Jammu Kashmir: जम्मू के सिधरा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, चार आतंकी ढेर

Jammu-Kashmir:

Jammu Kashmir: जम्मू के सिधरा इलाके में बुधवार सुबह सुरक्षाबल के जवानों ने चार आतंकियों को ढेर कर दिया। जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) पुलिस ने बताया कि मारे गए आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद किया गया है। आतंकियों की पहचान की कोशिश जारी है। साथ ही इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एडीजीपी मुकेश सिंह ने बताया कि जम्मू के सिधरा इलाके में मुठभेड़ में चार आतंकवादी मारे गए हैं। 7 एके-47 राइफल, 3 पिस्टल समेत अन्य गोला-बारूद बरामद किया गया है। इलाके में सर्च अभियान अभी जारी है। जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के उधमपुर जिले में पुलिस द्वारा 15 किलोग्राम के इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) को डिफ्यूज करने के ठीक एक दिन बाद ये मुठभेड़ हुई।

विज्ञापन

ट्रक में छिपकर जा रहे थे आतंकी

एडीजीपी मुकेश सिंह ने बताया कि हमने एक ट्रक की असामान्य गति देखी और उसका पीछा किया। ट्रक को जम्मू के सिदरा में रोका गया। ट्रक के रूकने के बाद ड्राइवर उतरकर भाग गया। इसके बाद सुरक्षाबल के जवानों ने ट्रक की तलाशी ली तो अंदर छिपे आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग कर दी।

विज्ञापन

इसके बाद सुरक्षाबलों की ओर से भी जवाबी फायरिंग की गई। उन्होंने कहा कि मुठभेड़ खत्म हो गई है। वहां 2-3 आतंकी थे जो हथियारों से लैस थे। उन्होंने बताया कि ट्रक मालिक की अभी पहचान नहीं हो पाई है, ट्रक जम्मू से श्रीनगर जा रहा था।

विज्ञापन

सोमवार को बरामद किया गया था विस्फोटक

बता दें कि सोमवार को बसंतगढ़ इलाके में एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम करते हुए सुरक्षाबलों ने एक बेलनाकार आईईडी, 300-400 ग्राम आरडीएक्स, 7.62 एमएम के सात कारतूस और पांच डेटोनेटर बरामद किए थे। मंगलवार को आईईडी को सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया गया था।

विज्ञापन

प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) की एक कोडेड शीट और एक लेटर पैड पेज भी बरामद किया गया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ