हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Weather Forecast: इन राज्यों पर आज टूटेगा बारिश का सितम, यहां जानें अपने शहर के मौसम का हाल

विज्ञापन

Weather Forecast: अपने अंतिम पड़ाव पर है, हालांकि अभी भी देश के कई इलाकों में मानसून जमकर बरस रहा है। इसी कड़ी में मौसम विभाग (IMD) ने आज भी कई राज्यों बारिश की चेतावनी की है। एमआईडी ने आज भी पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड समेत कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताया है।

अभी पढ़ें – Mumbai Weather Update: मुंबई में बारिश और ट्रैफिक जाम, अगले 48 घंटे रहें सावधान!

मौसम के जानकारों के अनुसार मानसून की सक्रियता अब खत्म हो रही है। पूर्वी दिशा से आने वाली नम हवा की दिशा बदलकर पश्चिमी दिशा की ओर होगी। ऐसे में मानसून विदाई की ओर है। अगले एक से दो दिनों में मौसम विभाग मानसून विदाई की आधिकारिक घोषणा कर सकता है। हालांकि, मानसून ने जाते-जाते सितंबर में जमकर कई इलाकों को भिगोया है।

दरअसल उत्तर भारत के मैदानी शहरों के ऊपर से मानसूनी हवाएं कमजोर होने लगी हैं और अब पश्चिमी शुष्क हवाएं चलने लगी हैं। दूसरी ओर जिन राज्यों में बारिश के लिए स्थितियां अनुकूल हैं उनमें बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिसा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और केरल शामिल है। इसके साथ ही पूर्वोत्तर भारत के भागों में भी फिलहाल बारिश का सिलसिला जारी रहने के आसार हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश में अगले दो दिनों में भारी बारिश का पूर्वानुमान है। वहीं अगले 48 घंटे में बिहार के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है।

निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के मुताबिक उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत, बिहार के कुछ हिस्सों, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, विदर्भ, तमिलनाडु रायलसीमा और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

अभी पढ़ें – Weather Update: आज यहां जमकर बरसेंगे बादल, जानें- IMD का अलर्ट

पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वोत्तर भारत, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, मराठवाड़ा और केरल में बारिश संभव है। वहीं उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में भी आज हल्की बारिश की संभावना है।

अभी पढ़ें – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें