Weather Forecast: 13 साल बाद मार्च में दिल्ली-NCR ठिठुरा, 10 से नीचे तापमान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?

Weather Forecast Delhi NCR Update: मार्च महीने में भी देश ठिठुर रहा है। राजधानी दिल्ली में भी मौसम साफ होने के बावजूद सर्द हवाओं के कारण ठिठुरन है। मौसम विभाग के अनुसार, 13 साल बाद दिल्ली में तापमान 9 डिग्री से नीचे रहा है। आज और कल भी मौसम ठंडा रहने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। जानें देश का मौसम कैसा रहेगा?

Delhi NCR Weather Update today

Weather Update Today: दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा आज का मौसम?

विज्ञापन

Aaj Ka Mausam 7 March 2024: मार्च महीने के 6 दिन बीत चुके हैं, फिर भी राजधानी दिल्ली में ठंड है। पहाड़ों पर बर्फबारी से दिल्ली-NCR में सर्द हवाएं चल रही हैं, जिन्होंने ठिठुरन का अहसास कराया हुआ है। पिछले 13 साल में पहली बार मार्च महीने में भी दिल्ली से ठंड नहीं गई। 13 साल बाद दिल्ली का तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया।

अमूमन इन महीने में गर्मी का अहसास होने लगता है, लेकिन गत रविवार को दिल्ली-NCR में हुई बारिश और पहाड़ों पर बर्फ पड़ने से दिल्ली में पिछले 3 दिन से सर्द हवाएं चल रही हैं। आज भी मौसम विभाग ने न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रहने का अनुमान लगाया है। हालांकि बारिश होने के आसार नहीं हैं, लेकिन धूप खिलने के साथ ठंडी हवाएं चलती रहेंगी।

विज्ञापन

 

राजधानी में आज और कल ऐसा रहेगा मौसम

बुधवार को सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4 डिग्री कम था। मंगलवार को भी न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस और सोमवार को 9.5 डिग्री सेल्सियस था। बुधवार को अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4 डिग्री कम था। पिछली बार 2019 में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री से भी कम 6.8 डिग्री दर्ज हुआ था।

विज्ञापन

वहीं साल 2003 में दिल्ली-NCR का न्यूनतम तापमान मार्च महीने में 3 दिन 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा था। 5 मार्च को 8.6 डिग्री, 6 मार्च को 8.6 डिग्री सेल्सियस था और 7 मार्च को क्रमशः 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। 1990 में ऐसा 5 दिन चलता रहा। मौसम विभाग के अनुसार, वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने से अगले 2 दिन में पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी हो रही है।

इसका असर दिल्ली पर पड़ेगा। दिल्ली-NCR में आज और कल मौसम साफ रहेगा। अच्छी धूप खिलेगी, लेकिन सुबह-शाम सर्द हवाएं ठंड का अहसास कराती रहेंगी। दिल्ली के कुछ इलाकों में बादल भी छाए रहेंगे। अगले 2 दिन  5-15 किमी प्रति घंटे की  रफ्तार से उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना है। आज-कल अधिकतम तापमान 25 और 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर देशभर में रहेगा

मौसम विभाग के अनुसार, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने का असर देशभर में नजर आएगा। हालांकि मौसम साफ रहेगा, लेकिन सुबह शाम ठंड का अहसास होता रहेगा। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों की तरफ बढ़ रहा। हालांकि मैदानी इलाकों में बारिश होने के आसार नहीं हैं, लेकिन आज और कल देश के कई राज्यों में तापमान 10 डिग्री रहने की संभावना है। अगले हफ्ते से दिन और रात दोनों का तापमान बढ़ने की संभावना है, जिससे गर्मी का अहसास होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ