Weather Forecast: दिल्ली-NCR समेत 10 राज्यों में फिर होगी बारिश, पढ़ें IMD का ताजा अलर्ट

Delhi NCR Weather Forecast IMD Alert: मौसम विभाग ने दिल्ली-NCR समेत देशभर के 10 राज्यों में बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। अगले 4 दिन मौसम खराब रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ और हवाओं के कारण मौसम बदल रहा है। समुद्री इलाकों में गर्मी का अहसास होगा, लेकिन मैदानों इलाकों में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी होने की संभावना बनी हुई है।

Delhi NCR IMD Rain Alert

मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है।

विज्ञापन

Weather Forecast IMD Latest Update: देशभर में मौसम एक बार फिर करवट बदलने वाला है। मौसम विभाग ने दिल्ली-NCR समेत 10 राज्यों में बारिश होने का अलर्ट जारी किया है, क्योंकि 2-2 पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहे हैं। आज 11 मार्च से दोनों का असर पूरे देश में देखने को मिलेगा। एक पश्चिमी विक्षोभ तेलंगाना से तमिलनाड़ु की ओर बढ़ रहा है।

दूसरा ओडिशा से आंध्र प्रदेश की तरफ जा रहा है। ऐसे में इन राज्यों से सटे इलाकों में जहां गर्मी बढ़ सकती है, वहीं देश के बाकी राज्यों में बारिश होने के आसार बने हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ और हवाओं के कारण ही मार्च के दूसरे हफ्ते में भी देश का मौसम ठंडा बना हुआ है। सुबह-शाम लोगों को ठंडक का अहसास हो रहा है।

विज्ञापन

 

पश्चिमी विक्षोभ और हवाओं का असर

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली-NCR में मार्च के दूसरे हफ्ते में भी तापमान 10 डिग्री से नीचे जा रहा है। लगातार छठे दिन रविवार को भी दिल्ली का तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा है। पश्चिमी विक्षोभ का असर लगातार पिछले एक हफ्ते से देखने को मिल रहा है। हालांकि आज तापमान थोड़ा बढ़ सकता है, लेकिन बुधवार से बारिश और ज्यादा ठंडक का अहसास करा सकती है।

विज्ञापन

ऐसे में अगले 3 दिन में दिल्ली-NCR का अधिकतम तापमान 30 डिग्री रहने के आसार हैं। न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रह सकता है। जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, ओडिशा, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, पंजाब में आज से अगले 3-4 दिन तक बारिश होने का अलर्ट मौसम विभाग ने दिया है।

 

विज्ञापन

14 मार्च तक पूरे देश में बरसेंगे बादल

ताजा अपडेट के मुताबिक, अगले 2 दिन में तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल राज्यों में गर्मी अपना असर दिखा सकती है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर में बर्फबारी हो सकती है। मैदानी इलाकों में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी से देश के ज्यादातार राज्यों में लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।

विज्ञापन

आज से 14 मार्च तक हिमाचल और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। पंजाब के कुछ शहरों में 12 से 14 मार्च के बीच बदल बरसेंगे। 13-14 मार्च को हरियाणा और उत्तर प्रदेश में बारिश होने का अलर्ट है। बिहार, राजस्थान में भी अन्य राज्यों के मौसम का असर रहेगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ