उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर बारिश और भारी बर्फबारी होने की संभावना है। पूर्वी हवाओं के साथ एक ट्रफ निचले स्तर पर तमिलनाडु तट से दूर बंगाल की दक्षिण-पश्चिमी खाड़ी पर स्थित है। इसके प्रभाव से तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और कराईकल में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने, तूफानी हवाएं चलने और बिजली गिरने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी।
इन राज्यों में कोहरे-शीतलहर का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम उत्तर प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, बिहार, ओडिशा, मध्य प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 22 जनवरी तक घना कोहरा छाएगा और शीतल लहर चलने की भी संभावना है। इनमें से कुछ राज्यों में बारिश होने की भी चेतावनी है।
दिल्ली-NCR में कितना तापमान?
राजधानी दिल्ली में आज हल्का कोहरा छाया रहा। बीते 2 दिन से दिल्ली-NCR में दिन में धूप खिल रही है, लेकिन कोल्ड वेव चल रही है। दिल्ली में आज 19 जनवरी की सुबह अधिकतम तापमान 18.93 °C है। दिन में न्यूनतम और अधिकतम तापमान 11.05 °C और 23.73 °C रहने के आसार हैं। हवा में 40% नमी है और हवा की गति 40 किलोमीटर प्रति घंटा है। सूरज सुबह 7:14 बजे उदय हुआ और शाम 5:48 बजे अस्त होगा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 20.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री रिकॉर्ड हुआ।
संबंधित खबरें
स्मिथ मच्छार की बहादुरी ने दिलाई इंडियन नैनी की याद, 9/11 हमले में बचाई थी 2 साल के इजरायली बच्चे की जान
1 hr agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी ने मांगी VRS, बोले-निजी फैसला
3 hrs agoपेंडिंग हैं चालान तो न बनेगा PUC और न रिन्यू होगा ड्राइविंग लाइसेंस, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; ब्लैकलिस्ट होंगी गाड़ियां
5 hrs agoबचपन में कैसे थे कैप्टन स्मित मच्छार, दोस्त ने याद किए पुराने दिन; पड़ोसियों ने बताए परिवार के हाल
6 hrs ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
6 hrs agoफॉर्म-6 में चेंज का आदेश किसने दिया? राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल
7 hrs ago'INDIA' महाबैठक में सोनिया गांधी की एंट्री ने क्यों चौंकाया? हॉल में कैसे मची अफरातफरी
8 hrs agoCBSE Datesheet 2027: 10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
8 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सऊदी से एयरलिफ्ट हुए कैप्टन स्मित मच्छार, अब अबू धाबी में होगा बेहतर इलाज
11 hrs ago'प्रधानमंत्री सामाजिक न्याय और समानता के खिलाफ', राहुल गांधी ने PM मोदी पर साधा निशाना
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines