Aaj Ka Mausam: देश के मौसम के मिजाज में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में भीषण ठंड का प्रकोप है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब, राजस्थान, मध्यप्रदेश, बिहार समेत कई इलाकों पिछले कई दिनों से कड़ाके की सर्दी पर रही है। मौसम विभाग के मुताबिक 31 दिसंबर से फिर से कई इलाकों शीत लहर और घने कोहरे का प्रकोप बढ़ेगा। कई जगहों पर दो जनवरी तक न्यूनतम तापमान चार डिग्री तक पहुंच जाएगा।
ठंड के साथ-साथ धुंध और कहरे ने भी लोगों को मुश्किलें में डाला दिया है। धुंध और घने कोहरे के कारण कई जगहों पर सुबह के समय विजिबिलिटी शून्य तक पहुंच जाती है। इससे आम जनजीवन के साथ-साथ यातायात भी काफी प्रभावित हो रहा है। कोहरे की सबसे ज्यादा मार लंबी दूरी की ट्रेनों पर भी पड़ रही है। कोहरे के कारण ट्रेनें भी लेट हो रही है तो इसे रद्द भी करना पड़ रहा है। इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
और पढ़िए – चूरू में तापमान -0.5, हाड़-मांस सब जाम, Delhi-NCR समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड का दिखेगा विकराल रूप
इस बीच मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ दिनों तक गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ों पर बर्फबारी (Snowfall) के साथ बारिश के जारी रहने की संभावना है। हिमालयी इलाकों में पिछले कई दिनों से लगातार हो रहे हिमपात के कारण तापमान का पारा गिरकर शून्य से नीचे यानी माइनस में पहुंच गया है। कई जगहों पर पानी जम चुका है। जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
वहीं पहाड़ों से चल रही ठढ़ी हवाओं ने उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में सर्दी और बढ़ा दी है। कई जगहों पर पिछले कुछ दिनों से शीतलहर जैसी हालात है। ठंड का आलम यह है कि लोग दिन में भी घर में कैद रहने को मजबूर हैं। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, समेत कई राज्यों में तापमान पारा तेजी से लुढ़कता जा रहा है।इससे लोगों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा है।
और पढ़िए –जम्मू के सिधरा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, चार आतंकी ढेर
निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के मुताबिक कुछ जगहों पर आज कोल्ड डे की स्थिति कम होने की संभावना है। वहीं उत्तर भारत के कई हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं। आज पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाया रहेग।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
Kal Ka Mausam: दिल्ली-NCR में साफ रहेगा आसमान, विदाई की राह पर मानसून; कुछ राज्यों में हो सकती है हल्की बूंदा-बांदी
6 hrs agoअचानक बस कंडक्टर की तरह टिकट क्यों काटने लगे सीएम विजय? महिलाओं ने मुख्यमंत्री की उतारी बलाएं
8 hrs agoस्मित मच्छार को देश का बड़ा सम्मान देगा इजरायल, राजदूत ने किया ऐलान; बोले- इस उपकार को कभी नहीं भूलेंगे
8 hrs agoBSF ने ढेर किए 2 घुसपैठिए, पंजाब के तरनतारन में सीमा पार करने की कोशिश में थे पाकिस्तानी
12 hrs agoपहलगाम हमले के आखिरी आतंकी हाशिम मूसा को सेना ने कैसे किया ढेर? 527 दिन से चल रही थी तलाश
13 hrs agoलद्दाख में चीन सीमा के पास बनेगी 150 किमी लंबी सड़क, DBO और डेपसांग तक पहुंचेगी सेना की रसद
14 hrs ago'हनुमान जी ने बचाया...', कैप्टन मच्छार ने PM मोदी को फोन कॉल पर बताया, हमले के वक्त कैसे मिली हिम्मत
14 hrs ago'बापू के सम्मान में खरीदें खादी', गांधी जयंती पर PM मोदी ने देशवासियों से की खास अपील
14 hrs ago'SIR में कट गया नाम तो ना हों परेशान', 20 राज्यों में चलेगा चुनाव आयोग का अभियान, घर-घर जाकर फॉर्म 6 भरवाएंगे BLO
15 hrs agoiPhone Users Good News: भारत में शुरू हुई Apple Pay सर्विस, जानिए बिना OTP और PIN के कैसे होंगे पेमेंट
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines