---विज्ञापन---

देश angle-right

Weather Forecast: 7 राज्यों में भारी बारिश, 10 में भीषण गर्मी का अलर्ट; जानें दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?

Delhi NCR Today Weather Forecast: दिल्ली में आज मौसम कैसा रहेगा? देश के अन्य राज्यों में गर्मी होगी या बादल बरसेंगे, मौसम विभाग ने इसे लेकर ताजा अपेडट जारी किया है। भारी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है। लू के थपेड़े और उमस भी परेशान करेगी।

---विज्ञापन---

Delhi NCR Today Weather Forecast: आज दिल्ली-NCR का मौसम ठंडा-ठंडा, कूल-कूल है। हालांकि अच्छी धूप खिली हुई हे, लेकिन कल शाम को हुई भारी बारिश का असर वातावरण में बना हुआ है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 26 अप्रैल से वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने की संभावना जताई है। इसके चलते देश के पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।

मैदानी राज्यों में भीषण गर्मी पड़ सकती है। लू के थपेड़े लोगों को परेशान कर सकते हैं। हालांकि कुछ राज्यों में हल्की बूंदाबांदी होने और बादल छाए रहने के आसार जताए गए हैं, लेकिन उमस से लोग परेशान हो सकते हैं। अप्रैल महीने में हो रही इस बारिश को प्री-मानसून कह सकते हैं। मई में बारिश हुई तो वह भी प्री-मानसून कहलाएगी।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

दिल्ली में ऐसा रहेगा आने वाले दिनों में मौसम

बता दें कि दिल्ली-NCR में बीते दिन शाम करीब 5 बजे अचानक मौसम ने करवट बदली। घने काले बादल छाए और आंधी तूफान आया। इसके बाद तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई। करीब 30 मिनट बादल बरसते रहे। 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। इससे तापमान में करीब 3 डिग्री की गिरावट आई।

मंगलवार को बारिश होने के बाद अधिकतम तापमान 36 डिग्री दर्ज किया गया। आज अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहने के आसार हैं। गुरुवार 25 अप्रैल को मौसम साफ रहने की संभावना है। लू के थपेड़े और बारिश के बाद होने वाली उमस परेशान कर सकता है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री रह सकता है। न्यूनतम तापमान भी 23 डिग्री तक रहने की संभावना है।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

बाकी राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, 26 अप्रैल से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से जम्मू कश्मीर, लेह लद्दाख, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में भारी बारिश होने की संभावना है। गंगीय पश्चिम बंगाल और ओडिशा के अलग-अलग हिस्सों में उष्ण लहर चलेगी। पूर्वी उत्तरप्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, रायलसीमा, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुदुचेरी, कराईकल, उत्तर और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में आज 24 अप्रैल को उष्ण लहर चलने की संभावना है।

गंगीय पश्चिम बंगाल, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और ओडिशा के अलग-अलग स्थानों में, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा, तेलंगाना और उत्तर दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 25, 26 और 27 अप्रैल को उष्ण लहर चलने की संभावना है। अगले 24 घंटों में पूर्वी असम, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिमी हिमालय, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मराठवाड़ा, विदर्भ, कर्नाटक के कुछ हिस्सों, केरल, लक्षद्वीप, मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र और दक्षिण पूर्व गुजरात में तेज हवाएं चलेंगी और हल्की बारिश होने की भी संभावना है।

---विज्ञापन---

 

First published on: Apr 24, 2024 07:15 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola