Aaj Ka Mausam: कोहरे के आगोश में पूरा उत्तर भारत तो आज यहां बारिश बढ़ाएगी मुश्किलें
Edited By Pankaj Mishra

Edited By Pankaj Mishra

Aaj Ka Mausam: दिसंबर का महीना अब अपने ढलान पर है और देश का मौसम का मिजाज में तेजी से बदल रहा है। पूरे उत्तर भारत का मौसम का मिजाज बिलकुल सर्द हो गया है। दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पर रही है। कई जगहों पर तो पिछले कई दिनों शीतलहर का प्रकोप अपने चरम पर है। इस बीच आज उत्तर भारत के कई इलाकों में बारिश के आसार हैं। वहीं दक्षिण भारत के कई जगहों पर आज भी बारिश की उम्मीद है।
पिछले कई दिनों से हिमालयी इलाकों में हिमपात के साथ-साथ बारिश हो रही है। मौसम विभाग (India Meteorological Department) के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ों पर बर्फबारी (Snowfall) के साथ बारिश के जारी रहने के आसार हैं। हिमालयी राज्यों में तो तापमान लुढ़कर शून्य से नीचे माइनस में पहुंच गया है। पानी जम चुका है। जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
वहीं पहाड़ों से चलने वाली ठडी हवाओं के कारण उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में भी पिछले तीन-चार दिनों से शीतलहर जैसे हालात हो गए हैं। सर्दी का आलम यह है कि लोग घर में दुबकने को मजबूर हैं। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, समेत कई राज्यों में पारा तेजी से लुढ़कता जा रहा है। आलम यह है कि दिसंबर के चौथे हफ्ते में ही ठंढ़ का कहर अपने चरम पर है। इससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गई है।
इसके साथ ही धुंध और कहरे ने भी लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। धुंध और कोहरे के कारण कई जगहों पर सुबह के वक्त विजिबिलिटी शून्य के करीब पहुंच जाती है जिससे यातायात काफी प्रभावित हो रहा है। कोहरे की सबसे ज्यादा मार लंबी दूरी की ट्रेनों पर भी पड़ रही है। कोहरे के कारण ट्रेनें भी लेट हो रही है। इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के मुताबिक आज भी गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश के साथ-साथ हिमपात के जारी रहने के आसार हैं। गंगा के मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। वहीं तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश, केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह समेत कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश संभव है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: