हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Aaj Ka Mausam: देश 10 से ज्यादा राज्यों पर अगला 48 घंटा भारी, बढ़ते ठंड के बीच होगी भीषण बारिश

विज्ञापन
Weather Update

Aaj Ka Mausam: धीरे-धीरे ठंड अपना रंग दिखाने लगा है। पिछले कई दिनों से देश के कई इलाकों मौसम का पारा लगातार नीचे लुढ़कते जा रहा है। हिमालयी इलाकों में पारा गिरकर शून्य से नीचे पहुंच गया है। वहीं पहाड़ी इलाकों से चल रही बर्फीली हवाओं के कारण उत्तर और मध्य भारत में तापमान का पारा धीरे-धीरे नीचे गिरने लगा है। इससे देश के मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है। सुबह-शाम के साथ-साथ रात में ठंडने लगी है, हालांकि कई इलाकों में दिन में धुप निकलने से लोगों को फिलहाल राहत मिल रही है।

इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने अगले कुछ दिनों में देश के कई हिस्सों तापमान में अचानाक गिरावट का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। मौसम विभाग के मुताबिक आज भी गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ों पर बर्फबारी के साथ बारिश की संभावना है।

पहाड़ों पर हो रहे बर्फबारी का असर देश के मैदानी इलाकों में साफ दिखने को मिल रहा है। देश के मैदानी हिस्सों ठंड बढ़ने लगी है। दिल्ली-एनसीआर, उत्तर, मध्य भारत समेत देश के कई हिस्सों में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है । के अनुसार पर्वतीय क्षेत्रों से आ रही सर्द हवाओं के कारण पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली समेत कई राज्यों में ठंड बढ़ी है और आने वाले दिनों में सर्दी के और बढ़ने की पूरी संभावना है।

विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह के दौरान दिल्ली-एनसीआर में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सिसय के आसपास रहेगा। इस दौरान रात के समय ठंड में और इजाफा होगा, जबकि दिन में तेज धूप निकलने के कारण लोगों को ठंड से राहत मिलती रहेगा। साथ ही एमआईडी का कहना है कि दिल्ली-एनसीआर में दिसंबर के मध्य तक शीतलहर का आगमन हो सकता है। इसके साथ ही इस साल ठंड अपने कई रिकॉर्ड तोड़ सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, अंडमान और निकोबार जैसे राज्यों में अगले कुछ दिनों तक हल्की से भारी बारिश की संभावना है। गौरतलब है दक्षिण भारत के कई इलाकों में पिछले कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है। जिससे इन इलाकों में भी तापमान का पारा गिरा है। दरअसल दक्षिण अंडमान सागर में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उभरने का अंदेशा है। इसके कारण 5 दिसंबर के आसपास दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी और इससे सटे दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बन सकता है। जिसका पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और केंद्रित होने के आसार हैं। अगले 48 घंटों के दौरान बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व में एक दबाव बन जाएगा। इसके बाद, इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और 8 दिसंबर को तमिलनाडु-पुडुचेरी तटों के पास पहुंचने की संभावना है।

विज्ञापन

निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के मुताबिक

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola