Delhi NCR Aaj Ka Mausam 6 March 2024: देशभर में मौसम फिर करवट बदल रहा है। फरवरी के बीच में गर्मी का अहसास हुआ, लेकिन मार्च शुरू होते ही पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से मौसम बदल गया। एक बार फिर सुबह शाम ठंडक का अहसास होने लगा है। पिछले 2-3 दिन में मैदानी राज्यों में बारिश और पहाड़ों पर हुई बर्फबारी ने तापमान गिराया। दिल्ली-NCR में आज सुबह भी 30 से 40 किलोमीटर की स्पीड से सर्द हवाएं चल रही हैं।
धूप के साथ सर्द हवाएं ठंडक महसूस कराएंगी
आसमान में बादलों का डेरा है। पछुआ हवाओं ने गलन और ठिठुरन का अहसास कराया। मंगलवार को भी दिन में धूप खिली, लेकिन हवाएं चलती रहीं। रात होते-होते आसमान में बादल छा गए। मौसम विभाग के मुताबिक, आज भी धूप खिलेगी। फिलहाल बारिश होने की संभावना नहीं हैं, लेकिन सर्द हवाएं ठंड का अहसास कराएंगी। आज दिल्ली-NCR में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 22 से 23 डिग्री रहने के आसार हैं।
दिल्ली-NCR में आगे कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी में बीते दिन अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री और न्यूनतम 13.7 डिग्री रहा, लेकिन बुधवार सुबह सर्द हवाएं चलने से तापमान लुढ़क कर 8 डिग्री पहुंच गया। आज आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। 7-8 मार्च को मौसम साफ रहेगा और अच्छी धूप खिलेगी। दिल्ली से सटे नोएडा और गाजियाबाद में भी मौसम साफ रहने की संभावना है। बता दें कि दोनों शहरों में गत रविवार को अच्छी बारिश हुई थी। इसके बाद से ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं।
पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से बरसेंगे बादल
मौसम विभाग के मुताबिक, देश में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हुआ है। इससे आज, कल और परसो जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश में मैदानी इलाकों में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी होने के आसार हैं। अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्य बारिश होगी। असम, मेघालय, नगालैंड में गरज चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी। अगले 2-3 दिन केरल में मौसम गर्म रहने की संभावना है।
उत्तर प्रदेश में 10 मार्च तक मौसम शुष्क रह सकता है, जिससे किसानों को फायदा होगा। बारिश होने के कोई आसार नहीं हैं। आज और कल 2 दिन तक मुंबई वासियों को ठंडक का अहसास होता रहेगा। मुंबई का अधिकतम तापमान 25 से 30 डिग्री और न्यूनतम 18 से 20 डिग्री रह सकता है। आज और कल श्रीनगर में भी बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं। हिमाचल प्रदेश में भी 6 और 7 मार्च को हल्की बारिश हो सकती है।
संबंधित खबरें
SIR: 13.39 करोड़ नाम बाहर, वो कौन लोग है जिनके नाम कटे, क्या विशेष अभियान के बाद बदलेंगे आंकड़े?
29 mins ago'वोटिंग का अधिकार छीनना सही नहीं…' SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट के जज भुइंया का बड़ा बयान
1 hr agoBJP सांसद राधा मोहन दास के घर चोरी, कीमती सामान के साथ गटर का ढक्कन भी गायब
2 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में कल सुनवाई, CJI सूर्यकांत की बेंच करेगी याचिकाओं पर सुनवाई
3 hrs agoकौन हैं एक्ट्रेस कोयल मल्लिक? जो ममता बनर्जी की थीं करीबी, अब BJP ने राज्यसभा से दिया टिकट
7 hrs ago'शेख हसीना के प्रत्यर्पण की नो डेडलाइन', बांग्लादेश की मांग पर भारत ने साफ किया रुख, जानें क्या बोले उच्चायुक्त?
10 hrs agoजीने के मामले में पाकिस्तानियों से आगे भारतीय, लेकिन बांग्लादेशियों से हैं पीछे , WHO की रिपोर्ट में खुलासा
13 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार की बढ़ी मुश्किलें, केरलम सरकार के 20 साल पुराने केस में विजिलेंस जांच के आदेश, जानें क्या है मामला?
13 hrs agoभूकंप के झटकों से इंडोनेशिया में दहशत, रिक्टर स्केल पर 5.2 रही तीव्रता, म्यांमार और भारत में भी महसूस हुआ कंपन
15 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जंतर मंतर पर हुए आज के प्रदर्शन में दिल्ली पुलिस के करीब 15 जवान घायल
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines